रेनू शर्मा संबाददाता
बुलंदशहर, 7 नवम्बर, 2019 । स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन को लेकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत परिवार को नियोजित करने के लिए कई सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इसी के मद्देनजर परिवार नियोजन की अस्थाई विधियों के प्रोत्साहन के लिये सभी सामुदायिक, प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर हर शुक्रवार को अंतराल दिवस मनाया जा रहा है।
परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रोहताश यादव ने बताया - परिवार नियोजन की अस्थायी विधियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए शासन की ओर से निर्देश जारी किये गये हैं। इसी के तहत जिले की सभी चिकित्सा इकाइयों पर शुक्रवार को अंतराल दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस के अलावा समुदाय के लिये परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों को हर दिन उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ अनुपम पांडे ने बताया - अंतराल दिवस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शादी के दो साल बाद पहला बच्चा और पहले व दूसरे बच्चे के बीच तीन साल का अंतराल रखने के बारे में लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया अंतराल दिवस पर इच्छुक लाभार्थी को लाने की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी को दी गयी है। इसके लिये उन्हें कार्यक्रम से पूर्व दो दिन इसका प्रचार व प्रसार करना होता है। ‘परिवार नियोजन में निभाएं जिम्मेदारी, मॉ और बच्चे के स्वास्थ्य की पूरी तैयारी’ इसकी थीम रखी गयी है।
उन्होंने बताया अंतराल दिवस पर अस्पतालों में पंजीकरण काउन्टर लगाया जाता है। पंजीकरण के बाद लाभार्थी को परामर्श कक्ष में भेजा जाता है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर प्रचार व प्रसार सामग्री उपलब्ध रहती है। कार्यक्रम के दौरान अंतरा, कंडोम, ओरलपिल्स छाया आदि सेवाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया जाता है।
.........


Post A Comment: