रेनू शर्मा संवाददाता

छतारी : गुरुवार को छतारी थाना प्रांगण में अयोध्या मामले को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे शिकारपुर एसडीएम पदम सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आगामी दिनों में अयोध्या मामले का सभी लोग संयुक्त रुप से स्वागत करें। उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर उत्साहित न हों। छतारी थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने कहा सोशल मीडिया पर आने वाले मैसेज को पूर्णतः जांच के बाद ही आगे शेयर करें। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर आने वाली पोस्ट पर विशेष ध्यान दें।  अफवाह भरे मैसेज करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया क्षेत्र के गांव चौढेरा सहित पण्डारबल में भी शांति समिति की बैठक पर गांव के लोगों को जागरूक किया जा चुका है। इस मौके पर अशोक शर्मा, रुकमेश गौड़, सुभाष यादव, संजय गौड़ उर्फ पिंटा, अमित वार्ष्णेय, अतुल राघव, लवलेश शर्मा उर्फ बंटी शर्मा, धर्मेन्द्र ठाकुर, वीरसिंह, विशम्भर शर्मा, गंगा सरन, सतेंद्र शर्मा, सौनू गुप्ता सहित दर्जनों मौजूद रहे
Share To:

Post A Comment: