रबूपुरा डेडलाइन
रबूपुरा। एरिया के मोहम्मदाबाद खेड़ा में 21 नवंबर को बच्चों के बीच हुई कहासुनी में हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान घायल युवक हरिओम की नोएडा के कैलाश अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक के भाई वीरेंद्र ने पांच आरोपितों पर केस दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने नामजद दो आरोपितों सुमित व संजीव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सरिया व डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने आला कत्ल जब्त कर गुरुवार को आरोपियों को जेल भेज दिया है।


Post A Comment: