दनकौर आशीष सिंघल सहयोगी सुंदरलाल रिपोर्टर:














विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल दनकौर में नववर्ष के उपलक्ष्य में नववर्ष कार्निवल और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक दनकौर कोतवाली राजपाल तोमर ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन कोमल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं ने नृत्य और संगीत से समा बांध दिया प्रभारी निरीक्षक महोदय ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बच्चो के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टों के संबंध पर प्रश्न पूछे जिनका बच्चो ने विस्तार से समझाया।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में उपस्थित सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा सभी बच्चो से कहा कि आप मन लगाकर पढ़े और इस देश का और क्षेत्र का नाम रोशन करे। स्कूल के प्रबंधक दिनेश्वर दयाल ने मुख्य अतिथि, प्रबंध समिति, अभिभावकों और बच्चो को नववर्ष की बधाई दी तथा सभी बच्चो को नए साल में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।स्कूल की प्रिंसिपल ने उपस्थित सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया तथा नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में देवेन्द्र गोयल, आदेश गोयल, पवन कुमार कस्बा इंचार्ज दनकौर, पंकज प्रबन्ध समिति से और करुणा यादव, दीपिका, शैलेंद्र,सारिका,अमित,एकता,ललित,सुजीत,संदीप,प्रभा,रचना आदि अध्यापक अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।


Share To:

Post A Comment: