दनकौर आशीष सिंघल:-
रबूपुरा रोड स्थित सोरन प्रधान फार्म हाउस पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 116 वी जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर समाजवादी के नेता गांव डूंगरपुर रीलखा निवासी सोरन प्रधान को समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने चौ. चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे शुभचिंतक थे, उनकी नीति गरीब और किसानों को ऊपर उठाने की थी। उनका मत था कि बगैर किसानों को खुशहाल किए देश का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने हमेशा किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्हें हल कराने का सार्थक प्रयास किया। और कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसान को मजबूत बनाने के लिए उनके हितों को सदैव सर्वोपरि रखा और किसान की प्रगति में अहम योगदान दिया। चौधरी चरण सिंह समाजवादी विचारधारा से जुड़े वह क्रांतिकारी नेता थे जिन्होंने आजादी से पहले भारत को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए और बाद में भारत से गरीबी मिटाने के लिए संघर्ष किया उन्होंने पूरा जीवन सादगी के साथ और गरीबों की सेवा करते हुए जिया। इस मौके पर सोरन प्रधान ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका निर्वाह पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र नागर, रविन्द्र प्रधान, अलीशेर मास्टर, इमरान खान, दयाराम शास्त्री, शौकत अली, उधम सिंह, सीपी सोलंकी, कृष्ण नागर, शोएब खान, अनूप तिवारी, उमेश नागर, अनुज नागर, बाली सिंह, धर्मपाल प्रधान, अकरम खान, महेश नागर, रमेश कासना, शाहरुख खान, विक्रम नागर, ओमवीर नागर, पप्पू मोरना, प्रमोद गुर्जर, देशराज नागर, डॉ जफर, आदि मौजूद रहे।

Post A Comment: