आकाश नागर, ग्रेटर नोएडा  
वेब सिटी की किसान विरोधी नीति के चलते कचैडा गांव में आज  से भूख हड़ताल शुरू हो #चुकी है । भूख हड़ताल में किसान नेता धीरज नागर, आकाश नागर, कैलाश नागर,,पर्व  नागर और 5 साल का एक छोटा बच्चा लव नागर शामिल हुए । पिछले 2 महीने से कचैडा गांव में वेव सिटी और किसानों के बीच संघर्ष चला आ रहा है । वेव सिटी ने शासन और प्रशासन की सह पर किसानों पर न केवल लाठी चार्ज किया था बल्कि 86 किसानों को बेवजह जेल में भी डलवा दिया था । 13 दिन तक जेल में रहने के बाद गांव में आकर किसानों ने फिर से खेतों पर कब्जे लेने शुरू कर दिए । गाँव में वेब सिटी ने खेतो में गड्ढे कर दिए थे । दो माह से कचैडा गांव में धरना चला रहा है । धरने में सैकड़ों लोगों की संख्या मौजूद रहती है । आज गांव में भूख हड़ताल की शुरुआत हो चुकी है । भूख हड़ताल में पहले दिन 5 लोग शामिल हुए हैं । अभी यह भूख हड़ताल सांकेतिक है । लेकिन जब तक किसानों को उनका वाजिब हक नहीं मिल जाता है तब तक भूख हड़ताल, धरना प्रदर्शन और जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन किया जाएगा ।



Share To:

Post A Comment: