(24एक्सप्रेसन्यूज बुलंदशहर ब्यूरो)

बुलंदशहर ☛ पूर्व विधायक *हाजी अलीम की रहस्य बनकर रह गई मौत,* आज भी नही सुलझी गुत्थी, 9/10 अक्टूबर की रात बुलंदशहर स्थित आवास पर संदिग्ध हालात में गोली लगने से हो गई थी मौत ।
1. परिजन हत्या की जता रहे आशंका, मेरठ जोन के आईजी रामकुमार ने आज एसएसपी से पूरे घटनाक्रम की ली जानकारी, निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई के दिए निर्देश ।
2. पुलिस ने आज फिर पूर्व विधायक के परिजन और नौकरों से की पूछताछ, घटनास्थल से बरामद खोखे, बुलेट, तकिया, ब्लड व अन्य सामान परीक्षण के लिए भेजा फोरेसिंक लैब ।
☛ सिटी के नजीमपुरा भूड़ में चाय विक्रेता प्रेम सिंह का आग की भेट चढ़ा मकान, गुरुवार रात शार्ट सर्किट से आग लगने पर लाखों की कीमत का सामान जलकर हुआ खाक ।
☛ सेना भर्ती से लौट रहे अभ्यर्थियों ने गुरुवार रात बुलंदशहर स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस पर किया पथराव, जीआरपी व आरपीएफ के पहुंचने से पहले ही आरोपी हुए फरार ।
☛ कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कलौली में विद्युत विभाग की टीम के साथ बदसलूकी, गांव में मीटर चालू करने गए टीजी 2 मुकेश कुमार और संविदा कर्मियों के साथ इकबाल व उसके पुत्रों ने की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी ।
☛ कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बंगला पूठरी में महिला ने जेठ पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पति और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, थाने में तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ *गुरुवार के दिन जिले की सड़कों पर बहा खून, सड़क हादसे की विभिन्न वारदातों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत ।*
1. खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव वाजिदपुर हाईवे पर पिकप गाड़ी ने इसी गांव की महिला को कुचला, मौके पर मौत ।
2. सिटी क्षेत्र के शिकारपुर रोड पर तेज रफ्तार बाईक सवार ने गांव दौलतगढ़ के कृपाल को टक्कर मारकर किया घायल, उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत ।
3. कोतवाली देहात क्षेत्र के खुर्जा रोड पर JCB मशीन ने बाईक सवार दो सगे भाई रौंदे, उपचार के दौरान एक की मौत, गांव मंडपा का रहने वाला है मृतक अशरफ ।
☛ शौहर ने पत्नी को वीडियो क्लिप भेजकर दिया तलाक, सिकंद्राबाद थानाक्षेत्र का मामला । एसएसपी से मिली पीड़ित महिला, पति पर कार्रवाई के लिए दी तहरीर ।
☛ स्याना क्षेत्र के एक गांव में शौहदों का आतंक, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती का रनिंग करना किया मुश्किल, शोहदे के डर से युवती ने रनिंग के साथ पढ़ाई भी छोड़ी ।
1. भयभीत युवती ने आज एसएसपी से की मुलाकात, शोहदे के खिलाफ की कार्रवाई की मांग ।
☛ आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश को चार भागों में विभाजित कराने के लिए शुरु किया हस्ताक्षर अभियान, कालाआम चौराहे पर मानव श्रंखला बनाकर इस मुद्दे पर लोगों को किया जागरुक ।
1. जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने दी जानकारी, 12 नवम्बर तक चलेगा अभियान । उसके बाद राष्ट्रपति को सौपा जायेगा हस्ताक्षरित ज्ञापन ।
☛ सिटी के कृष्णानगर में गुरुवार को निकला दूज भवानी का अखाड़ा, जगह-जगह मां काली के स्वरूपों का हुआ पूजन । अध्यक्ष उज्जवल गोयल सहित सभासद तुषार गुप्ता, भुवनेश गुप्ता आदि का रहा सहयोग ।
☛ *लोकसभा चुनाव संचालन समिति ने बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के लिए पदाधिकारी किए घोषित,* रविन्द्र डेनी को प्रभारी और संजय गुर्जर को संयोजक किया नियुक्त ।
1. सोशल मीडिया टीम में संतोष वाल्मिकी, संजय कटारिया, नमन बंसल तथा मीडिया टीम में अभिनव वर्मा, सौरभ गोयल और देवेन्द्र माहुर को दी गई है तबज्जो ।
2. लीगल/विधिक टीम में एडवोकेट गौरव मित्तल और मनोज गुप्ता तथा केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लिए अजय त्यागी और उर्मिला राजपूत को दी गई है जिम्मेदारी ।
☛ यूपी की योगी सरकार का फैसला : बसपा प्रमुख मायावती का बंगला सपा छोड़ चुके शिवपाल यादव को किया आवंटित 
Share To:

Post A Comment: