Ashish Singhal
गौतमबुद्धनगर पुलिस को देर रात बड़ी सफलता मिली। 2015 से लगातार वारदात कर पुलिस के लिए आतंक का पर्याय बने तीन अपराधी वैभव कृष्ण के चक्र के घेरे में आ गए। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। इनके एक साथी को भी दबोच लिया गया। गोलियों के आदान-प्रदान में एक उपनिरीक्षक भी गोली लगने से घायल हुआ। तीनों बदमाशों औऱ उपनिरीक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से चार पिस्टल, तीन कारें और लूटा गया सोना आदि बरामद किया गया हैं। बदमाशों ने कई वारदातों का इकबाल भी किया है। इस बारे में एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुख्ता सूचना पर देररात सुरजपुर में पुलिस औऱ बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। बदमाशों और पुलिस के बीच तकरीबन 12 राउंड गोलियां चलीं। बदमाशों की गोली लगने से उपनिरीक्षक पत्नीश कुमार घायल हो गए। वहीं पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ चलाई गोलियों से दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी। इनके साथी बदमाश को भी दबोच लिया गया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम ओमवीर भाटी, सोनू यादव व मोनू यादव हैं। इनमें ओमवीर भाटी व सोनू यादव गोली लगने से घायल हुए हैं। बताया गया कि ये बदमाश वर्ष 2015 से वारदात कर रहे थे। इनके कब्जे से एक लाल सेंट्रो कार बरामद की है। इससे लगभग 20 लूट की वारदातें की गई है। बरामद की गई ग्रे रंग की आई-10 कार से लगभग एक दर्जन लूट की वारदातें की गई हैं। इसके अलावा बरामद की गई नीले रंग की वेलेनो से सात वारदातें करना बताया गया है।बताया गया कि लाल सेंट्रो कार को अगस्त 2015 में थाना एक्सप्रेस-वे से लूट लिया गया था। आई-10 कार को वर्ष 2018 में थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र से लूटा गया था। नीली बेलेनो कार इस साल जनवरी में में थाना-सेक्टर 30 से लूटी गई थी। बदमाशों ने गत 18 मई को सूरजपुर में दो लोगों को गोली मार कर सोना लूटने का इकबाल किया है। इसके अतिरिक्त गत आठ मई को एक पत्रकार से लूट करना कबूला है। बताया गया है कि बरामद तीनों कारों के अतिरिक्त बदमाशों से 30mm की चार पिस्टल, करीब 40 कारसूत और लूटा गया भारी में सोना बरामद किया गया है। इस बड़ी सफलता में सीओ सिटी प्रथम, सीओ सिटी सेकेंड, चार क्राइम टीम, एसआई पत्नीश कुमार व सूरजपुर पुलिस को विशेष सहयोग रहा
Home
Unlabelled
SSP वैभव कृष्ण के चक्र के घेरे में आ गए, पुलिस के लिए आतंक का पर्याय बने तीन अपराधी, दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल इनके एक साथी को भी दबोच लिया







Post A Comment: