(आशीष सिंघल)
गौतम बुद्ध नगर से नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही। सेक्टर 50 में अवैध हुक्का बार पर छापेमारी 8 लोग अरेस्ट। हुक्का बार को किया गया सीज नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर संचालित किए जा रहे अभियान के अंतर्गत नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र मिश्र के द्वारा बड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। उन्होंने अपने निरीक्षण में सेक्टर 50 में लामा एंड को किचन में अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन होते हुए पाया गया। जहां पर 15 लोग अवैध रूप से हुक्के का प्रयोग कर रहे थे। नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा इस संबंध में हुक्का बार संचालन कर्ता के मैनेजर सहित आठ लोगों को मौके से अरेस्ट किया है तथा संबंधित हुक्का बार को सीज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।


Post A Comment: