24Express news Aligarh
Date 17/12/18 9:00pm
Jitendra Garg

✍ *टप्पल क्षेत्र में पुलिस और शराब तस्करों की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान 20 हजार के ईनामी तस्कर को लगी गोली, दो तस्कर हुए मोके से फरार*
थाना टप्पल पुलिस को जट्टारी क्षेत्र में तस्करी कर शराब लाने की जानकारी मिली तो पुलिस टीम सक्रिय हो गयी और सोमवार प्रातः पांच बजे पुलिस टीम ने गांव दुर्गापुर के निकट पुलिया पर आ रही बुलेरो जीप को रोका तो शराब तस्कर उतर कर भाग निकले,मणिलाल पाटीदार एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस टीम ने पीछा किया तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी,पुलिस ने जबाबी कार्यवाही की तो स्थानीय क्षेत्र के गांव निगूना निवासी 20 हजार के इनामी शराब तस्कर मनोज को पैर में गोली लग गयी,उसके दो साथी मौके से फरार हो गए,मोके से अग्रेजी शराब से भरी बुलेरो कार,32बोर की पिस्टल बरामद की गई है,घायल तस्कर को जिला मलखान सिंह में भर्ती कराया गया है,पुलिस रिपोर्ट दर्ज आवश्यक कार्यवाही कर रही है।मनोज जानलेवा हमले के मामले में थाना टप्पल से वांछित चल रहा

✍ *उज्जवला योजना के तहत जल्द ही प्रत्येक राशन कार्ड धारक को नए साल में मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन*
केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद पीएम मोदी ने पर्यावरण को प्रदूषण रहित और ग्रामीण व गरीब महिलाओं को चूल्हे से दूरी बनाने के उद्देश्य से उज्जवला गैस कनेक्शन दिए जाने की योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत पूरे देश में एससी-एसटी वर्ग के लोगों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए गए। नई योजना में राशन कार्ड में परिवार की मुखिया महिला के नाम पर ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने सभी एजेंसियों के लिए सर्कुलर जारी कर दिया है। जिले में  उज्जवला के 1.61 लाख लोगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। योजना की सफलता को देखते हुए सरकार ने इसके दायरे को बढ़ाते हुए ओबीसी वर्ग के लोगों को भी मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन दिए जाने की योजना तैयार की थी। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इसका दायरा और बढ़ाते हुए सभी जरूरतमंद वर्गों के लोगों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन दिए जाने की योजना बनाई है
✍  *अलीगढ़ से जा रहे सेना के इंजीनियर सहित तीन लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत*
बरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र की कची कॉलोनी निवासी सेना की इंजीनियर विभाग में तैनात जितेंद्र वाल्मीकि (25) पुत्र ननकू मल अपने साथी विकास (21) पुत्र राजेश, संजीव (25) पुत्र वीरपाल निवासीगढ़ गांव चनैटी कोतवाली सदर बरेली और राहुल (25) पुत्र महेश निवासी परीगामा बरेली के साथ अलीगढ़ आए थे। सभी साथी रविवार सुबह लौट रहे थे। रविवार सुबह कोहरा होने के कारण उनकी कार न्यौली शुगर मिल के समीप गन्ने से भरी ट्रॉली में घुस गई। जिससे हादसा हो गया हादसे में अलीगढ़ से जा रहे सेना के इंजीनियर विभाग के कर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई वहीं दो की हालत गंभीर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

✍ *बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होगीं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा से पहले सेल्फी लेंगे परीक्षक*
यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 30 दिसंबर से 13 जनवरी तक कराई जानी है।परीक्षा से पहले परीक्षकों को कॉलेज के मुख्य गेट जिसमें कॉलेज का नाम लिखा हो व खुद की सेल्फी भी लेनी होगी।यह  सेल्फी यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के पास भेजनी होगी। डीआईओएस डॉ धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में शासन से पत्र जारी किया गया है। सभी प्रधानाचार्य व परीक्षकों से कहा गया है।कि निर्देशों का पालन हर हाल में किया जाए। जहां कभी भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा नहीं कराने जैसी स्थिति मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही होगी।

✍ *उत्तर विद्युत नियामक आयोग ने आदेश दिया कि जो ग्रामीण किसान तारीख से पहले अपना वर्तमान बिजली का बिल जमा करेंगे अब उन्हें 5% की मिलेगी छूट*
अभी किसानों को देय तारीख तक बिल जमा करने पर एक प्रतिशत छूट मिलती है।आयोग के  इस आदेश का लाभ एलएमबी 5 श्रेणी तकरीबन 10 लाख किसानों को मिलेगा। उप्र पावर कारपोरेशन ने कुछ अरसा पहले महीने नियामक आयोग में एक याचिका दाखिल कर ग्रामीण किसानों को दी जा रहीएक प्रतिशत छूट को पांच प्रतिशत करने की मांग की थी।आयोग ने याचिका की सुनवाई की थी।प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं की तरफ से याचिका में शामिल उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने यह मुद्दा उठाया था। कि छूट के बाद सरकार को राजस्व का नुकसान होगा उसका भार दूसरे उपभोक्ताओं पर ना पड़े बल्कि उस पर राज्य सरकार सब्सिडी दे या पावर कारपोरेशन का उपाय बताये।

✍ *बीटीसी 2013 और 2015 का बैंक पेपर का परिणाम रविवार को हुआ जारी*
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने बीटीसी2013और 2015 बैच के अभ्यर्थियों को राहत देते हुए बैंक पेपर के परिणाम रविवार को जारी कर दिए जिनका अंतिम परिणाम निकल आया। है। वे अब69000 पदों पर हो रही शिक्षक भर्ती में शामिल हो सकते हैं। परिणाम वेबसाइट www.btcexam.in पर भी उपलब्ध करा दिया है। परिणाम के अनुसार बीटीसी प्रशिक्षण बैच 2013 तीसरे सेमेस्टर अवशेष आंशिक परीक्षा 2018 में शामिल 42 अभ्यार्थियों के सापेक्ष 17 अभ्यार्थी पास हो सके 5 का परीक्षाफल  अपूर्ण  है।सेवारत बीटीसी मृतक आश्रित प्रशिक्षण तीसरे सेमेस्टर अवशेष आंशिक दो अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

✍ *उड़ान एवं सामुद्रिक-नौवहन में दूरसंचार संपर्क सुविधा नियमावली की अधिसूचना हुई जारी*
लोगों को जल्द ही हवाई और समुद्री यात्रा के दौरान भारतीय सीमा में मोबाइल फोन से कॉल करने या इंटरनेट चलाने की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को अधिसूचित उड़ान एवं सामुद्रिक-नौवहन में दूरसंचार संपर्क सुविधा नियमावली-2018 के अंतर्गत भारतीय सीमाओं के अंदर इस तरह की सेवाएं देने के बाबत नियम अधिसूचित कर दिए गए हैं। इसके अनुसार विदेशी कंपनी किसी भारतीय कंपनी के साथ मिलकर मोबाइल फोन सेवा दे सकेगी। नियमावली सरकारी राजपत्र में प्रकाशित किए जाने के बाद लागू हो जाएगी। इसके लिए उपग्रह और भू-स्थित संपर्क सुविधाओं के माध्यम से दी जा सकेगी। इसमें विदेशी उपग्रह सुविधा की मदद लेने के लिए अंतरिक्ष विभाग की अनुमति लेनी होगी।

✍ *2000 से पहले पंजीकृत वाहनों को नए वाहनों से बदलने के लिए रखा एकमुश्त लाभ का प्रस्ताव*
वाहन कंपनियों ने पुराने वाहनों को नए वाहनों से बदलने के लिए एकमुश्त लाभ की मांग रखी है। उद्योग सूत्रों के अनुसार यह लाभ कर छूट के रूप में देने की मांग की गई है। भारी उद्योग मंत्रालय के साथ बजट पूर्व बैठक में उद्योग ने सरकार से यात्री वाहनों के लिए अलग अलग दरें हटाने की मांग की। इसके अलावा वाहनों के विद्युतीकरण के लिए एक विशेष दर पर विचार करने की मांग भी रखी। यह सुझाव हाल ही में हुई ऑटो उद्योग के प्रतिनिधियों व मंत्रालय के अधिकारियों के बीच बैठक में दिए गए। सूत्र के मुताबिक ऑटो उद्योग ने सरकार से प्रदूषण कम करने व सुरक्षा बढ़ाने को ध्यान में रखकर पुराने वाहनों को बदलने की मांग की है। 15 वर्षों से पुराने वाहनों के कारण देश में 80 फ़ीसदी प्रदूषण व दुर्घटनाएं होती हैं। 2000 में पहला उत्सर्जन मानक लाया गया था,  जिससे पहले पंजीकृत वाहनों को बदलने पर यह लाभ देने का प्रस्ताव है। इसमें ग्राहकों को जीएसटी, रोड टैक्स जैसे करों में छूट मिल सकती है।

✍ *रविवार को सूर सदन प्रेक्षागृह में वैश्य व व्यापारी राजनैतिक हुंकार महापंचायत का हुआ आयोजन*
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से रविवार को हुए वैश्य व व्यापारी राजनैतिक हुंकार महापंचायत के आयोजन में वैश्य व व्यापारियों के उत्पीड़न का मुद्दा उठा। व्यापारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि उनका उत्पीड़न नहीं रुका तो लोकसभा चुनाव में नोटा का सोटा चलाने को मजबूर होंगे। उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण के साथ-साथ टैक्स के प्रावधानों को सरल करने की मांग की। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का हर जगह शोषण हो रहा है। इसके लिए 24 फरवरी से 24 मार्च तक देशभर में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। सरकार की ओर से ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा देने से व्यापार खत्म हो रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि ऑनलाइन खरीदारी पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाई जाए।

✍ *20 दिसंबर को मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन और चश्मा वितरण कैम्प लगेगा*
 फ्रेंडस फार कॉज  फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन भाटिया मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से 20 दिसंबर को आवास विकास कॉलोनी, नुमाइश मैदान की तरफ से मसूदाबाद चौराहे के पास तालाब के निकट मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन और चश्मा वितरण कैंप लगाया जाएगा। ट्रस्टी योगेश भाटिया ने बताया कि आंखों के मरीज ज्यादा से ज्यादा संख्या में कैंप में पहुंचकर इलाज कराएं। आशीष पाल ने बताया कि कैंप में निशुल्क उपचार व चश्मा वितरण किया जाएगा। इस दौरान सत्येंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा, सरताज, इकरामुद्दीन आदि मौजूद रहेंगे
✍ *गभाना क्षेत्र के महरावल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत*
थाना गभाना क्षेत्र के महरावल रेलवे स्टेशन पर एक युवक ट्रेन से गिर गया जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसके घरवालों को सूचना दी।मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक का नाम राजुल (17 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी मूसेपुर जलाल थाना क्वार्सी है। यह किसी काम से दिल्ली जा रहा था और इसी बीच यह हादसा इसके साथ हुआ है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी
✍ *छर्रा क्षेत्र में युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा मौके पर मौत*
कस्बा छर्रा निवासी ज्ञान सिंह (35 वर्ष)पुत्र नन्नू सिंह बरुले की ढकेल लगाता था,बीती रात बाइक से अपनी ससुराल बढ़ोल पाली मुकीमपुर जा रहा था,तभी रास्ते में बिजौली के पास किसी अज्ञात वाहन ने ज्ञान सिंह को रौंद दिया जिस की मौके पर ही मौत हो गई ।घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए और घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा व घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया के ज्ञान सिंह अपनी ससुराल जा रहा था।पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

✍ *एटा पुलिस लाइन में तैनात दरोगा को सीने में दर्द होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती,उपचार के दौरान मौत*
थाना टप्पल क्षेत्र के गांव नागल खुर्द निवासी वीरपाल (57 वर्ष) पुत्र सरदार सिंह जनपद एटा की पुलिस लाइन में दरोगा के पद पर तैनात थे, रविवार शाम अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में कराया भर्ती, जहां उनकी तबीयत में सुधार ना होने पर अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के लिए किया रेफर।जहां आज सुबह उपचार के दौरान दरोगा वीरपाल की मौत हो गई। अचानक हुई मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

✍ *सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार हफ्ते के पहले दिन रही तेजी जारी,सोने चांदी में गिरावट*
शेयर बाजार कारोबार हफ्ते के पहले दिन तेजी जारी रही।शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 307 पॉइंट बढ़कर 36270 पर और निफ्टी 82 पॉइंट बढ़कर 10888 के स्तर पर बंद हुआ है सोना चांदी में  गिरावट के साथ 31291 और चांदी 37934 के स्तर पर कारोबार हो रहा है।डॉलर में 71.60 के स्तर पर कारोबार हो रहा है।

✍ *सबसे धनी पूर्व विधायक कामिनी इस बार नहीं बचा सकीं अपनी जमानत*
राजस्थान में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र की खूबसूरती के कई नजारे देखने को मिले।राज्य की सबसे धनी उम्मीदवार उन्होंने 278 करोड़ रुपए की अपनी आय घोषित की थी,लेकिन वोटों के मामले में वो कंगाल साबित हुईं,चुनाव में सबसे अमीर प्रत्याशी जमींदारा पार्टी की कामिनी जिंदल (घोषित आय 287 करोड़ रुपये) थी।पिछली विधानसभा में सबसे धनी विधायक रहीं कामिनी गंगानगर सीट पर अपनी जमानत नहीं बचा पाईं उनको 4887 ही वोट मिले जबकि विजेता निर्दलीय प्रत्याशी राज कुमार गौर को 44998 वोट मिले।

✍ *सीएससी के केंद्र संचालकों ने निकाली आयुष्मान भारत बाइक रैली और किया एक दिवसीय शिविर का आयोजन*
सीएससी के जिला प्रबन्धक विष्णु कान्त व सीएससी केन्द्र संचालक भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “आयुष्मान भारत” को सफल बनाने के लिए कर रहे है अथक प्रयास जनपद मे एक ओर बाइक जागरूकता रैली आयोजित की गई. रैली का शुभारंभ  डॉ. योगेंद्र माहोर प्रधानाचार्य राजकीय होमोपेथिक अस्पताल और कॉलेज छेरत ने हरी झंडी दिखाकर किया.जनपद में सीएससी केंद्र संचालकों  द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन भी किया गया | गभाना   क़स्बा के भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने शिविर का शुभारम्भ किया जिसमे आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड के पंजीकरण किये गए एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों लोगों ने सीएससी केंद्र संचालक राकेश शर्मा  के नेत्रत्व में गोल्डन कार्ड के  पंजीकरण कराये| सुमेरपुर शिवर  में केन्द्र  संचालक अतुल कुमार तिवारी व अमित  ने बुजुर्ग , महिलाओं तथा हड्डी रोग से पीड़ित गरीब केलाश पुत्र मक्खन लाल के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकरण किए | केलाश दो वर्ष से हड्डी टूट जाने के कारण पीड़ित है और उसके परिवार के पास इलाज कराने के लिए इतने रुपये नही थे आयुष्मान भारत योजना में पंजीकरण के बाद केलाश व परिवार के खिले चहरे सभी ने प्रधान मंत्री जी का शुक्रिया अदा किया इस अवसर पर ब्लाक समन्वयक दीपक गौढ़ व अमन गुप्ता तथा सीएससी केंद्र संचालक मोजूद रहे |

✍ *13 वर्षीय भारतीय किशोर ने अपनी 'ट्रीनेट सॉल्यूशंस' कंपनी की शुरू*
दुबई में रहने वाला एक भारतीय किशोर महज 13 साल की उम्र में एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी का मालिक बन गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को जानकारी दी गई। आदित्यनाथ राजेश ने अपनी पहली मोबाइल एप्लीकेशन उस समय बनाई थी, जब वह सिर्फ नौ साल का था। उसने एप्लिकेशन बनाने का काम अपनी ऊब मिटाने के लिए शौक के रूप में शुरू किया था। 'खलीज टाइम्स' अखबार ने एक रिपोर्ट में बताया कि आदित्यनाथ ने पांच साल की उम्र में ही कंप्यूटर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। अब 13 साल की उम्र में उसने अपनी 'ट्रिनेट सॉल्यूशंस' कंपनी की शुरुआत की है। इस कंपनी में फिलहाल कुल तीन कर्मचारी हैं जो आदित्य के स्कूल के मित्र और छात्र हैं।

✍ *राजस्व वसूली को लेकर बिजली विभाग हुआ सख्त बकाया न देने वालों की कटेगी बिजली*
बिजली विभाग ने राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बरती। बिजली विभाग सभी उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर एक ओर से कनेक्शन काटना शुरू करेगा। उच्च अधिकारियों की सख्ती के बाद विभागीय अफसरों ने कार्रवाई तेज कर दी है। चीफ इंजीनियर ने सभी एसई और एक्सईएन को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में राजस्व वसूली बढ़ाएं। जितने भी बकायदार हैं या तो उनसे बिल जमा करवाएं या फिर उनकी बिजली काटी जाए। 50 हजार से अधिक के बकायेदारों पर शिकंजा कसें। इन बकायदारों की सूची बनाएं और इन्हें एक ओर से आरसी जारी करें, ताकि जल्द से जल्द यह बकाया जमा करें। अगर उसके बाद भी यह बिल जमा नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

✍ *अलीगढ़ मंडल के 3 शिक्षक अच्छे काम करने के लिए लखनऊ में होंगे सम्मानित*
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में सम्मानित करने के लिए 27 शिक्षकों का चयन किया गया है। इसमें अलीगढ़ मंडल के तीन शिक्षक शामिल किए गए हैं। वहीं सूबे के तीन शिक्षकों को भी अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि बीते दिनों स्मार्ट क्लास संचालित स्कूलों के प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम के निर्देश जारी हुए थे। इसके बाद अच्छे काम करने वाले शिक्षकों की सूची भेजी गई थी। अब निदेशालय ने अंतिम शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि इन शिक्षकों के समान होने से दूसरे शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी।

✍ *अब जीएसटी से होगी परिवारों के खर्च में 320 रुपये की मासिक बचत*
जीएसटी लागू होने के बाद कर की दरें काम होने से अनाज खाद्य तेल कॉस्मेटिक जैसी घरेलू वस्तुओं की खरीद में आम लोगों को औसत 320रुपये की मासिक बचत हो रही है।वित्त मंत्रालय के एक सूत्र ने उपभोक्ता व्यय के आंकड़ों के विश्लेषण के हवाले से यह जानकारी दी है। विभिन्न 17 तरह के टैक्सों को मिलाकर पिछले साल 1 जुलाई से लागू किए गए जीएसटी से भारत न सिर्फ एक कल बाजार बन गया जहां वस्तुओं व सेवाओं  सामान पर लागू होता है। बल्कि इससे कर पर  लगने की पुरानी व्यवस्था भी खत्म हो गई। तमाम वस्तुओं और सेवाओं पर कर की दर में कटौती हुई। जिससे उपभोक्ताओं को मासिक बचत होने लगी ।अगर जीएसटी लागू होने के बाद एक परिवार हर महीने अनाज खाद्य तेल, चीनी, चॉकलेट, नमकीन ,मिठाई, कॉस्मेटिक्स, टॉयलट ,में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं वॉशिंग, पाउडर, टाइल्स, फर्नीचर, प्रोडक्ट और अन्य घरेलू वस्तुओं पर ₹8400रुपये खर्च करता है। तो उसे ₹320 की मासिक बचत होगी।इन वस्तुओं पर ₹8400 मासिक खर्च पर जीएसटी ₹510 लगता है। जबकि पहले इन पर टैक्स का भार ₹830 था इस तरह ₹320 की बचत हो रही है।

✍ *आरपीएफ अलीगढ़ थाना के इंस्पेक्टर बने सीएम तोमर*
आरपीएफ थाना अलीगढ़ के इंस्पेक्टर पीके ओझा का तबादला हो गया। उनके स्थान पर इलाहाबाद मंडल के नैनी आरपीएफ थाना के इंस्पेक्टर सीएम तोमर को यहां का नया आरपीएफ इंस्पेक्टर बनाया गया है। शनिवार को उन्होंने अपना चार्ज संभाला। सीएम तोमर इससे पूर्व 2003 से 2017 तक बतौर एसआई यहां तैनात रह चुके हैं। इसके साथ ही वह आरपीएफ क्राइम ब्रांच में भी तैनात रहे हैं। सीएम तोमर ने बताया कि उनकी प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर है। सर्दियों में लूट और चोरी की वारदातों से निपटने के लिए जीआरपी के साथ बदमाशों को पकड़ने का प्लान बना लिया है।

✍ *रविवार को मेला ढोने वाले परिवार ने खैर विधायक अनूप वाल्मीकि को  समस्याओं से कराया अवगत*
नगर पालिका खैर क्षेत्र में मेला ढोने वाले परिवार नगर पालिका परिषद में ठेका सफाई कर्मचारी के पद पर लगाए जाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम जीनवाला के नेतृत्व में रविवार को खैर विधायक अनूप वाल्मीकि के आवास पर पहुंचकर उनको प्रकरण से अवगत कराया। खैर विधायक ने अधिशासी अधिकारी को कहा कि इन परिवारों का समायोजन तत्काल प्रभाव से कराया जाए। इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश संयोजक लाखन पहलवान, उमेश करोतिया, इंद्रपाल वाल्मीकि, ओमप्रकाश वाल्मीकि, रंजीत वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
24Express news Aligarh
*अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप ) कराने के लिए सम्पर्क करें 9359080748
Jitendra Garg
Share To:

Post A Comment: