आशीष सिंघल:
बुलन्दशहर हाईलाईट
30.12 .2018

सलेमपुर के रिझोड़ा गांव में जांच करने गए पूर्ति निरीक्षक के साथ राशन डीलर दो लोगो ने की मारपीट, और सरकारी दस्तावेजों को फाड़ा, बाद में दोनों को किया अरेस्ट।

कोतवाली देहात के एक गांव में आधा दर्जन ससुराल पक्ष के लोगो ने आकर की पीड़िता से की दहेज की मांग, मांग पूरी न होने पर दो  लोगो ने किया महिला से  बलात्कार कर की मारपीट।

कोतवाली देहात के गांव ह्र्दयपुर में महिला ने उधार दिए 80 हज़ार रुपये मांगे तो तीन लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर तोड़े दांत और पति को भी पीटा।

कोतवाली देहात के यमुनापुरम में महिला ने जेठ ने किया रेप का प्रयास असफल रहने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी।

औरंगाबाद में संगठित गैंग बनाकर लूटपाट जैसे जघन्य अपराध कर जनता में भय व आतंक व्याप्त कर धन अर्जित करने के मामले में तीन अभियुक्त गेंगस्टर में निरुद्ध।

खुर्जा देहात क्षेत्र में इंडिगो कार से मिलावटी मिस इंडिया ब्राड पर लगे नकली रैपर व क्यू0आर0 कोड लगे 12 पेटी कुल 540 पव्वे किये बरामद  एक गिरफ्तार।

बुलैरो मैक्स गाड़ी से 100 पव्वे अरुणाचल प्रदेश मार्का अग्रेजी शराब बरामद कर किया एक गिरफ्तार, जहांगीराबाद में एस आई ने कराया मुकदमा कायम।

शिवसेना उतरी सट्टे के विरोध में सट्टेबाज के खिलाफ करायी नगर में करायी रिपोर्ट दर्ज।

पहासू में खातेदार के इलाहाबाद बैंक के खाते से धोके से फर्जी हस्ताक्षर बना निकाले एक लाख ढाई हजार रुपए। खातेदार ने बैंक मैनेजर व एक अन्य व्यक्ति को किया नामजद।

खुर्जा नगर क्षेत्र में आयेजित समारोह में से महिला के पर्स से महत्वपूर्ण कागज और नकदी उड़ाई। रिपोर्ट दर्ज।

नरसैना क्षेत्र में एक राय होकर हाथ मे दराती लेकर महिला के सिर व गर्दन पर जान से मारने की नियत से किया वार व मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी।

श्रम प्रवर्तक अधिकारी सिकन्द्राबाद ने मैसर्स गोपी ईट उधोग मार्का गोपी ग्राम महताबनगर बंधक बनाये गए सातश्रमिको को मुक्त करा फर्म मालिक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।

कोतवाली देहात के पचोता में रंगदारी नही दी तो आरोपियो ने की मारपीट और खोखे में की तोड़फोड़।

 जिला कारागार में खेल सप्ताह के छठे दिन महिला बैरक में रंगोली प्रतियोगिता एवं मेंहदी प्रतियोगिता में  महिला बंदियों आकर्षक रंगोली बना और महेंदी रच किया हैरान।

रंगोली में हिना ने प्रथम प्रीति ने द्वितीय, नाजिया ने तृतीय तथा अन्जू एवं मोना ने सान्त्वना पुरस्कार के लिए स्थान प्राप्त किया।

मेंहदी प्रतियोगिता में हिना ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय, रजनी ने तृतीय तथा मोना ने सान्त्वना पुरस्कार के लिए स्थान प्राप्त किया।

डिबाई के धीमरी गांव पर फावड़े से वार कर एक व्यक्ति को किया गम्भीर घायल।

डिबाई क्षेत्र में महिला के साथ की तीन लोगों ने छेड़छाड़, आरोपियो से बचने के प्रयास में महिला हुई घायल।

जहाँगीराबाद में नाबालिग युवती को भगाया, नामजद रिपोर्ट दर्ज।

अनूपशहर में शटर तोड़ कर ज्वेलर्स की दुकान से सोने चांदी के आभूषण किये चोरी।

 शिकारपुर क्षेत्र में गांव बासौटी स्थित यात्री शेड में बैठे लोगों पर वैगनआर ने मारी टक्कर एक युवक की मौत एक युवक गंभीर घायल, चालक वैगनआर को लेकर फरार

 उत्तरप्रदेश भाजपा के संघठन में मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री वाई पी सिंह ने जनपद के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को 2019 के चुनावों में जुटने के दिये टिप्स।

शीत लहर से जनपद वासियों में कम्पन, बच्चे और व्रद्ध ठंड से सर्वाधिक परेशान।

नववर्ष 2019 की शुभकामनाएं देने और सेलिब्रेट करने में जुटे सभी क्लब, समाजिक संगठन, युवावर्ग, पहले सप्ताह तक चलेगा नया साल 2019 मनाने का दौर, खासा उत्साह।
Share To:

Post A Comment: