थाना दिवस में आई केवल तीन शिकायत मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण

थाना दिवस में अचानक डीएम,एसएसपी, के पहुंचनें पर शिकारपुर कोतवाली में मचा हड़कम्प

बुलंदशहर शिकारपुर : कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन बुलन्दशहर डीएम रविन्द्र कुमार,एसएसपी संतोष कुमार,की अध्यक्षता में किया गया जिसमें तीन शिकायतें आई मौके पर दो शिकायत का निस्तारण किया जा सका शिकारपुर कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में बोलते डीएम रविन्द्र कुमार, ने कहां की थाना दिवस शासन का महत्व कार्यक्रम है हम सभी की जिम्मेदारी है कि थाना दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायत को ध्यान से सुनकर उनका निस्तारण कराएं और लोगों को उचित न्याय दिलाने में अपनी महत्व भागीदारी दें वहीं डीएम रविन्द्र कुमार, ने कहां कि किसी भी जगह पर पलाली ना जले ओर पलाली जलती पाई गयी तो गांव के लेखपाल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करूंगा शिकारपुर कोतवाली में डीएम,एसएसपी, कि खबर मिलते ही कोतवाली में हड़कम्प मच गया और तुरन्त साफ-सफाई शुरू हो गई थाना दिवस में एसडीएम वेदप्रिय आर्य,तहसीलदार राजकुमार भास्कर,सी.ओ. धनप्रकाश त्यागी,नगर पालिका ईओ राजीव कुमार जैन,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह,एस आई सतेन्द्र कुमार,एस आई उपेन्द्र कुमार,एस आई सुखपाल सिंह, व सम्बन्धित लेखपाल आदि मौजूद / 

बुलंदशहर से मुकेश आर्य के साथ प्राची शर्मा की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment: