साभार
दैनिक पीड़ित मानव
बुलंदशहर ☛ *पुलिस दफ्तर में हंगामा करने और सरकारी कार्य में बांधा डालने पर मुकदमा,* उप निरीक्षक संजय कुमार ने गांव याकूबपुर के गुड्डू समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 341, 353 व 504 के तहत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर ।
1. आरोपियों ने गुलावठी के एक मारपीट के मामले में आज पुलिस दफ्तर में आकर किया था हंगामा, पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद भी शोर मचाकर भीड़ को कर लिया था इकटठा ।
☛ *चोरी का माल खरीदने वाले स्वर्णकार को पकड़ने बुलंदशहर पहुंची आंध्र प्रदेश की पुलिस,* बुधवार रात सिटी के मुहल्ला शेख सराय में दबिश देकर किया गिरफ्तार ।
1. आंध्र प्रदेश की पुलिस के हत्थे चढ़ा था एक बिजनौर का रहने वाला अटैची चोर, पूछताछ में उसने बुलंदशहर के उक्त स्वर्णकार को बेचना कबूला था चोरी के आभूषण ।
☛ *सिटी पुलिस के हत्थे चढ़े वाहनों से बैटरी चुराने वाले तीन शातिर चोर,* खुर्जा गेट चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने किया गिरफ्तार । राम विहार के रहने वाले हैं तीनों पकड़े गए नाबालिग चोर, कब्जे से चोरी की बैटरी बरामद ।
☛ *चौकी नई मंडी क्षेत्र के गांव इमलिया में आज सुबह एक मृत गौवंश दफनाने को लेकर तनाव,* एक समुदाय के लोग गौवंश धार्मिक स्थल के सामने दफनाने का कर रहे थे प्रयास, जिसका दूसरे संप्रदाय के लोगों ने किया विरोध ।
1. सूचना पर थाना पुलिस और एएसपी प्रमोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति, धार्मिक स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर गौवंश गड्ढा कराकर दफनाया ।
☛ *स्याना हिंसा मामले में एक और आरोपी सीजेएम कोर्ट में सरेंडर होकर गया जेल,* गांव चिंगरावटी का रहने वाला है उक्त आरोपी लोकेन्द्र, इससे पूर्व 25 आरोपियों को पुलिस भेज चुकी है जेल ।
☛ खुर्जा कोतवाली में खड़ी मुकदमे से सम्बन्धित एक बुलेरो गाड़ी में लगी आग, समय रहते पुलिस ने उस पर पाया काबू ।
☛ सिकंद्राबाद के मुहल्ला गोकुलगंज में बंदरों का आतंक, छत पर पढ़ रही छात्रा पर हमला करके किया घायल ।
☛ सिकंद्राबाद के मुहल्ला भाटियावाड़ा में शौचालय बनाने के विवाद पर भाईयों में चले लठ, महिला समेत दो घायल ।
☛ अनूपशहर क्षेत्र के गांव बगसरा के जंगल में बाघ दिखाई देने से दहशत, सूचना पर वन विभाग की टीम ने बाघ को पकड़ने के लिए चलाया जंगल में सर्च ऑपरेशन ।
☛ *अरनिया क्षेत्र में गांव रोहिन्दा के निकट सड़क हादसा,* आज सुबह एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो रोडवेज बस से भिड़ी, हादसे में एक बीएसएफ के जवान समेत तीन लोगों की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल ।
☛ एसएसपी ने प्रशिक्षु आईपीएस रविन्द्र सिंह को डिबाई सर्किल का सीओ किया नियुक्त, डिबाई के साथ पुलिस लाईन का भी सौपा दायित्व ।
☛ एसएसपी ने तेज तर्रार उप निरीक्षक छवि सिंह को सौंपा महिला थाने का चार्ज, आज दोपहर किया आदेश जारी, छवि सिंह इससे पूर्व नगर कोतवाली में थी तेनात ।
☛ *गरीब एवं बेसहारा लोगों के लिए जिले की सभी तहसीलों एवं विकास खंडों पर पर बनेगी नेकी की दीवार ।*
1. 20 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में CDO ईशा दुहन ने जन सामान्य से की इच्छानुसार कपड़े, बच्चों के खिलौने, पुस्तकें, धनराशि, अनाज व अन्य कोई सामग्री दान करने की अपील ।
☛ *विधिक प्राधिकरण की स्थाई लोक अदालत में पेशकार और आशु लिपिक के पद के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुन्ना प्रसाद ने मांगे आवेदन,* जनपद न्यायालय या कलेक्ट्रेट से अवकाश प्राप्त कर्मचारी 10 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन ।
☛ अभिनव वर्मा बीजेपी के आईटी विभाग (ओबीसी) के बने जिला संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक संदीप दक्ष ने किया मनोनयन पत्र जारी ।
☛ नगर पालिका जहांगीराबाद के चेयरमैन के खिलाफ वार्ड सभासदों ने खोला मोर्चा, लगाया वित्तीय अनियमित्ताऐ बरतने और भ्रष्टाचार का आरोप, मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र ।

Post A Comment: