बुलन्दशहर हाईलाईट आशीष सिंघल
20 12 2018

मशहूर सिने अभिनेता नसरुद्दीन शाह ने बुलन्दशहर के स्याना बवाल घटना पर कसा तंज कहा इंस्पेक्टर की मौत से ज्यादा गाय की चिंता।

स्याना हिंसा मामला मुख्य आरोपी योगेश राज की चेचेरी बहन तत्कालीन सीओ और चौकी इंचार्ज समेत 8 पुलिस कर्मियों पर आई पी सी की संगीन धाराओं में कोर्ट में परिवाद किया दायर।

अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने सीएम योगी से इस्तीफा मांगने वाले 83 पूर्व नौकरशाह के पत्र के जबाव में लगभग तीन पेज का पत्र जारी कर कसा तंज।पत्र सोशल मीडिया में वायरल।

स्याना हिंसा मामला सीजेएम कोर्ट से दो अभियुक्तो की जमानत खारिज, ज़िला जज अदालत में जमानत के लिए करना होगा आवदेन।

स्याना बवाल मामला एक और अभियुक्त ने किया सरेंडर, गिरफ्तारी अब तक 26 पहुँची।

अनूपशहर क्षेत्र के बगसरा गांव में खेत मे बाघ देखे जाने से दहशत। वन विभाग, प्रशासन, पुलिस हुई सतर्क।

खुर्जा नगर थाना परिसर में खड़े कई वाहनों में आग लगने से हुए स्वाहा, आग लगने के कारणों पर कई चर्चा।

अरनिया क्षेत्र में तेज़ रफ़्तार बसऔर स्कोर्पियो की ज़ोरदार भिड़ंत में स्कोर्पियो सवार बीएसएफ जवान सहित 3 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 10 से अधिक लोग गंभीर घायल।

समाज के गरीब वंचित एवं बेसहारा वर्ग के व्यक्तियों एवं बच्चों को सहारा देने के उद्देश्य से 20 दिसम्बर से 15 जनवरी तक होगा बरन दान महोत्सव।

 जनपद के नोडल अधिकारी कुमार कमलेश  दिनांक 22 एवं 23 दिसम्बर को विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा के अलाव दो कार्यालयों का भी करेंगे इंस्पेक्शन।
Share To:

Post A Comment: