आशीष सिंघल:

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने समस्त जनपद वासियों को नव वर्ष की दी हार्दिक बधाई। जनपद को और अधिक अच्छा बनाने के लिए  नागरिकों से  संकल्प लेने का किया आह्वान जिलाधिकारी बीएन सिंह ने नव वर्ष के अवसर पर समस्त जनपद वासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में जनपद के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों/ कर्मचारियों, चिकित्सकों, अध्यापकों, आरडब्लूए के पदाधिकारियों, स्वैच्छिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, मीडिया बंधुओं, किसान भाइयों, श्रमिकों एवं समस्त जनपद वासियों के जीवन में नव वर्ष खुशहाली लेकर आए और समस्त जनपद वासी स्वस्थ बने रहें। उन्होंने इस अवसर पर समस्त जनपद वासियों से जनपद को प्रदूषण मुक्त बनाने, ट्रैफिक जाम मुक्त बनाने, अपराध मुक्त बनाने, जनपद के औद्योगिक विकास में और अधिक गतिशीलता लाने में समस्त जनपद वासियों से प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया है ताकि जनपद गौतमबुद्धनगर नगर को और अधिक सुंदर एवं पर्यावरण युक्त तथा खुशहाल बनाया जा सके। 
Share To:

Post A Comment: