24Express news Aligarh date 20/12/18 9:00pm
Jitendra Garg

✍ *इगलास क्षेत्र में दूध डालने जा रहे दूधिया को कार ने रौंदा गंभीर घायल*
थाना इगलास क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी बंटी पुत्र रमेश चंद दूध देने इगलास डेरी पर आ रहा था कि तभी सेवनपुर गांव के पास भैंसा बुग्गी को बचाने के चक्कर में आगे से आती तेज गति से आती स्विफ्ट गाड़ी से टकरा गया, वहीं कोहरा और अंधेरे के चलते एक के बाद एक करके पांच गाड़ी आपस में टकरा गई, जिसमें दूधिया बंटी गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को जिला अस्पताल कराया भर्ती।पुलिस घटना की जांच में जुट

✍  *अतरौली में बाइक सवार से तमंचे तान कर छीने ₹90000रूपये*
पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की सुबह मथुरा के कस्बा सुरीर के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर टप्पल के गौरेला की नगरिया निवासी बाबू व उसके भाई मुंशी को लूट लिया वे भैंस खरीदने बाजना पैठ जा रहे थे। बदमाशों ने दोनों को कार में सवारी के रूप में बिठाया और तमंचे तान कर ₹90000 ले लिए दोनों भाई बस से यमुना हाईवे तक पहुंचे। और सुरीर कस्बा पास बाजना जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगे तभी नोएडा की ओर से स्विफ्ट डिजायर कार आई ।और उनके पास रुकी चालाक ने बाजना कट जाने की बात कह कर दोनों को बैठा लिया कार में 4 लोग पहले से थे। जिन्होंने कुछ दूर जाने के बाद दोनों भाइयों पर तमंचे तान दिए और उन से ₹90000 की नकदी छीन ली इसके बाद गांव आवाखेड़ा के पास दोनों भाइयों को नीचे उतारकर आगरा की तरफ चले गए। किसानों ने राहगीरों की मदद से घटना की जानकारी पुलिस को दी जगबीर सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नकाबंदी की  मांट टोल पर सीसीटीवी कैमेरे भी खगाले, लेकिन लूटेरो का पता नहीं लग सका है। इस्पेक्टर का कहना है कि अभी मामले की छानबीन की जा रही ह
✍  *झोलाछाप चिकित्सक ने लगाया गलत इंजेक्शन जिससे आठ माह के बच्चे की हुई मौत*
तहसील क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी वीरेंद्र गौड़ पुत्र किशनलाल शर्मा का आठ माह का बच्चा कई दिन से बीमार था। वह इलाज के लिए अतरौली के सिंहपुर हिम्मतपुर चौराहे पर स्थित एक झोलाछाप चिकित्सक के पास अपने बेटे को ले गए। बताते हैं कि झोलाछाप चिकित्सक ने बच्चे को एक इंजेक्शन लगाया जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई। इससे पहले कि माता-पिता बच्चे को कहीं और इलाज के लिए ले जा पाते बच्चे की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने दुकान में हंगामा शुरू कर दिया तो झोलाछाप चिकित्सक दुकान बंद कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएसआई सतेंद्र कुमार शर्मा ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

✍ *एक गरीब कन्या की शादी में सर्व समाज शिक्षा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने किया सहयोग*
शाहजमाल रोरावर स्थित मरघट रोड पर एक गरीब कन्या की शादी में सर्व समाज शिक्षा सेवा समिति के पदाधिकारियों के सहयोग से एक सेफ अलमारी भेंट की गई ।समिति के पदाधिकारियों के सहयोगवस ऐसे ही निम्न सामाजिक कार्य किये जाते है गरीबो की सहायता हेतु।इस कार्य के लिए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक रहीस सर ने सभी पदाधिकारियों का दिल से सराहना की समिति के राष्ट्रीय सचिव विनीत यादव ने बताया कि हमारी संस्था हमेशा गरीब असहायों की हमेशा सहायता करने में सबसे आगे रहती है संस्था की पहली प्राथमिकता है गरीब बच्चों को शिक्षित करना । इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार,राष्ट्रीय उपसचिव नीरज कुमार,जिला कोषध्यक्ष सनी गुप्ता,बीडीसी शमशाद भैया,देवेश राज, रहीस माहिर,शिवम् यादव, भुवनेश कुमार,नीटू तौमर,लक्ष्मण शर्मा,छोटू,प्रवीन गिरी,प्रदीप,मुराद शाह,नीरज चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे ।

✍  *देश का आयकर कानून होगा सरल*
कार्यबल 50 साल पुराने आयकर कानून की मसौदे को फिर से तैयार कर रहा है तथा सीमित अपनी रिपोर्ट 28 फरवरी 2019 तक देगी। सीमित की सिफारिशों को 2019-20 के पूर्ण बजट में शामिल किया जाएगा दिन बुधवार केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड(सीबीडीटी) सदस्य तथा सीमित के प्रमुख अखिलेश रंजन ने कहा की 50 साल पुराने आयकर कानून के मसौदे को फिर से तैयार करने के लिए गठित की गई सीमित इसकी भाषा को सरल बनाएगी। तथा सीमित समय समय पर किए के संशोधनों को कारण जटिल हो गए नियमों और कई व्याख्याओं वाले नियमो को भी आसान बनायेगी। उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद अनुपालन को प्रोत्साहित करना तथा कर निश्चितता को सुनिश्चित करना है। कानून ऐसा होना चाहिए जो आसानी से समझ में आ जाए मौजूदा कानून में कुछ मामलों में भाषा जटिल हो गई है यह बात रंजन ने एक कार्यक्रम में कहीं। कई जगह बार बार अतिरिक्त संशोधन हुए हैं और उन में विवरण पर विवरण जोड़े गए हैं जिन्हें फिर से सरल करने के लिए प्रावधानों पर प्रावधान जोड़े गए हैं जिनसे वह और जटिल हो गए हैं। रंजन ने कहा कि हम बदलाव के लिए भाषा में बदलाव की कोशिश नहीं कर  रहें  हैं ।हमें कानून के जटिल भागों को आसानी से समझने की योग्य बनाने की ओर काम करना चाहिए इससे अनुपालन को बढ़ावा मिलेगा औरन निश्चितता आएगी।

✍  *मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी*
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड 25 दिसंबर को वैष्णो देवी मंदिर से भैरव घाटी पर चलने वाली पैसेंजर केबल कार समर्पित करने जा रहा है। इससे पहले साइन बोर्ड 24 दिसंबर को टेस्टिंग के तौर पर श्रद्धालुओं को निशुल्क पैसेंजर केबल कार उपलब्ध करवाएगा।

✍ *प्रधानमंत्री  उज्जवला योजना  के तहत 5.86 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए*
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में तब्दील के सरकार के फैसले को जल्द लागू करने के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तीनो तेल  विपणन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने सभी तेल कंपनियों की इस बात के लिए तारीफ की बेहद कम अवधि में उन्होंने उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए हैं। उन्होंने इस बात पर विचार व्यक्त किया कि इसके तहत सभी लाभार्थियों में  48 फीसदी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्य है।

✍ *गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) विंध्यवासिनी ग्लासवेयर लिमिटेड का लाइसेंस हुआ निरस्त*
भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को शहर की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) विंध्यवासिनी ग्लासवेयर लिमिटेड का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही लखनऊ और अलीगढ़ की भी एक-एक एनबीएफसी का लाइसेंस निरस्त किया गया है। शहर की एनबीएफसी विंध्यवासिनी ग्लासवेयर लिमिटेड का कार्यालय माल रोड स्थित सिटी सेंटर के चतुर्थ स्थल पर है। लखनऊ की कंचनजंघा फाइनेंस एंड लीजिंग लिमिटेड कंपनी का भी लाइसेंस निरस्त किया गया है। अलीगढ़ की कालिंगा फाइनेंस  सर्विस  प्राइवेट  लिमिटेड का लाइसेंस भी रिजर्व बैंक ने निरस्त किया है। इस कंपनी का कार्यालय अलीगढ़ में सदानी बिल्डिंग बागरिया पेच, मदार गेट के पास है। तीनों कंपनियों का लाइसेंस रिजर्व बैंक के सहायक सलाहकार अजीत प्रसाद के आदेश पर निरस्त हुआ है। रिजर्व बैंक ने देश भर की 27 अन्य कंपनियों के भी लाइसेंस निरस्त किए हैं।

✍ *अब बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के के हर पेज पर होगा कोड नहीं बदल सकेंगे कॉपियां*
यूपी बोर्ड के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार नकेल माफिया पर नकेल कसने के लिए बार कोड से शिकंजा कसा जाएगा। आंसर शीट के हर पन्ने और ए व बी दोनों कॉपियों में बारकोड दर्ज होगा, ताकि बीच के पेज ना बदले जा सकें। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में नकल माफिया आंसर शीट के बीच के पेज निकाल कर उन्हें बाहर से नकल की हुई कॉपी के पन्ने जोड़ देते थे इससे सीसीटीवी लगे होने के बावजूद नकल पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पा रही थी। लिहाजा पिछली बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत कॉपियों में बारकोडिंग की व्यवस्था की थी। लेकिन इस बार इसे पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। साथ ही बार कोडिंग सिर्फ पहले पेज पर ही नहीं बल्कि अंदर के पन्नों पर भी रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीजेश चौधरी के मुताबिक कॉपियों में होने वाली इस तरह की अदला-बदली को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा क्रम संख्या के हिसाब से कॉपियां सेंटर पर भेजी जाएंगी ताकि अगर कहीं गड़बड़ी हो तो उसका पता लगाया जा सके।

✍ *16 जनवरी से सीबीएसई 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी शुरू*
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा (नियमित छात्र) की प्रैक्टिकल परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। देशभर में 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा 16 जनवरी से 15 फरवरी 2019 तक आयोजित की जाएगी। जबकि इलाहाबाद में कुंभ मेले के चलते यह प्रैक्टिकल परीक्षा एक जनवरी से शुरू हो जाएगी। सीबीएसई बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों के प्रमुख को अधिसूचना में कहा है कि कक्षा 12 के कौशल आधारित विषयों की परीक्षा फरवरी 2019 के मध्य में शुरू होगी। इन विषयों से संबंधित प्रैक्टिकल परीक्षा फरवरी के प्रथम सप्ताह में पूरी कर ली जाएं।
✍ *गांधी पार्क क्षेत्र में वार्ष्णेय महाविद्यालय में छात्रा के साथ हुई छेड़खानी मामले में पुलिस ने छेड़खानी करने वाले छात्र को भेजा जेल*
अलीगढ़ के थाना गाँधीपार्क इलाका स्थित वार्ष्णेय महाविद्यालय में दूसरे समुदाय केछात्र द्वारा हिन्दू छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना के बाद हिंदूवादी छात्र संगठनों किया जमकर हंगामा,कॉलेज प्रिंसिपल से हुई जमकर नौकझौंक,आरोपी छात्र के खिलाफ बर्खास्तगी की कर रहे हैं मांग,मौके पर पहुंची पुलिस को मुकदमा पंजीकृत करने हेतु दी तहरीर,पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि एसवी कॉलेज में एक छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है,आरोपी को जेल भेज दिया है। हिंदूवादी संगठनों में संजू बजाज, अमर कुमार,नरेंद्र बजरंगी, हरीश कुमार,तरुण उपाध्याय,दीपक कुमार,चंद्रमोहन,गगन,राजुल प्रजापति सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
✍ *जीएसटी भवन बनेगा अब नया*
अंग्रेजों के जमाने वाले मंडल कार्यालय भवन को  ही तोड़ कर  तीन मंजिला कार्यालय व  आवास बनाये जाएंगे। यह निर्माण 2 साल में पूरा करने का लक्ष्य है। सेंट्रल गुड्स सर्विस टैक्स (सीजीएसटी) की व्यवस्था लागू होने के बाद अब जीएसटी भवन भी नया बनेगा। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के अभियंताओं ने सर्वे भी कर लिया है। केंद्रीय कर जमा करने और उसका लेखा-जोखा रखने वाला सीजीएसटी कार्यालय(मसूद महल) अब जीर्ण - शीर्ण हाल में है। यहां उपायुक्त व सहायक आयुक्त बैठते हैं। अनुमानित खर्च हुआ भवन का नक्शा मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय भेजा गया है। इसके लिए जनवरी में पेश होने वाला बजट में पैसा मंजूर होने की उम्मीद है। अब यहां 5000 वर्ग मीटर जमीन पर नया दफ्तर बनेगा। भवन दो हिस्सों में तैयार होगा पहले खाली भूमि में कार्यालय बनेगा दूसरे चरण में उपायुक्त व अन्य कर्मचारियों के लिए तीन मंजिला आवास बनेंगे। वित्त मंत्रालय ने आर्किटेक्ट सीपीडब्ल्यूडी से निर्माण का एस्टिमेट मांगा है। प्रस्तावित नक्शे के मुताबिक यहां 3 मंजिल इमारत बनेगी जिसमें कॉन्फ्रेंस हॉल, रिसेप्शन हॉल, अफसरों के लिए रूम ,30 लोगों की क्षमता वाली लिफ्ट, अंडरग्राउंड पार्किंग व आदि सुविधाएं रहेंगी।

✍ *सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार गिरावट के बाद सम्भला,सोने चांदी में गिरावट*
शेयर बाजार कारोबार गिरावट के बाद सम्भला।शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 52 पॉइंट गिरकर 36431 पर और निफ्टी 82 पॉइंट गिरकर 10951 के स्तर पर बंद हुआ है सोना चांदी में  गिरावट के साथ 30914 और चांदी 37225 के स्तर पर कारोबार हो रहा है।डॉलर में 69.67 के स्तर पर कारोबार हो रहा है।

✍ *अलीगढ़ में 22 व 23 दिसंबर को दो पारियों में होगी ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा*
अलीगढ़ में 22 व 23 दिसंबर 2018 को दो पारियों में ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी की लिखित परीक्षा होगी। जिसमें पहली पारी 10 बज़े से 12 बजे तक तथा दूसरी पारी 3 से 5 बज़े तक सम्पन्न होगी। जिसमें 38,736 परीक्षार्थियों की 16 केंद्रों पर परीक्षा सम्पन्न होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुगमता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु एडीएम सिटी सिंह ने केन्द्र प्रभारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिये। और कहा कि केंद्र निरीक्षक परीक्षा से 1 दिन पूर्व सभी केंद्रों पर सफाई,कमरों में प्रकाश,क्लॉक रूम,साइकिल स्टेंड,बिजली, पानी,सीटिंग प्लान,वैकल्पिक जनरेटर तथा शौचालय और सीसीटीवी कैमरे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही यह आदेश दिए कि परीक्षा में सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल,एटीएम कार्ड,पेजर, पेनड्राइव,घड़ी,किसी भी प्रकार की कान की मशीन, डिजिटल डिवाइस प्रतिबंधित रहेंगें। जिससे परीक्षा को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया जा सके। इसके साथ ही एसपी सिटी ने बताया कि प्रत्येक सेंटर पर एक एसआई, दो कांस्टेबल, दो महिला आरक्षी तैनात रहेंगे।आवश्यकता पडने पर केंद्रों पर व्यापक पुलिस बल की तैनाती की जायेगी।

✍ *रामघाट रोड स्थित पराग डेयरी के पार्लर पर लगा ताला*
रामघाट रोड पर  पराग डेयरी परिसर में खुली मिल्क पार्लर और रेस्टोरेंट को बुधवार को सील कर दिया गया। बोर्ड आदि तुड़वा  दिए 12 कमरों के गेटों पर ताले लगा दिए। रेस्टोरेंट मालिक का आरोप है कि बिजली बिल के ₹50000 रखे थे। वह नहीं मिले हजारों का सामान नुकसान कर दिया है ।कई साल से बंद पराग डेयरी 2013 में खुली थी ।घाटे के चलते डेयरी के अंदर खाली जमीन किराए पर उठा दी गई थी। दर्शन सिंह पर इसका ठेका था उन्होंने मिल्क पार्लर और रेस्टोरेंट खुला तथा तय हुआ कि ₹50000 महीने किराया देंगे। हर वर्ष 10 फीसद बढ़ेगा बिजली का बिल अलग से देना होगा आरोप है ।कि दर्शन सिंह करीब 1 साल से किराया और बिल नहीं दे रहे इन पर करीब ₹600000 बकाया है। पराग डेरी के जीएम चंद्रपाल सिंह ने यह शिकायत सीएम चंद्रभूषण सिंह से की डीएम के निर्देश पर बुधवार को एसीएम द्वितीय रेनू सिंह फ़ोर्स के साथ पहुंच गई। उन्होंने रेस्टोरेंट में बैठे दर्शन सिंह के बाबा रामपाल सिंह व कर्मचारियों को बाहर करते हुए बोर्ड व अवैध निर्माण तुड़वा दिया मुख्य गेट व 12 अन्य कंपनी सील करा दिए।  इसमें पराग डेरी का सामान भी रखा है। एसीएम ने बताया कि दर्शन सिंह को बकाया ₹600000 लाख रुपये18 फीसद ब्याज के साथ देना होगा समय पर नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

✍ *देहली गेट पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
थाना देहलीगेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रधान ढाबा जलालपुर से तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम  विवेक उर्फ विक्की पुत्र राधेलाल निवासी संगम विहार कालोनी थाना बन्नादेवी,अर्जुन पुत्र रूप किशोर निवासी नगला बरौला थाना बन्नादेवी, व रवि पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी संगम विहार थाना बन्नादेवी बताया।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को भेजा जेल।

✍ *जनपद के नोडल अधिकारी, प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, श्री सुधीर गर्ग का भ्रमण कार्यक्रम के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने किया पत्र जारी।*
 सुधीर गर्ग, प्रमुख सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उत्तर प्रदेश शासन व नोडल अधिकारी जनपद अलीगढ 21 दिसम्बर को जनपद अलीगढ़ में आएंगे। वह एक दिवसीय दौरे पर जनपद में आ रहे हैं जिसके अनुसार मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने उनका भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।जनपद भ्रमण के दौरान वह जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पूर्वाह्न 9:30 बजे से जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शासन के प्राथमिकता वाले 70 बिंदुओं पर, उद्यान विभाग एवं जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक और कार्यालयों/ग्राम/ सांसद आदर्श ग्रामों की समीक्षा एवं निरीक्षण तथा विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन एवं बड़ी लागत की 2 परियोजनाओं के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

✍ *सीडीओ ने बिजौली व गंगीरी ब्लॉक का निरीक्षण कर लापरवाही के चलते 6 ग्राम पंचायतो पर की कार्यवाही*
  मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र एवं उपायुक्त मनरेगा अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से विकास खंड बिजौली में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजौली का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिड डे मील के तहत बनाये जा रहे खाने को चेक किया जो संतोषजनक पाया गया। परंतु बच्चों द्वारा हाथ से खाना खाया जा रहा था जिसके लिए चम्मच खरीदने एवं बच्चों के बैठने हेतु टाट पट्टी परफॉर्मेंस ग्रांट से खरीदने के लिए सीडीओ चन्द्र ने निर्देशित किया। उसके पश्चात मुख़्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र विकास खंड बिजौली में पहुंचे। वहां उन्होंने समस्त कर्मचारियों अधिकारियों के साथ स्वच्छ शौचालय के संबंध में समीक्षा की जिसमें 2 ग्राम पंचायत सचिव द्वारा कार्य गुणवत्तापूर्वक एवं समय अंतर्गत नहीं किया गया जिसके लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और आरोप पत्र जारी करने के निर्देश सीडीओ चन्द्र के द्वारा दिए गए। बिजौली में निरीक्षण के बाद सीडीओ चन्द्र व उपायुक्त मनरेगा सिंह विकास खंड गंगीरी में निरीक्षण करने पहुंचे जहां उन्होंने स्वच्छ शौचालय की समीक्षा की और समीक्षा के दौरान यहां भी 4 ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा कार्य सही प्रकार से न किए जाने हेतु उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए सीडीओ दिनेश चन्द्र ने निर्देश दिए।

✍ *भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन,अमुवि छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्रों पर कठोर कार्यवाही की मांग की* 
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी ने कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी अजय साहनी से उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंप कर बताया कि पिछली 15 दिसंबर को सेना की कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी,इस दौरान आतंकवादियों के समर्थन में भीड़ ने सेना के जवानों पर पथराव किया गया और सेना के जवानों को घेर लिया गया,जवानों ने आत्म रक्षा में कार्यवाही की। इस दौरान 7 पत्थरबाज मारे गए, आतंकवादियों का समर्थन करने वाले पत्थरबाजों के समर्थन में अमुवि पदाधिकारी ओर छात्र मार्च निकाला कर पत्थरबाजों को निर्दोष बताकर आतंक बाद का समर्थन कर रहे है,जो एक घोर निंदनीय कृत्य है, उन्होंने मांग की कि अमुवि छात्रसंघ पदाधिकारियों ओर छात्रों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाये।  एसएसपी अजय साहनी ने इस सम्बंध में अमुवि प्रोक्टोरियल टीम को पत्र लिखकर जानकारी की जाएगी कि मार्च निकालने की अनुमति ली गयी थी या नही,पुलिस जांच के उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। ज्ञापन देने वालों में प्रतीक चौहान, नरेंद्र सिंह, अवध कुमार, सहित दर्जनों कार्यकर्ता रहे मौजूद।

✍ *जिला कार्यक्रम अधिकारी ने ब्लॉक गंगीरी के गांव में निर्माणाधीन शौचालयों का किया सत्यापन*
डीएम अलीगढ़ चन्द्र भूषण सिंह के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार ने ब्लाक गंगीरी के गांव शाहजहांपुर एवं सिंधौली कला में निर्माणाधीन शौचालय का सत्यापन किया। जिसमें से शाहजहांपुर में 400 शौचालय के सापेक्ष 290 का कार्य पूर्ण मिला तथा कई जगह पर गड्ढों के बीच की दूरी 1 मीटर से कम पाई गई। तथा सिंधौली कला गांव में 137 का कार्य पूर्ण 68 शौचालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। मानक के अनुसार गड्ढों के बीच की दूरी 1 मीटर करने के लिए तथा जियो टैगिंग एवं रंगाई पुताई के निर्देश भी दिए।

✍ *एक विकलांग और विधवा महिला ने नए बस अड्डे पर दुकान लगाने के संबंध में डीएम से लगाई गुहार*
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने आज फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान लगभग 25 शिकायतें प्राप्त हुईं। शशी पत्नी  स्वः धर्मेंद्र सिंह निवासी नगला बाईपास खैर रोड अलीगढ़ ने नये बस अड्डे पर दुकान लगाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। महिला पैर से विकलांग और विधवा है।आमदनी का कोई जरिया नहीं है। वह नये बस अड्डे पर अपनी ठैला के द्वारा दुकान लगाना चाहती है। उक्त प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए डीएम सिंह ने नगर आयुक्त  को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इनके अतिरिक्त भी कुछ अन्य शिकायतें जन सुनवाई के दौरान प्राप्त हुई जिन के निस्तारण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दे दिए हैं। इस मौके पर एडीएम वित्त  उदय सिंह एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

✍ *सासनी गेट क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशीले पाउडर सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
थाना सासनीगेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान मौहल्ला अनारकली गंदे नाले के पास से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।पुलिस पूछताछ में  अभियुक्त ने अपना नाम नवीन सागर पुत्र देवीराम निवासी पड़ियावली थाना मडराक बताया। पुलिस ने इसके कब्जे से 250 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को भेजा जेल।


✍ *पुलिस ने चेकिंग में 38 वाहनों के काटे चालान, दो वाहनों को किया सीज*
अलीगढ़ पुलिस ने बृहस्पतिवार  को जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 38  वाहनों के चालान किए गए।वही पुलिस ने दो वाहनों को सीज किया गया।इसके साथ ही मौके पर 12900  रुपए समन शुल्क बसूल किया।जनपद में पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई  हुए  32 लोगों को किया गिरफ्तार।

24Express news Aligarh
*अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप ) कराने के लिए सम्पर्क करें 9359080748
Jitendra Garg
Share To:

Post A Comment: