बुलंदशहर के तहसील सिकन्दराबाद में थाने के सामने चैंबर की धर्मशाला में इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन( इटवा व्यापार मंडल) सिकंदराबाद के तत्वाधान में श्रम विभाग बुलंदशहर के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए एक पंजीयन कैंप /शिविर का आयोजन किया ,
इस शिविर का शुभारंभ आये हुए गणमान्य अतिथियो असिस्टेंट लेबर कमिश्नर मुकेश कुमार दीक्षित जी ,श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुज कुमार वर्मा जी का स्वागत सत्कार फूलमाला पहनाकर कर किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा जी ने की।
उसके बाद श्रम अधिकारियों ने योजना की पात्रता, लाभ और उसमें पंजीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इटवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा जी ने बताया कि इस योजना को आने वाले समय में अन्य स्थानों पर भी पंजीकरण कैम्प लगाए जाएंगे और इटवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मिलकर मदद ले सकते हैं। कार्यक्रम में सेंकडो की संख्या में व्यापारी और कर्मचारी ,कर्मकार बन्धु शामिल हुए। इस मौके पर व्यापारी उनके वहां कार्य करने वाले कर्मचारी और कर्मकारों ने लगभग 4 दर्जन से अधिक की संख्या में रजिस्ट्रेशन कराएं।
कार्यक्रम के अंतिम पडाव में नगर अध्यक्ष महेंद्र कौशिक जी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि आने वाले समय मे व्यापार मंडल इसी प्रकार के कई कार्यक्रम आयोजित करेगा।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग जिला उपाध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता जी , जिला मंत्री जुगल किशोर बंसल, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र गर्ग जी, भाजपा नेता हेमंत शर्मा समेत नगर के उपाध्यक्ष देवेश गोयल, सचिन नम्बरदार, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, वसीम , युवा मोहित गोयल, महामंत्री अभिषेक सिंघल ,निखिल, पवन, विजेंद्र सिंह, मनीष गिरी, रामअवतार सैनी, सूरज सैनी, और सम्मानित व्यपारी और जनसेवा केंद्र पारासर एंटरप्राइज़ उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का मंच संचालन जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सौरभ जी ने किया।
बुलंदशहर से मुकेश आर्य के साथ प्राची शर्मा की रिपोर्ट


Post A Comment: