आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा:
ग्रेटर नोएडा ऑथॉरिटी के अफसरों और कर्मचारियों की अकर्मण्यता के चलते ग्रेटर नोएडा में कभी बने 5 ई टॉयलेट मीडिया के लिए एक प्रेम कथा बन चुके हैं । अखबारों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद भी अधिकारियों की कुंभ कर्णी नींद अभी तक नहीं खुली है और स्थिति जस की तस है । बहुत ही बुरी स्थिति है इन ई टॉयलेट की । न कोई सफाई है, न पानी है यहां तक दरवाज़ा भी टूटा पड़ा है । जनता को नंगा कर के छोड़ दिया है इन लापरवाह अधिकारियों ने । ग्रेटर नोएडा के व्यस्ततम स्थान परी चौक पर महिलाएं बिना दरवाज़े और गंदगी से भरे टॉयलेट में कैसे जातीं हैं आप इसका अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते । पी 3 गोल चक्कर के टॉयलेट की कहानी बयां करना मुश्किल है
Share To:

Post A Comment: