आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा:


आज 6 दिसंबर 1992 की घटना के परिप्रेक्ष्य में कतिपय संगठनों द्वारा शौर्य दिवस एवं दूसरे कतिपय संगठनों द्वारा काला दिवस मनाया जाता है!

उक्त के दृष्टिगत संपूर्ण प्रदेश के सभी जनपदों को आवश्यक दिशा निर्देश मुख्यालय पुलिस महानिदेशक द्वारा निर्गत किए जा चुके हैं!

बस अड्डाें, रेलवे स्टेशनों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों एवं मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखने हेतु विशिष्ट निर्देश दिए गए!

पीस कमेटी बैठकों का आयोजन सभी जगह किया गया है नागरिक सुरक्षा संगठन, डिजिटल वॉलिंटियर्स की सेवाएं प्राप्त करने हेतु सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया जा चुका है!

संवेदनशील एवं अति संवेदनशील जनपदों में पुलिस फोर्स का व्यवस्थापन सुदृढ़ किया गया है!

मुख्यालय पुलिस महानिदेशक द्वारा 24  घंटे लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है!

सर्वत्र स्थिति पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा आपसी सौहार्द एवं सद्भाव कायम रखने हेतु हर संभव प्रयास सुनिश्चित करने  के निर्देश सभी जनपदों को दिए गए!
Share To:

Post A Comment: