रेनू शर्मा संवाददाता
छतारी : गुरुवार को थाना प्रांगण में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान छतारी थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने उठाया जागरूक कदम उठाते हुए कहा कि सभी लोग जल बर्बादी उठाने के लिए संकल्प लें। उसी दौरान उन्होंने कहा सभी लोग अपने गांव-गांव जाकर लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा जल ही जीवन है, पानी बिना जीवन सम्भव नही है।इस लिए जल बचना बेहत जरूरी है। इस मौके पर वीर सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर, सतेंद्र शर्मा, मंगसेन गुप्ता, राजेश, कालू, नेत्रपाल दर्जनों मौजूद रहे।


Post A Comment: