आशीष सिंघल दनकौर:
आज ब्लॉक संसाधन केंद्र दनकौर पर 26 दिसंबर से चल रहे पांच दिवसीय ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण का खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह पवार द्वारा समापन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि मिशन शिक्षा कायाकल्प के तहत बेसिक शिक्षा परिषद व प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन संस्था के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षकों को शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्राथमिक स्तर पर बीआरपी कृष्ण कुमार शर्मा एवं बीआरपी  सुखपाल सिंह ने कक्षा 3 से कक्षा 5 के बच्चों को  कैसे पढ़ाया जाए? एवं इस संदर्भ में विशेष गतिविधियां एवं माइंड मैपिंग को समझाया वहीं बीआरपी मनोज तेवतिया एवं बीआरपी प्रदीप कुमार आर्य ने कक्षा 1 एवं 2 में बच्चों को जांच उपरांत कैसे पढ़ाया जाए एवं उनकी माइंड मैपिंग कैसे की जाए और उनका शिक्षण किस प्रकार किया जाए यह शिक्षकों को विस्तार से समझाया डीआरपी डॉक्टर भूपेंद्र सिंह व जगदीश प्रसाद शर्मा ने प्रशिक्षण का समय-समय पर अनुश्रवण किया वहीं प्रथम संस्था से जिला समन्वयक पंकज कुमार व विवेक कुमार ने प्रशिक्षण में समय-समय पर सहयोग किया एबीआरसी अशोक कुमार ने बताया की शेष विद्यालयों के अध्यापकों का प्रशिक्षण दूसरे बैच में इसी प्रकार कक्षा 3 से 5 का एवम्  कक्षा 1 से 2 का पांच दिवसीय एक एक बैच पुनः 2 जनवरी से शुरू किया जाएगा।

Share To:

Post A Comment: