रबूपुरा डेडलाइन
गुरुवार को जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने रबूपुरा स्थित कैम्प कार्यालय पर अयोध्या मामले को लेकर सदभाव गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में आये सर्व समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या मामले को लेकर मान्य उच्चतम न्यायालय का जो भी फैसला आये सभी को खुले दिल से उसका स्वागत करना चाहिए। फैसला किसी के पक्ष में हो, सौहार्द बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। मान्य न्यायालय के फैसले को किसी भी धर्म के लोग अपनी जीत या हार न समझें। देश की तरक्की और मजबूती के लिए सभी धर्मों के लोगों को मिलजुलकर रहना होगा। सदभाव गोष्ठी में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस मौके पर हाजी डॉ राशिद मंजूर ने जय हिंद के नारे के साथ अपना सम्बोधन शुरू करते हुए कहा कि एक राष्ट्र, एक झंडा और एक संविधान में हमारी आस्था है। इसलिए आने वाले फ़ैसले का हम सबको सम्मान करना चाहिए। मुफ़्ती आलमगीर और बिलासपुर के चेयरमैन साबिर खान ने भी गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए लोंगो से फर्सले के बाद सब्र और संयम से कम लेने और उसे स्वीकार करने की अपील की। सदभाव गोष्ठी को जिला संघ चालक श्री रणवीर सिंह, विनय जी, असद खान, दनकौर के नूर मोहम्मद, हाजी शकील मण्डपा, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ बोर्ड की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती अमृता सिंह व कई हाजी, कारी, मौलवी, मुफ्ती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों ने सम्बोधित किया। इस मौके पर जेवर, जहांगीरपुर, दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा व ग्रेटर नोएडा से बड़ी संख्या में आये सभी धर्मों के लोग मौजूद रहे



Post A Comment: