रबूपुरा डेडलाइन
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में करीब डेढ़ सप्ताह पहले हुई युवक सतीश की हत्या का खुलासा नही होने से गुस्साए परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ गुरुवार को जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने स्थानीय पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जेवर सीओ शरद चन्द्र शर्मा ने धरनारत लोगो को समझाया। सीओ ने 24 घंटे में वारदात का खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके करीब चार घण्टे चले हंगामें के बाद लोगों ने धरना खत्म किया।


Post A Comment: