(आशीष सिंघल)
बुलंदशहर नये पुलिस कप्तान के कड़े तेवर से थर्राए थानेदार, सर्दी के मौसम में पसीने से हुए तर बर ।
1. कप्तान ने रविवार रात पुलिस लाईन में ली थी थानेदार और सीओ की परिचय मीटिंग, पहली मीटिंग में ही कस दिए उनके पेंच ।
2. कहा, थाने और दफ्तरों से भ्रष्टाचार हो खत्म, मिली शिकायत तो सीधे भेजूंगा जेल। अपराध की घटनाऐ शत प्रतिशत की जाय दर्ज, थानों में पीड़ितों के साथ हो मधुर व्यवहार ।
SIT प्रभारी उदयवीर सिंह बालियान करेंगे स्याना हिंसा में दर्ज मुकदमे की विवेचना, एसएसपी ने विवेचना थाना प्रभारी से हटाकर SIT प्रभारी को की सुपुर्द ।
स्याना हिंसा के आरोपी जीतू फौजी की जमानत अर्जी को कोर्ट ने किया खारिज, पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद रविवार को भेजा था जेल ।
1. फौजी पर हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या का था आरोप, लेकिन उसके खिलाफ कोई पुख्ता साक्ष्य ना मिलने पर पुलिस ने कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में नही दी अर्जी ।
महिला थाना एसओ की दबंगई, खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव रुपवास पंचगाई से दो महिलाओं को घर से उठाया, थाने लाकर 48 घंटे तक रखा बैठाए ।
1. ASP प्रमोद कुमार ने मामला संज्ञान में आने पर महिला थाना एसओ से किया जबाव तलव, 48 घंटे तक बिना किसी अपराध के थाने में बैठाए रखने पर लिखित में मांगा स्पष्टीकरण ।
चार्ज संभालने के आज दूसरे दिन नये पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी ने स्याना हिंसा वाले क्षेत्र का किया निरीक्षण, थाने जाकर घटना की पूरी ली जानकारी ।
1. थाना प्रभारी और SIT टीम को दिए निर्देश, गौकशी और हिंसा में शामिल तत्वों पर कसे शिकंजा, पकड़कर उन्हे भेजे जेल ।
स्याना हिंसा में मारे गए छात्र सुमित की मौत के मामले में एफआईआर, पुलिस ने घटना के 7 दिन बाद आईपीसी की धारा 302 के तहत दर्ज की रिपोर्ट ।
1. रिपोर्ट में मृतक के पिता ने अज्ञात पुलिस कर्मियों पर लगाया है हत्या करने का आरोप, हिंसा के दौरान सुमित की गोली लगने से हो गई थी मौत ।
स्याना हिंसा में मारे गए छात्र सुमित के परिजनों को न्याय के लिए 16 दिसंबर से बुलंदशहर के कालाआम चौराहे पर आमरण अनशन पर बैठेंगे बाबा नरसिंहानंद सरस्वती, दी चेतावनी पुलिस का नही रुका दमनचक्र तो आमरण अनशन करके अपना करेंगे प्राणदान ।
शहर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित शाहरुख और आसिफ को किया गिरफ्तार, भेजा जेल, दोनों पर लूट के मामले में लगी थी गैंगस्टर ।
1. सिटी में डीएवी फ्लाईओवर के पास पकड़े गए दो बदमाश, तमंचा लेकर रहे थे घूम, कब्जे से चोरी की बाईक और तमंचे बरामद ।
सिकंद्राबाद के मुहल्ला बकर कस्सावान में हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज को पकड़ने गई थाना पुलिस के साथ हाथापाई, मुहल्ले के लोगों ने हाथापाई करके हिस्ट्रीशीटर को पुलिस से छुड़ाकर भगाया ।
सिकंद्राबाद क्षेत्र के गांव सुखलालपुर हाईवे पर गौवंश से भरा कैन्टर पलटा, मचा हडकंप, एक गौवंश घायल, बाकी कैन्टर से निकलकर खेतों में भागे ।
1. गांव सराय जगन्नाथ से गौवंशों को टेन्कर में लादकर जंगल में ले जा रहे थे छोड़ने, पुलिस ने ग्राम प्रधान और गाड़ी मालिक को लिया हिरासत में ।
☛ डिबाई क्षेत्र के गांव सतोहा के पास सुरेश के बकरा फार्म में चोरी, रात्रि में 35 बकरे चोरी करके ले गए चोर ।
नये कप्तान के आते ही छुटभयों की सुरक्षा से हटे गनर, मेरठ जोन के एक अधिकारी के दबाव में निवर्तमान एसएसपी ने रेवड़ी की तरह बांट दिए थे उनको लाईन से गनर ।
छुटभये गनर का कर रहे दुरुपयोग" छापी थी खबर, जिसका हुआ असर, रातोरात छुटभयों की सेवा में लगे गनर मंगवा लिए गए वापस ।
☛ उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक नरेंद्र अग्रवाल की द्वितीय पुण्यतिथि मंगलवार 11 दिसंबर को, उनकी आत्मा शांति के लिए संगठन के कार्यालय पर सुबह 9 बजे होगा हवन, उसके बाद विचार गोष्ठी ।


Post A Comment: