आशीष सिंघल नोएडा:- 


समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव के नेतृत्व में  कचैड़ा गांव में अपनी मांगों को लेकर बिल्डर के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने एवं सैकड़ों महिला एवं पुरुषों को जेल भेजने के मामले में मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंप कर किसानों की बिना शर्त रिहाई एवं भूमि क्रय विक्रय के दौरान किसानों और बिल्डर के बीच तय हुई शर्तों को बिल्डर द्वारा पूरा किए जाने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने कहा कि कचेड़ा गांव में किसानों पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज असंवैधानिक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। समाजवादी पार्टी शासन प्रशासन के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में किसानों के हालात बद से बदतर होते जा रहे है और कहीं कोई किसान अपनी समस्या रखता है तो उसके साथ अपराधी की तरह व्यवहार किया जाता है। भाजपा सरकार की सह पर प्रशासन किसानों का दमन कर रहा है, सरकार की तानाशाही के चलते खुलेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और किसान, मजदूर के हकों का हनन किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर, सुधीर भाटी, सुनील भाटी बदौली, विकास यादव, रामटेक कटारिया,  रजब खान, प्रशान्त नागर, बब्बू यादव, अनूप तिवारी, रविन्द्र यादव, दीपू यादव आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: