प्रतीकात्मक फोटो
रबूपुरा। अपनी ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रबूपुरा कोतवाली में तैनात सिपाही जगवीर की ड्यूटी यमुना एक्सप्रेस वे पर गश्त करने वाली पीसीआर पर चल रही है। सोमवार शाम को जगवीर यमुना एक्सप्रेस वे पर ड्यूटी करने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रबूपुरा- फ्लेदा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक टूट गई और सिपाही को गम्भीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जगवीर को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे नोएडा कैलाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


Post A Comment: