24Express news Aligarh
Date 5/12/18 9:00pm
Jitendra Garg

✍धौर्रा माफ़ी में खाली प्लॉटों पर नगर आयुक्त ने ठोका 75000 का जुर्माना, बनेगा कम्युनिटी हॉल
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने प्रातः अधीनस्थओं के साथ नगर निगम सीमा में शामिल हुए धौर्रा माफी क्षेत्र का निरीक्षण किया, निरीक्षण के समय पूरे धारामापी में जगह जगह खाली प्लॉटों में गंदगी और कूड़ा देखकर लोगों पर जमकर जुर्माना किया। वहीं एक मैरिज होम संचालक द्वारा गंदगी नाली में बहाने पर जमकर फटकार लगाई व जुर्माना ठोका नगर आयुक्त नाले नालियों को स्लैब डालने,नालियां बंद करने,खाली प्लॉटों में चारदीवारी ना होने पर अलग अलग लोगों पर 100000 का जुर्माना ठोका। वही नगर आयुक्त ने इस एरिया गत दिनों कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर क्षेत्रीय लोगों और आम जनता की सुविधा के लिए कम्युनिटी हॉल का निर्माण कराए जाने का निर्णय
✍थाना क्वार्सी क्षेत्र में राधे अपार्टमेंट के बेसमेंट में अज्ञात महिला का शव मिला
थाना क्वार्सी क्षेत्र के राधे अपार्टमेंट में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई घटना की सूचना मिलने पर मौके पर अपार्टमेंट में पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।महिला के गले मे जंगले से फंदा लगा हुआ था,  लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला नाक में लौंग, तोतई,  रंग का सूट व नीले रंग का साल ओढे हुए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है।महिला की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही ह
✍थाना इगलास क्षेत्र के गांव जेथोली में ब्लाक प्रमुख  के भतीजे पर सनकी फौजी ने झोंका फायर, बाल बाल बचा
थाना इगलास के गांव जेथोली निवासी पूर्व फौजी प्यारेलाल की ब्लाक प्रमुख के भतीजे से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई इसी के चलते फौजी ने  गाली गलौज करते हुए अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी  जिसमें ब्लॉक प्रमुख इगलास  के भतीजा चौधरी अजीत सिंह बाल बाल बच गया, पूर्व फौजी का  पिस्टल से धमकाता हुआ वीडियो वायरल हो  रहा है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है। पूरे मामले पर सीओ इगलास  तेजबीर सिंह यादव ने बताया के जो भी व्यक्ति है पिस्टल का गलत उपयोग कर रहा है इसका लाइसेंस निरस्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

✍आगरा रोड स्थित गगन कॉलेज के एक गेट को मंगलवार को एडीए ने किया सील
आगरा रोड स्थित गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के साईं विहार कॉलोनी साइड में बने गेट को मंगलवार को एडीए ने सील कर दिया। कॉलोनी के लोगों ने डेढ़ साल पहले मुख्यमंत्री से शिकायत की थी, जिस पर एडीए ने अब कार्यवाई की है। एडीए के अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि कॉलोनी की तरफ बने गेट के बाहर साइकिल आदि से जाम की स्थिति रहती है। मांग के अनुरूप कॉलेज प्रशासन से कहा गया है कि मुख्य गेट से ही छात्रों को प्रवेश दें। कॉलेज के डीन गिरीश शर्मा ने कार्यवाई को गलत बताया कहा कि वर्ष 2002 से कॉलेज चल रहा है, जबकि कॉलोनी 2015 में बनी है। हमारे स्वीकृत नक्शे में गेट भी है। बुधवार को डीएम से मिलकर पक्ष रखेंगे।

✍बेसिक स्कूलों के अध्यापक व प्राथमिक अस्पतालों के डॉक्टर सहित स्टाफ को देनी होगी अब ई-अटेंडेंस, डीएम की अध्यक्षता में ई-अटेंडेंस एप्लीकेशन का हुआ शुभारम्भ
 बेसिक स्कूलों में जहां एक ओर स्मार्ट क्लासेज़ की शुरुआत डीएम श्री सिंह के नेतृत्व में की गई हैं वहीं दूसरी ओर अब बच्चों की शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने तथा ग्रामीण इलाकों में मरीजों को डॉक्टर व स्टाफ की कमी महसूस न हो इसके लिए अध्यापकों, डॉक्टरों व स्टाफ की ससमय उपस्थिति अनिवार्य करने और उसका पर्यवेक्षण डीएम कार्यालय से करने के चलते ई-अटेंडेंस का निर्माण कराया गया है।
ई-अटेंडेंस का निर्माण सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय व ईडीएम मनोज कुमार राजपूत के दिशा-निर्देशन में किया गया है। ईडीएम श्री राजपूत ने बताया कि ई-अटेंडेंस एक मोबाइल एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से अध्यापकों, डॉक्टरों व उनके अधीन कार्यरत स्टाफ को उस मोबाइल एप्पलीकेशन के द्वारा अपनी ऑनलाइन हाजिरी देनी होगी। ऑनलाइन हाज़िरी लगाने के लिए सभी को एक कोड दिया जाएगा जिससे अध्यापक, डॉक्टर व स्टाफ लॉगिन करेंगे और लॉगिंग करते ही उनकी उपस्थिति उस लोकेशन की lettitude व longitude व समय के साथ दर्ज हो जाएगी।इस एप्लीकेशन के माध्यम से छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र भी ऑनलाइन भेजा जा सकेगा सम्बंधित अधिकारी उसे ऑनलाइन स्वीकार व अस्वीकार कर सकेगा। इस ई-अटेंडेंस के माध्यम से दैनिक, साप्ताहिक, मासिक आदि रिपोर्ट प्राप्त की जा  सकेगी।

✍आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सुपरवाइजरों को दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
सबरी कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सुपरवाइजर का एक दिवसीय प्रशिक्षण जनपद अलीगढ़ के चार विकास खंडों में क्रमशःधनीपुर,चंडौस,अतरौली और अकराबाद में दिया गया।जिसमें क्रमशः 94 धनीपुर में,75 चडोंस में,108 अकराबाद में और अतरौली में 52 आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमे शिशु ,छोटे बच्चों की आहरपूर्ती, स्तनपान का महत्व,स्तनपान कैसे कब और क्यों जरूरी।इसके साथ ही संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बेबी हेल्थ फ्रेंडली इनिसिएटिव कार्यक्रम के तहत यूनिसेफ सहायतित बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज की टीम द्वारा UNICEF टूल से असिसमेन्ट किया गया। ट्रेनर के रूप में बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज से प्रवीन, नाजरीन खान के अतिरिक्त समस्त खंड बाल विकास परियोजना कार्यक्रम अधिकारी क्रमशः सुशील कुमार,अशोक कुमार एवं कुसुम वर्मा,मंडलीय टेक्निकल पर्सन यूनिसेफ-अभिषेक पाठक,एस. बी.पी.टाटा ट्रस्ट-गौरव श्रीवास्तव द्वारा प्रतिभाग किया गया।

✍41520 पदों की सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का कटऑफ मंगलवार को हुआ जारी
सिपाही भर्ती 2018 के तहत 41520 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा का कटऑफ अंक मंगलवार को जारी कर दिया गया। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष/ डीजी जीपी शर्मा ने बताया कि पहले अभ्यर्थियों को अभिलेखों की समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण जो 5 फरवरी से शुरू हुई थी, अब 6 दिसंबर से शुरू होगी।

✍शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 में 33 फीसदी अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण घोषित
उप्र. शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी 2018 के प्राथमिक स्तर में 33 फीसदी करीब 366285 अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र. ने देर रात परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आज दोपहर से वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इम्तिहान के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने उत्तर कुंजी 20 नवंबर की जगह 22 नवंबर को सुबह नौ बजे वेबसाइट पर अपलोड की। 23 नवंबर की शाम छह बजे तक आपत्तियां ली गई थीं। संशोधित उत्तर कुंजी 30 नवंबर को जारी हुई।

✍एएमयू में मिलावटखोरी करने वाले एसएस हॉल के दो मुंशी हटाए
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एसएस हॉल में कथित तौर पर मुर्गा तले तेल में गैर मुस्लिम छात्रों के लिए सब्जी पूड़ी पकाने के मामले में जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रोवोस्ट को सौंप दी है। इसके आधार पर प्रोवोस्ट ने डाइनिंग हॉल के दो मुंशी हटा दिए । हॉल के छात्रों ने 26 नवंबर को इस मामले की शिकायत की थी। प्रोवोस्ट के स्तर से छह सदस्यीय  जांच कमेटी बनाई गई। कमेटी ने 3 दिसंबर को गैर मुस्लिम छात्रों के साथ सीनियर मुस्लिम छात्रों के भी बयान लिए। प्रोवोस्ट प्रो. मोहम्मद अब्दुल्लाह बुखारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल गई है। जांच में पता चला है कि तले हुए तेल से 26 नवंबर को खाना नहीं बना था। रसोइया मनोज ने छात्र गणेशी लाल को फोन कर काला तेल खाना पकाने के लिए मिलने की जानकारी दी। छात्रों के आने के बाद नया तेल मुंशी ने रसोइया को दिया। काला तेल देने पर मुंशी उस्मान व समसुद्दीन को हटा दिया है। मनोज को भी नोटिस देकर जवाब मांगा है कि उसने काला तेल मिलने की शिकायत प्रोवोस्ट से क्यों नहीं की ? चेतावनी दी कि अब ऐसा हुआ तो कार्यवाई की जाएगी। डाइनिंग हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। खाने को पहले दो शाकाहारी छात्र चख सकेंगे।

खैर नगर पालिका मे नुक्कड़ नाटक कर लोगो को किया गया स्वच्छता के प्रति जागरूक
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के अन्तर्गत डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर मंगलवार को नगरपालिका परिषद खैर मे श्री राम ग्राम सेवा संस्था के कलाकारों द्वारा वार्ड 2,3,9 और 10 मे नुक्कड़ नाटक कर लोगों को स्वच्छता के साथ साथ खुले मे शौच न करने के लिऐ जागरूक किया गया और उन्हे शौचालय प्रयोग करने के लिऐ जागरूक किया गया और उन्हे बताया गया कि वे शौचालय का प्रयोग करेंगे तो बीमारियों से दूर रहेंगे। इसके साथ ही कलाकारों ने पॉलिथीन प्रयोग न करने की शपथ भी दिलाई।इस मौके पर अधिशासी अघिकारी संदीप सक्सेना सहित सभासद भी मौजूद रहे।
✍अमुवि के डाइनिंग हॉलों के किचन में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, छात्र संघ अध्यक्ष
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एसएस नार्थ हॉस्टल के डाइनिंग हॉल में चिकन फ्राई किये गए तेल में पूड़ियाँ सेक कर शाकाहारी छात्रों को परोसने के मामले में आई जांच रिपोर्ट,जांच टीम को इस प्रकार की घटना के नही मिले साक्ष्य,जांच में पूर्व में उपयोग किये गये तेल पूड़ियाँ सेकने के मिली साक्ष्य,पूर्व में उपयोग किये तेल को कुक को देने वाले दो मुंशियों को पाया गया दोषी,दोषी मुंशियों को डाइनिंग हाल से अन्य स्थान पर किया जायेग स्थान्तरित।डाइनिंग हॉलों के किचन में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगवाये जायेंगे,

✍सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार में लगातार दूसरे दिन भी रही गिरावट,सोने चांदी में कमजोरी
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ कारोबार हुआ।शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 249 पॉइंट गिरकर  35888 के स्तर पर और निफ्टी 86 पॉइंट गिरकर 10782 के स्तर पर बंद हुआ है सोना चांदी में कमजोरी के साथ 30810 और चांदी 37135 के स्तर पर कारोबार हो रहा है।डॉलर में 70.58 के स्तर पर कारोबार हो रहा है।

✍सुपोषण स्वास्थ मेले का आयोजन कर जनपद में आंगनवाड़ी केंद्रों पर किया टीकाकरण
डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले में आँगनवाणी केंद्रो पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा टीकाकरण किया गया इसके साथ ही बच्चों का वज़न,किशोरियों को आयरन की गोली के प्रति जागरूक किया जा रहा है।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार ने बताया कि यहाँ पर आईं हुई गर्भवती की सम्पूर्ण जाँच जैसे हीमोग्लोविन,बी॰पी॰,यूरीन टेस्ट आदि किया गया।

✍आवासीय अक्सिलेरेटेड लर्निंग कैंप में दिव्यांग छात्रों के लिए शयन के लिए स्वेटर,वुलेन कैप,तखत एवं मच्छरदानी का किया वितरण
आवासीय अक्सिलेरेटेड लर्निंग कैंप कोयले वाली गली ,रेलवे रोड अलीगढ़ पर बुधवार को दिव्यांग छात्रो हेतु प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा छात्रों के शयन के लिए तख़्त एवं मच्छरदानी दी गयी एवं नगर क्षेत्र के महिला शिक्षको की हेल्पर ग्रुप ने 36 श्रवण बाधित एवं 24 दृष्टि बाधित छात्रों को स्वेटर ,वुलेन कैप  वितरण किया।जिसमे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ,नगर शिक्षा अधिकारी हेमलता सिंह,जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ऋषि सिंह,देवेश सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष,सुधीर शर्मा,राजेंद्र अत्री,प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष नरेश चंद्रा,राधेश्याम शर्मा, मुकेश कुमार,अजीत कुमार,कौशलेंद्र सिंह,अजयपाल सिंह (महानगर मंत्री), बिंदु शर्मा,ज्ञानेंद्र सिंह,सुधीर सिंह,अशोक कुमार मौजूद रहे।

✍मिली स्ट्रीट लाइट की शिकायत,डीएम ने नगर निगम को सही कराने के दिए आदेश
डीएम वार रूम पर स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत मिली और शिकायतकर्ता ओपी गुप्ता ने बताया कि आरके पुरम  आगरा रोड सरस्वती स्कूल के पीछे पोल नंबर 3692 स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब है। यहां के निवासियों को अंधेरे से गुजरना पड़ता है जिससे काफी परेशानी होती है।उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम चंद्र भूषण सिंह ने नगर निगम को तत्काल स्ट्रीट लाइट सही करने के निर्देश दिए।

✍भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री की निर्मम हत्या पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में आक्रोश
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रत्युष मणि त्रिपाठी की निर्मम हत्या से भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रत्युष मणि त्रिपाठी को अपने साथ किसी अनहोनी की पहले से ही आशंका थी, जिसे लेकर वह एसएसपी लखनऊ से मिले भी थे और अपनी सुरक्षा और अपराधियों को पकड़ने की मांग भी की थी। एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जिसके कारण इतनी बड़ी घटना घट गयी। यदि एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से ले लिया होता तो शायद इस यह घटना न घटती।महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने कहा कि में अपने पूर्व प्रदेश मंत्री की हत्या से स्तब्ध हूँ, उन्होंने बताया कि अपने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश को पत्र लिखकर आरोपियों पर कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही कराये जाने की मांग की है।युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

✍प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने साथा क्षेत्र में प्रस्तावित सीमेंट फैक्टरी को अनापत्ति प्रमाण पत्र किया जारी
साथा क्षेत्र में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आपत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया है। पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति के प्रबंधक रंजन राना ने दावा करते हुए अफसरों पर आरोप लगाया है कि पर्याप्त आपत्तियों को नजरअंदाज करते हुए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।राना ने इस निर्णय के विरोध में बुधवार से आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। राना ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि धनबल के आगे इंसान के मौलिक अधिकारों को कुचलकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।  केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने भी आंख बंद कर अनुमति दी है। हम शांत नहीं बैठेंगे। क्षेत्र में पदयात्रा कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

✍पत्नी के रिश्ते में आये शक पर मकान स्वामी की हत्या में उम्रकैद की सजा
सुरजीत निवासी किनवास थाना गोंडा  यहां देहली गेट  थाना क्षेत्र स्थित सुरेंद्र कुमार के मकान में  अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता था दोनों के बीच में अक्सर  अनबन होती रहती थी  परिवार के लोग उनमें सुलह करा देते थे इसी बात को लेकर सुजीत को सुरेंद्र कुमार और अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा विवाद अधिक बढ़ जाने के कारण सुरेंद्र कुमार ने सुरजीत से अपना मकान खाली करा लिया इसके बाद सुरजीत रंजिश मनाने लगा 7 जून को उसने सुरेंद्र कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी इस दौरान सुरेंद्र कुमार के बेटे बंटी ने सुरजीत के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था पुलिस की विवेचना में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया दिन मंगलवार को अपर जिला जज प्रथम संतोष कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है साथ ही उसे ₹10000 जुर्माना भी अदा करने का आदेश दिया है

✍सीआईएससीई ने जारी की बोर्ड परीक्षा की तिथि
सीआईएससीई ने बोर्ड परीक्षा की तिथि जारी कर दी है।बोर्ड पहली बार 10वीं और 12वीं में एक विषय में कंपार्टमेंट की परीक्षा भी शुरू करने जा रहा है। सीआईएससीई के सचिव गैरी अराथून के मुताबिक, 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से 25 मार्च तक चलेंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 4 फरवरी से 25 मार्च तक चलेंगी। इस साल बोर्ड परीक्षाओं में लगभग दो लाख 84 हजार से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे। छात्र बोर्ड परीक्षा की सारिणी सीआईएससीई की वेबसाइट www. cisce. org पर देख सकते हैं। बोर्ड सचिव के मुताबिक 10वीं या 12वीं के सिर्फ उसी छात्र को कंपार्टमेंट में मौका मिलेगा जो अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण होगा।

✍2324 सांसदों और विधायकों के खिलाफ अदालतों में लंबित हैं आपराधिक मामले
राजनीति का अपराधीकरण एक विकट समस्या बन गई है। सुप्रीम कोर्ट में पेश रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 2324 सांसदों और विधायकों के खिलाफ अदालतों में आपराधिक मामले लंबित हैं। अगर इनमें पूर्व सांसदों और विधायकों के मामले भी शामिल कर लिए जाएं तो संख्या 4122 हो जाती है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल बिहार और केरल हाई कोर्टों को पूर्व और वर्तमान सांसदों - विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मुकदमे जल्द निपटाने के उपाय करने का आदेश दिया है।

✍कार सवार होमगार्ड की ट्रक की टक्कर से हुई मौत
अलीगढ़ के गांव छेतर निवासी नेम सिंह (58) पुत्र रामफल होमगार्ड थे। अलीगढ़ के कोल तहसीलदार के यहां उनकी तैनाती थी। वह सोमवार को अलीगढ़ से आगरा के लिए निकले थे। उनके साथ पड़ोस के दो युवक पिंटू और  जंगली भी चल दिए। कार सवार तीनों मथुरा होकर आगरा की तरफ जा रहे थे कि भगवान नगर कट के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही कार सवार होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए ट्रक को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि परिजन रात को ही आ गए थे। तहरीर पर अज्ञात ट्रक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

✍जीएसटी रिटर्न भरने के नए सरलीकृत फार्म एक अप्रैल से होंगे उपलब्ध
एक अप्रैल 2019 से जीएसटी रिटर्न भरने का नया सरलीकृत फॉर्म मिलेगा। यह बात राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय ने कही। पांडेय ने भरोसा जताया कि सरकार जीएसटी संग्रह का बजटीय लक्ष्य हासिल कर लेगी और राजस्व विभाग को कर चोरी करने वाले निकायों की जानकारी मिल रही है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों (अप्रैल- नवंबर) में जीएसटी से 7.76 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। 2018 - 19 के बजट में 13.48 लाख करोड़ रुपए का सालाना यानी मासिक आधार पर 1.12 लाख करोड़ रुपए जीएसटी संग्रह करने का अनुमान था। पांडेय ने कहा कि नवंबर में हम औसत से चार हजार करोड़ रुपए पीछे रहे हैं। किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले हमें कुछ और महीनों के आंकड़े पर गौर करना होगा।

✍जल्दी ही बोर्ड को परीक्षा केंद्रों की सूची भेजी जाएगी:- डीआईओएस
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र तय करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर बीत जाने के बाद भी मंगलवार तक केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी नहीं गई है डीआईओएस डॉ धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द से जल्द सूची बोर्ड को भेजी जाएगी बता दें कि बोर्ड ने विगत दिनों जिले में 173 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी इसके बाद जिला परीक्षा समिति को 30 नवंबर तक केंद्रों के सत्यापन कर सूची भेजी जानी थी लेकिन हकीकत में वर्तमान में केंद्रों का सत्यापन चल रहा है ऐसे में अभी और 2 से 3 दिन सूची भेजने के माने जा रहे हैं ।बताया जा रहा है कि अभी प्रत्यावेदनों और प्रत्येक सेंटर पर एसडीएम द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। यह भी बात संज्ञान में आ रही है। कि कई परीक्षा केंद्र अभी बदले भी जाने हैं। लड़कियों के सेंटर दूर होने जैसी खामियों का भी पता लगाया जा रहा है। अगर लड़कियों के सेंटर दूर बने हैं ।तो केंद्रों को बदला भी जाना है। ऐसे में डीआईओएस के मुताबिक सत्यापन का कार्य अंतिम चरणों में है ।जल्द से जल्द सूची को बोर्ड भेजा जाएगा

✍अमुवि छात्रसंघ का प्रतिनिधि मण्डल मिलेगा बुलंदशहर शाहीद इंस्पेक्टर के परिवार से
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ ने बुलन्दशहर के स्याना में हुए जघन्य कांड की कड़ी निंदा,घटना में आ रही है साजिश की बू,सक्षम एजेंसी से करायी जाए निष्पक्ष जांच,आरोपियों को किसी कीमत पर नही बक्शा जाये, बुलन्दशहर कांड पर प्रधानमंत्री नही साधे चुप्पी,आगे आकर इस पर दे सफाई,अमुवि छात्र शाहीद इंस्पेक्टर के परिवार के है साथ, शीघ्र ही अमुवि छात्रसंघ का प्रतिनिधि मण्डल मिलेगा शाहिद इंस्पेक्टर के परिवार से।

✍पुलिस ने चेकिंग में 51 वाहनों के काटे चालान, तीन वाहनों  को किया सीज
अलीगढ़ पुलिस ने  मंगलवार को जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें  51 वाहनों के चालान किए गए। व तीन वाहनो को किया सीज ,इसके साथ ही मौके पर 23900  रुपए समन शुल्क बसूल किया।जनपद में पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 30 लोगों को किया गिरफ्तार।
24Express news. Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस,  वाट्सएप कराने के लिए सम्पर्क करें 
Jitendra Garg
24Express news Aligarh
9359080748
Share To:

Post A Comment: