आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा
आज भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता नोएडा में आए और गौतम बुद्ध नगर के पदाधिकारियों के साथ किसानों की समस्याओं के संबंध में मीटिंग ली। किसानों की समस्याओं पर गहनता से मंथन करते हुए पदाधिकारियों को 17 दिसंबर 2019 को कंस्टीट्यूशन कल्ब मावलंकर हॉल दिल्ली में गौतम बुद्ध नगर के किसानों की समस्याओं का हल निकालने का ऐलान दिल्ली से किया जाएगा और आगे की रणनीति बनाई जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० ऋषिपाल अम्बावता ने गौतम बुद्ध नगर और समस्त देश के सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया और सभी को मीटिंग में आने के लिए कहा व मावलंकर हॉल में गौतम बुद्ध नगर एवं समस्त देश के किसानों की रणनीति बनाई जाएगी और वही से गौतम बुद्ध नगर में बडे और निर्णायक आंदोलन की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषीपाल अंबावता जी करेंगे।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरिराज सूबेदार, राष्ट्रीय सचिव चौधरी मटरु नागर, प्रदेश सचिव मास्टर नेहपाल सिंह, प्रदेश सचिव सुखबीर नेता जी, बाबा हरवीर, लीलू अघापुर, महेश कसाना, संदीप चंदेल, सचिन त्यागी, नरेंद्र भाटी डेरी, मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेश चपरगढ़, जिलाध्यक्ष उधम नागर, जिला प्रवक्ता कृष्ण भाटी आदि गौतम बुद्ध नगर के पदाधिकारी मौजूद रहे।


Post A Comment: