(आशीष सिंघल:)




उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचारिक भेंट की। राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के आगामी 9 एवं 10 दिसम्बर, 2018 केे दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर चर्चा की तथा तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को गोरखपुर कार्यक्रम हेतु आमंत्रित भी किया।

लखनऊ महोत्सव को सकुशल निपटाने पर राज्यपाल राम नाईक ने एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी समेत पूरी पुलिस टीम के कार्य की सराहना की,

इसी के साथ ही राज्यपाल राम नाईक ने एसएसपी व इंस्पेक्टर आशियाना अखिलेश चन्द्र पांडेय को सम्मानित किया।
Share To:

Post A Comment: