Good morning
24Express news Aligarh Date 6/12/18
Jitendra Garg

अलीगढ़ शहरवासियो के लिये नगर निगम के नये बस अड्डे हुये तैयार, नगर आयुक्त ने बस अड्डो का किया औचक निरीक्षण
अलीगढ़ महानगर में बसो के संचालन हेतु तैयार क्वार्सी बाईपास,सिधौली,खैर बाईपास तथा सेटेलाइट बस स्टैण्ड शहरवासियों के लिये चालू हो गये है,इन बस स्टैण्डों पर नगर निगम  सम्बन्धी व्यवस्थाओं का नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने औचक निरीक्षण किया।क्वार्सी बाईपास,सिधौली खैर बाईपास तथा सेटेलाइट बस स्टैंड पर नगर निगम द्वारा शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया है,और बाउण्ड्री वाॅल के निर्माण का कार्य पूर्ण होने की स्थिति में है।निरीक्षण के समय इस बस स्टैण्र्ड पर इंटरलाॅकिग की गुणवत्ता को अधोहस्ताक्षरी द्वारा चैक किया गया जो संतोषजनक मिली। निरीक्षण के समय बस स्टैण्ड पर नगर निगम द्वारा इंटरलाॅेिकग कार्य भी पूर्ण किया हुआ मिला।
सेंटर प्वाइंट के अहिंसा चौक पर तैयार हो रही चौकी का काम रुकने के बाद व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन 
सेंटर पॉइंट पर अहिंसा पार्क की जगह में अवैध पुलिस बूथ बनाने के प्रकरण में बुधवार को नया मोड़ आ गया सेंटर प्वाइंट अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री समन माहेश्वरी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने चौकी पर रुके हुए काम को चालू कराने के लिए धरना प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन अपनी मांग को लेकर एसीएम सेकंड को सौंपा कुछ लोग चौकी और टॉयलेट का विरोध कर रहे हैं  इसका व्यापार मंडल ने विरोध करते हुए सेंटर प्वाइंट चौराहे पर जाम लगाकर  विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।जबकि कल अहिंसा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ राकेश सक्सेना जावेद सईद ने डीएम को दस्तावेज दिखाएं और निर्माण कार्य को रोकने की शिकायत की जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डीएम ने निर्माण को अवैध मानते हुए नगर आयुक्त को हटाने का आदेश दिया था।कोल विधायक अनिल पाराशर की शिकायत पर कमिश्नर ने यथास्थिति के दिए थे निर्देश।
जिलाधिकारी ने जिला जेल मे फीता काटकर किया पम्प हाऊस राइजिंग मेन व ततसंबंधी निर्माण कार्य का उदघाटन
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने आज़ जिला जेल मे पम्प हाऊस राइजिंग मेन व ततसंबंधी निर्माण कार्य का उदघाटन फीताकाटकर किया।इस मौके पर जेल अधीक्षक आलोक सिंह व जेलर डा.राजेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को फूलों का बुके देकर स्वागत किया। जिला ज़ेल मे उत्तर प्रदेश जल निगम अलीगढ़ द्वारा 14वे वित्त आयोग वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत ज़ेल परिसर मे 30लाख की कीमत से पम्प हॉउस का निर्माण किया है।जेलर डा.राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन मे जेल मे सुविधाए निरंतर बढ़ रही है।इस मौके पर ज़ेल अधीक्षक आलोक सिंह, जेलर डा.राजेश कुमार सिंह,डिप्टी जेलर संजय शाही, डिप्टी जेलर अनिल कुमार,अनिल शर्मा अनुज कुमार,अधिशासी अधिकारी कुमार,  ठेकेदार संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

यूपी बोर्ड की परीक्षा को पारदर्शी कराने हेतु हुई बैठक
डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को आगामी यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारियो के संबंध मे बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे श्री सिंह ने यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया।परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुगमता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु डीएम श्री सिंह ने डीआईओएस को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये और कहा कि सभी केंद्रों पर बेठने की व्यवस्था, क्लॉक रूम, साइकिल स्टेंड, बिजली, पानी, शौचालय और सीसीटीवी कैमरे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।तथा सभी केन्द्रो पर मानकपूर्ण होने चाहिए। बिना मानक वाला कोई भी परीक्षा केंद्र न बनाया जाऐ।इसके साथ आदेश दिए कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगें और परीक्षा केंद्रों से 500 मीटर की परिधि के अंदर ध्वनि यंत्रों पर प्रतिबन्ध के साथ साथ सभी फोटोस्टेट एवं फैक्स की दुकानों को बंद रखा जायेगा, जिससे परीक्षा को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया जा सके।इस अवसर पर एडीएम वित्त,एडीएम सिटी,एसपी सिटी,डीआईओएस, एसपीआरए , एडीआईओएस, बीएसए मौजूद रहे।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव होगा 13 जनवरी को
जिला अलीगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक फफाला मार्केट में हुई। बैठक में पोर्टल की समस्या आय-व्यय का ब्यौरे पर चर्चा हुई। इसके साथ ही संस्था का चुनाव कराने का प्रस्ताव पास हुआ। एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने सर्वसम्मति से दिनेश चंद्र गुप्ता (पूर्व पार्षद) को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। चुनाव अधिकारी दिनेश चंद्र ने चुनाव 13 जनवरी को करने की घोषणा की।चुनाव के लिए नामांकन 8 दिसंबर से 17 दिसंबर तक किए जाएंगे और नाम वापसी 20 दिसंबर तक की जा सकेगी। बैठक में चेयरमैन राजीव जैन, शिव शंकर शर्मा, आशीष राठौर, बृजमोहन गुप्ता, गगन गुप्ता, केके राजपूत, आरिफ, फैज मोहम्मद, गौरव वर्मा, जितेंद्र, अशोक जैन, सुनील सिंह, सत्यप्रकाश, राकेश माहौर आदि मौजूद रहे।

बरौली विधायक दलवीर सिंह ने सारसौल क्षेत्र में कमल संदेश यात्रा निकालकर सरकार की योजनाएं जनता को बताई 
बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह ने आज सारसौल पर कमल संदेश पद यात्रा में भाग लिया तथा सरकार की योजनाओ से जनता को अवगत कराया।बरौली विधायक ने कहा कि जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी होना आवश्यक है। ऐसा न होने पर जनता जनहित की योजनाओं के लाभ लेने से वंचित हो जाती है।विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की सभी जनहितकारी योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाये, जिससे सभी लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके।इस मौके पर विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता,राकेश सिंह,शिव नारायण शर्मा,भोला सिंह,डी.पी.सिंह, शंकरपाल लोधी प्रधान, मुकेश, बनवारी लाल आदि उपस्थित रहे।

लोधा ब्लॉक के संविदाकर्मियों के खिलाफ 10 लाख के गबन का मुकद्दमा हुआ दर्ज
लोधा ब्लॉक में मनरेगा कार्य में करीब दस लाख रुपये का गबन बिना पत्रावली खोले तीनो  संविदाकर्मी राजेन्द्र,नसरुद्दीन व अनिल ने भुगतान कर दिया जिसकी जांच श्रम अधिकारी द्वारा की गयी तो उक्त मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर खण्ड विकास अधिकारी पंकज यादव ने तीनों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया है।थाना प्रभारी वी पी गिरि के अनुसार अभियोग पंजीकृत कराया गया है जिसकी विवेचना कराई जा रही है।

लोधा क्षेत्र में करीब 200 गाय घूम रही थी,नही था कोई उनका रखरखाव करने वाला लोगों ने पुलिस को दी सूचना
लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे से लेकर खैर रोड पर करीब 200 गाय लोगों को दिखाई दी कई गायों के ऊपर रोज मर्रा की वस्तुऐं लदी हुई थीं पर गायों के साथ एक भी आदमी नहीं था।इसका फायदा क्षेत्र वासियों ने खूब उठाया।मौका देख लोग गायों को पकड़ कर अपने अपने घर ले गये।जिनमें अधिकतर गाय दूध देने वाली बताई गयीं हैं।राजस्थान के लोग हर वर्ष हजारों गायों को लेकर यहाँ आते हैं और महीने दो महीने रुक कर वापस राजस्थान चले जाते हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि गायों को देखा गया है पर गायों के साथ आये राजस्थान के लोगों का पता लगाया जा रहा है।

अमुवि के राइडिंग क्लब के नए कप्तान को शपथ दिलाई गई,और साथ ही राइडिंग क्लब अब नई ऊंचाइयों को छुएगा
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के राइडिंग क्लब में कप्तान के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए अमुवि कुलसचिव  अब्दुल हमीद(आईपीएस)ने आशा व्यक्त की कि नये कप्तान के नेतृत्व में विश्वविद्यालय का राइडिंग क्लब नई ऊचाईयाॅ प्राप्त करेगा तथा राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान घुड़सवारी अनिवार्य थी इसलिये उन्होंने घुड़सवारी सीखी। अमुवि का राइडिंग क्लब ऐतिहासिक क्लब है तथा इससे जुड़े लोगों की जिम्मेदारी है कि वह इसकी प्रतिष्ठा को बनाये रखें।अमुवि गैम्स कमेटी के सचिव प्रो. अमजद रिज़्वी ने छात्रों से कहा कि वह खेलों में सक्रिय एवं गंभीरता से भाग लें, इससे न केवल अच्छा स्वास्थय बना रहता है बल्कि कैरियर के रूप में भी इसमें अच्छे अवसर हैं।

क्वार्सी पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार, चोरी के सामान सहित बोलेरो कार बरामद
थाना क्वार्सी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गंदा नाला ओजोन सिटी चौराहे पर तेज रफ्तार आती बोलेरो कार को रुकने का इशारा किया लेकिन कार सवारों ने कार को रोका नहीं और पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बोलेरो कार सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया,अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भागने में सफल रहा।पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपने नाम कैलाश पुत्र महावीर निवासी बाबा कॉलोनी,शिवम पुत्र दया करण शर्मा निवासी बाबा कॉलोनी,अशोक पुत्र अतर सिंह निवासी एचजेडी अस्पताल के पास थाना गांधी पार्क बताए। पुलिस ने इनके कब्जे से अलग अलग जगहों से चोरी किए गए माल की भारी मात्रा में बरामदगी की है,जिसमें एक बोलेरो कार, एक तमंचा, 9 मोबाइल, एक घड़ी, पाजेब, नेकलेस, ढाई सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया, पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया के यह गिरोह बंद मकानों को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। अभियुक्तों के फरार साथी  की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

राष्ट्रीय सीनियर हैंडबॉल टीम का स्वर्ण पदक से सम्मानित खिलाड़ी की गाड़ी फतेहपुर हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने से हुई मौत,गावँ में हुआ अंतिम संस्कार
थाना विजयगढ़ क्षेत्र के गांव बागी हार निवासी अमर यादव पुत्र रामनिवास यादव बीवी यूनिवर्सिटी जौनपुर मैं राष्ट्रीय सीनियर हैंडबॉल टीम का खिलाड़ी था सोमवार को बिहार के आरा में तीन दिवसीय प्रतियोगिता से खेलकर बीवी यूनिवर्सिटी जौनपुर अपने साथी खिलाड़ियों के साथ कार से वापस आ रहा था तभी रास्ते में फतेहपुर हाईवे पर अरे यार के अंधा मोड़ पर बच्चों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से कार टकरा गई जिसमें खिलाड़ी अमर यादव की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन खिलाड़ी अमर यादव के शव को पोस्टमार्टम के बाद अपने पैतृक गांव बाकी हर लेकर आए जहां पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई खिलाड़ी के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक के परिजनों ने बताया के अमर यादव राष्ट्रीय सीनियर हैंडबॉल टीम का स्वर्ण पदक से सम्मानित हो चुका है।

खराब प्रगति और गलत आंकड़े देख एडीएम-ई हुए तल्ख,मांगा स्पष्टीकरण
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत नगर पालिका खैर,अतरौली व नगर पंचायत इगलास,हरदुआगंज व कौड़ियागंज को मिलाकर कुल 5 नगरीय निकायों की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान डूडा के एमआईएस मैनेजर राधे लाल,सेवा प्रदाता कंपनी के जिला कंसलटेंट राहुल झांगड़ा, लखनऊ से आये कंपनी के वरिष्ठ कंसल्टेंट विकास भदौरिया के साथ सभी 5 नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी, स्टाफ व कंपनी के द्वारा नगरीय निकायों में कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ एक-एक करके सभी की प्रगति की समीक्षा की गई है।समीक्षा में पाया गया कि अपात्र लोगों को पहली किश्त हस्तांतरित  कर दी गई। यह देख एडीएम प्रशासन ने पीओ डूडा प्रभात मिश्रा व कंपनी का स्पष्टीकरण मांगा है और सख्त चेतावनी दी है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो डूडा के एमआईएस मैनेजर राधे लाल की संविदा समाप्त करने तथा कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने और पीओ डूडा के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने की सख्त चेतावनी दी गई।इस मौके पर ईडीएम,एमआईएस मैनेजर,सेवा प्रदाता कंपनी के जिला कंसलटेंट,वरिष्ठ कंसल्टेंट,अधिशासी अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहे।

अमुवि के गर्ल्स कॉलेज में लेख एवं  कैलीग्राफी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन और विजेताओं को किया पुरस्कृत 
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गर्ल्स स्कूल के तत्वाधान में सीरत उन नबी कार्यक्रमों के अन्तर्गत लेख एवं कैलीग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके आयोजन में प्रिन्सिपल आमना मलिक तथा कल्चरल कोआर्डीनेटर अरशी जफर खाॅन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।लेख प्रतियोगिता में एबीके हाई स्कूल ब्वायज के मोहम्मद अबु हुजैफा खाॅन को प्रथम,एएमयू गर्ल्स स्कूल की इबा चैधरी को द्वितीय, सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल गर्ल्स की जोया को तृतीय तथा एएमयू सिटी स्कूल के अमन तारिक को सात्वना पुरस्कार दिया गया। जबकि कैलीग्राफी प्रतियोगिता में एएमयू गल्र्स स्कूल की फिल्जा जाहिद को प्रथम,एसटीएस स्कूल के अबु तल्हा को द्वितीय,एएमयू सिटी गल्र्स स्कूल की सिमरन को तृतीय तथा एएमयू गर्ल्स स्कूल की असमा को सात्वना पुरस्कार दिया गया। 

स्याना की घटना षडयंत्र के तहत की गई है,देश का माहौल बिगाड़ना चाहती है भाजपा : रंजीत चौधरी
श्याना में गाय के नाम पर हुई हिंसक घटना के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने रामघाट रोड स्थित एसएमबी से सेंटर प्वाइंट तक कैंडल मार्च निकालकर शहीद हुए इस्पेक्टर सुबोध सिंह व दंगा के चलते मारे गए सुमित को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उक्त घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग की है।सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने कहा कि उक्त घटना की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए यह घटना सुनियोजित षडयंत्र के तहत की गई है।और उन्होंने माँग की है कि शहीद हुए इस्पेक्टर सुबोध सिंह की पत्नी को ओएसडी बनाया जाए और परिवार को एक करोड़ की सहायता दी जाए।और गौ हत्या के नाम पर आए दिन हो रही घटनाओं पर सरकार को तत्काल सख्त कदम उठाने चाहिए।इस मौके पर रंजीत चौधरी,कुंवर बहादुर बघेल,संजय यादव आरएन यादव, आदित्य सिकरवार आशीष राय अरुण यादव मोहसीन बालोत दुर्गेश यादव आदेश चौधरी शहजाद अल्वी देवेश चौधरी जुबेर खान अब्बासी सचिन यादव आसिफ सैफी राकेश यादव कृष्णा कुमार  पदाधिकारी मौजूद रहे।

कृषि विभाग आया हरकत में जनपद में उर्वरक एवं कीटनाशक की दुकान पर छापेमारी कर नमूने भरे
डीएम चन्द्रभूषण सिंह को किसान मेले में किसानों द्वारा उर्वरक एवं कीटनाशक रसायन की रसीद ना देने की शिकायत की। जिसके सन्दर्भ में डीएम श्री सिंह ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिये कि वे अनियमितता करने बाले उर्वरक एंव कीटनाशक रसायन की दुकानों पर कार्यवाही करें। जिसके अनुपालन में आज़ जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह और जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने अलीगढ़ एग्रीकल्चर स्टोर पर छापामार कार्यवाही की जिसमें खाद,दवा के दुकान पर तीन नमूने भर कर कार्यवाही की।

जॉइंट मजिस्ट्रेट ने तहसील कोल मे 64 लाभार्थियों को अंतोंदय राशन कार्ड किये वितरण
कोल तहसील में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे हरदुआगंज नगर पंचायत के 64 लाभार्थियों को जॉइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह ने अंतोंदय राशन कार्ड वितरण किये।जिसे पाकर उनके चेहरे पर ख़ुशी नजर आयी और लाभार्थियों ने इसके लिऐ सरकार का शुक्रिया अदा किया।अंतोंदय राशन कार्ड राजेश कुमारी,मीना देवी,विधा देवी,सोमबती, निहाल देवी,ओमवती,सीमा देवी, मीना, लक्ष्मी,जगत मोहन,हसीना बेगम, सगरीन बेगम,तरनुम,नरगिस, पुष्पा, सुधा,ओमप्रकाश,सावित्री, शांति देवी, विमलेश,किरन देवी, सुधा,मालती,आदि को प्रदान किये गए।

गांधी स्मृति की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में अलीगढ़ महिला मोर्चा द्वारा पदयात्रा निकाली गई
गांधी स्मृति की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा महानगर अलीगढ़ महिला मोर्चा द्वारा पदयात्रा गांधी नगर मंडल स्थित अचल सरोवर से महावीरगंज मंडल तक निकाली गई।महानगर महिला मोर्चा अध्यक्षा मधुलिका राघव के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं सहित अन्य महिलाओं ने इस पदयात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लिया।महिलाओ ने भाजपा जिंदाबाद,योगी मोदी जिंदाबाद,चप्पा चप्पा भाजपा ,जय श्री राम के नारे लगाए।पदयात्रा के दौरान कृष्णा गुप्ता,विवेक सारस्वत,मधुलिका राघव,ज्योति पम्मी,भारती सिसोदिया,गौरी आर्या, मंजू सैनी,अलका साइंटिफिक आदि उपस्थित रहे।

मृदा स्वास्थ कार्यक्रम के अन्तर्गत मेला व जनपद स्तरीय गोष्ठी का हुया आयोजन
विश्व मृदा दिवस के अवसर पर मृदा स्वास्थ कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषि विभाग की ओर से कृषि फार्म मे मेला व जनपद स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया।इस मौके पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह,सीडीओ दिनेश चंद्र व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू मुख्य रूप से मौजूद रहे और उन्होने मेला व जनपद स्तरीय गोष्ठी का शुभारम्भ किया।इस मौके पर कृषि उपनिदेशक अनिल कुमार ने अथितियो का स्वागत किया। इसके साथ ही कार्यकम मे 11प्रगतिशील किसानों को मृदा स्वास्थ कार्ड प्रदान किये।

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का करें निस्तारण:
जिला जज
अलीगढ़ सम्पूर्ण भारत वर्ष में उच्चतम न्यायालय से तहसील स्तर तक 8 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के सन्दर्भ में आज जनपद स्तर पर जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नवीन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मोटर दुर्घटना प्रतिकर व एम.ए.सी.टी. न्यायालय तथा बीमा कम्पनियों के साथ प्री.ट्रायल ;समझौता पूर्वद्ध बैठक का आयोजन सिविल न्यायालय के लाईब्रेरी हाल में किया गया।जिला न्यायाधीश ने उपस्थित सभी अपर जनपद न्यायाधीशगण एवं विभिन्न बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं अधिवक्ताओं से वादों की जानकारी लेते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में अत्यधिक मामले लगाने का निर्देश दिया।जिला न्यायाधीश ने कुछ बीमा कम्पनियों की गैर हाजिरी पर नाराजगी व्यक्त की ।बैठक में अपर जिला जज प्रथम व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत संतोष कुमार श्रीवास्तव अपर जिला जज  सुरेन्द्र सिंह, विशेष न्यायाधीश ई.सी.एक्ट मुकेश कुमार सिंघल,संजय सिंह,सहित प्रतिनिधियों ने आज की प्री.ट्रायल बैठक में सहभगिता की।
24Express news. Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस,  वाट्सएप कराने के लिए सम्पर्क करें 
Jitendra Garg
24Express news Aligarh
9359080748
Share To:

Post A Comment: