आशीष सिंघल:

बुलंदशहर ☛ स्याना हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को प्रशान्त नट ने मारी थी गोली, गोली मारने से पूर्व इंस्पेक्टर पर गांव हरवानपुर के कलुआ ने कुल्हाड़ी से किया था हमला ।
1. पुलिस ने कलुआ को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी की बरामदगी के लिए थाने में चल रही पूछताछ ।
☛ स्याना हिंसा और गोकशी में पकड़े गए आरोपियों पर लगेगी रासुका, फरार आरोपियों की संपत्ति होगी कु, पुलिस ने कार्रवाई की शुरु ।
☛ सिटी कोतवाली की पुरानी बिल्डिंग में बनेंगे पुलिस ऑफीसरों के आवास, ऊपरकोट में स्थित जर्जर तहसीलदार का आवास गेस्ट हाऊस में किया जायेगा तरमीम ।
1. SSP प्रभाकर चौधरी ने आज दोनों जगहों का किया निरीक्षण, पुलिस मुख्यालय को बनाकर भेजा प्रस्ताव, निरीक्षण के दौरान ASP प्रमोद कुमार और शहर कोतवाल धनंजय मिश्रा साथ रहे मौजूद ।
☛ सिटी क्षेत्र में दारोगा के साथ ठगी, रेलवे मेरठ में तेनात दारोगा मुकेश कुमार से भतीजे की सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए ठगे ।
1. मेरठ जिले के गांव खेड़ की पटटी का रहने वाला है आरोपी मनोज, पुलिस ने दारोगा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार ।
☛ खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव खबरा में दो पक्षों में हुआ पथराव, जमकर हुई मारपीट और फायरिंग । मौके पर पहुंची पुलिस पर भी किया पथराव और फायरिंग ।
1. इंस्पेक्टर महेश राठोर ने दोनों पक्षों के 25 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा किया दर्ज, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ।
☛ खुर्जा क्षेत्र के गांव नेहरुपुर से लापता किशोरी का एक हफ्ते बाद रफा-ए-आम इंटर कालेज के सामने नाले में पड़ा मिला शव, परिजन शव को उठाकर ले गए अपने घर ।
☛ सिकंन्द्राबाद क्षेत्र के गांव मुकंदगढ़ी में ज़रूरतमंदों को बंटे कंबल, शिविर लगाकर विधायक विमला सोलंकी और एसडीएम वेद प्रकाश मिश्रा ने किया कंबल वितरण ।
☛ सिकंद्राबाद थाने में एक युवती ने दुष्कर्म की दर्ज कराई रिपोर्ट, प्रेमी और उसके दो दोस्तों पर लगाया कुत्ते की क्रब के पास स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप ।
☛ सिकंद्राबाद क्षेत्र के मुहल्ला काजीवाड़ा से रिश्तेदारी में आए मथुरा निवासी हरिओम वर्मा के गाड़ी के पहिए खोलकर ले गए चोर, थाने में तहरीर ।
☛ संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम अनुज कुमार झा तहसील सिकंद्राबाद की करेंगे अध्यक्षता, फरियादियों की सुनेंगे फरियाद, करेंगे निस्तारण ।
☛ खानपुर में मैन रोड के निर्माण में नगर पंचायत के वार्ड मैम्बरों ने लगाया अनियमित्ताओं का आरोप, प्रमुख सचिव को तकनीकि समिति से जांच कराए जाने हेतु भेजा ज्ञापन ।
☛ पुलिस विभाग में जिले से 4 दारोगा सहित 10 पुलिसकर्मी आज हुए सेवानिवृत, पुलिस लाईन में आज सभी को ASP रविन्द्र सिंह की मौजूदगी में दी गई विदाई ।
☛ जिला कारागार में खेल सप्ताह का आज हुआ समापन, अन्तिम दिन रस्साकशी और बोरा दौड़ का हुआ आयोजन ।
1. जेल अधीक्षक ओपी कटियार ने विजयी प्रतियोगियों का किया उत्साहवर्धन, संयोजक/डिप्टी जेलर ॠत्विक प्रियदर्शी ने बताया खेल सप्ताह में विजयी प्रतियोगी मंगलवार 1 जनवरी को किए जायेंगे पुरस्कृत ।
☛ घरेलू गैस की कीमतों में एक बार फिर उपभोक्ताओं को राहत, सब्सिडी वाले रसाई गैस सिलेंडर 5.91 रुपए हुआ सस्ता, वहीं गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 120.50 रुपए की राहत ।

Share To:

Post A Comment: