Good morning
24Express news Aligarh date 18/12/18
Jitendra Garg


👉सिविल लाइंस क्षेत्र के जमालपुर में प्रेमप्रसंग में युवक को लगी गोली,अस्पताल एडमिट
सिविल लाइंस क्षेत्र के जमालपुर में प्रेमप्रसंग के चलते तौसीब को गोली लगी है।रविवार देर रात प्रेम प्रसंग के चलते जमालपुर के तौसीब के पैर में गोली लगी। युवक ने प्रेमिका के परिजनों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि इसने खुद पर  गोली चलाई है और दूसरे पक्ष को फसाना चाहता है।इंस्पेक्टर सिविल लाइन विनोद कुमार ने बताया कि अभी पूछताछ चल रही है।अभी कोई तहरीर नही आई है।युवक का इलाज चल रहा है।शिकायत आने पर कठोर कार्यवाही होगी
 


👉 आईजीआरएस की लंबित शिकायतों में गलत रिपोर्ट लगाने वाले सहायक चकबन्दी अधिकारी के विरुद्ध शासन को लिखते हुए चकबंदी लेखपाल को ज़िलाधिकारी ने किया निलम्बित
आईजीआरएस की शिकायत में बैजना तहसील अतरौली के संजू कुमार पुत्र श्रीराम सिंह द्वारा आईजीआरएस पर की शिकायत पर गलत रिपोर्ट लगाने वाले सहायक चकबन्दी अधिकारी रणधीर शेखर के विरुद्ध शासन को लिखते हुए चकबंदी लेखपाल मोहित को ज़िलाधिकारी ने किया निलम्बित ।


👉जिलाधिकारी ने अनुपस्थित होने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का दिया आदेश
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सोमवार को  आई.जी.आर.एस एवं मुख़्यमंत्री हेल्पलाइन के संदर्भों मे समीक्षा बैठक की जिसमे जिलाधिकारी श्री सिंह अधीनस्थों पर सख्त हुऐ ओर उन्होने
 सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी शिकायतों को गंभीरता से ले ओर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे। इसके साथ ही बैठक मे एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव ने बताया कि डूडा विभाग व पंचायत राज बिभाग की सबसे अधिक शिकायते लंबित है, जिसमे पंचायत विभाग की 573 शिकायतें, डीएसओ की 310, अधिशासी अभियंता खण्ड लोक निर्माण, खनन विभाग, ज़िला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विधुत आदि की शिकायतें है।डीएम श्री सिंह ने बैठक मे अनुपस्थित रहने पर ज़िला आबकारी अधिकारी, मुख़्य पशु चिकित्सा अधिकारी, एफडीए अधिकारी, सहायक निदेशक मत्सय का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।

👉मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अवसर पर अकराबाद ब्लॉक में 12 नव युगल दंपतियों का हुआ सामूहिक विवाह
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर सोमवार को ब्लाक अकराबाद में धूमधाम के साथ मंगलकारी लोकगीतों के मध्य हंसी खुशी के माहौल में 12 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। जिस के सारे इंतजाम ब्लाक परिसर में ही किए गये।इस कार्यक्रम में विवाहित जोड़ों के परिजन व जन सामान्य उपस्थित रहे।

👉 गांधी पार्क क्षेत्र में हाईवे पर कैंटर ने मोपेड सवार को रौंदा गंभीर घायल
थाना गांधी पार्क क्षेत्र मैं आज दोपहर मोपेड सवार को हाईवे पर कैंटर ने रौंद दिया जिसमें रमेश चौहान निवासी गुरुशिखरन थाना हरदुआगंज गंभीर रूप से घायल हो गया।कैंटर चालक कैंटर छोड़ कर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया और कैंटर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी है।पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दे दी है घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है

👉 लोधा ब्लॉक पर  मांगों को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक पर किया धरना प्रदर्शन
लोधा ब्लॉक पर एक क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांगो में क्षेत्र के विकास के लिए निधि,क्षेत्र पंचायतों के बजट में की गई कटौती को समाप्त कर धन आवंटित करने तथा क्षेत्र पंचायतों को मानदेय निर्धारित करने सहित 10 हजार रुपये मानदेय,ग्राम प्रधान की तरह निधि बनाया जाये,मनरेगा का कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सोंपा जाये,सफाई कर्मियों का वेतनमान क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रमाणित किया जाये,हर ब्लॉक पर क्षेत्र पंचायत के लिए अलग कार्यालय बनाया जाये।आदि ग्यारह मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन को खण्ड विकास अधिकारी को सोंपा।ब्लॉक प्रमुख गिरीश यादव ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की जो मांगें हैं उचित हैं वोट पड़ने के बाद सदस्यों का कुछ भी अधिकार नहीं रह जाता।

👉सराहनीय कार्य करने पर पीआरबी पर तैनात पायलट और कर्मचारीगणों को एसएसपी अजय साहनी ने किया सम्मानित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पीआरवी के पायलट और कर्मचारी गणों को किया गया सम्मानित।जिसमें पीआरवी 0713 पर तैनात एचसीपी राधेश्याम,आरक्षी सनी पवार थाना सिविल लाइन को रेलवे किनारे भटक रही 5 वर्षीय  बच्ची लावारिस को परिजनों से मिलाने व पीआरवी 0753 पर तैनात आरक्षी मुकेश कुमार,रविंद्र,नीटू थाना हरदुआगंज को मोबाइल लूट के मामले में लुटेरे को तुरंत गिरफ्तार करने के सराहनीय कार्य को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने पायलट और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

👉टप्पल में युवती के अगवा करने वाले आरोपी के न पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने थाने पर किया हंगामा
टप्पल रविवार देर शाम टप्पल थाना अंतर्गत एक गांव में शौच को गई दो दलित युवतियों में से बाइक सवारों ने एक दलित युवती को अगवा कर ले गए घटना के संबंध में अपहृत की गई लड़की के पिता ने गांव के ही युवक को दूसरी बेटी द्वारा पहचान होने पर नामजद तहरीर थाना टप्पल में दी। सोमवार को सुबह पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर थाने पर किया हंगामा पुलिस जल्द आरोपी को पकड़ने का दिया भरोसा।

👉जनपद अलीगढ़ के ब्लॉक संसाधन केंद्र टप्पल पर उपकरण/उपस्कर वितरण कैंप शिविर का हुआ आयोजन
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सोमवार को समेकित की शिक्षा द्वारा 6 से 14 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों को एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण/उपस्कर का वितरण कराया गया। जिसमें 86 बच्चों को 227 उपकरण उपलब्ध कराए गए,वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय हरिशंकर शर्मा जिला कार्यकारिणी मंत्री भाजपा व किशन चंद शर्मा, ग्राम प्रधान टप्पल,खंड शिक्षा अधिकारी माज उद्दीन अंसारी के द्वारा कराया गया।इस मौके पर पूर्ण चंद्र शर्मा,दयाल शर्मा, ओमप्रकाश,विशेष शिक्षक विनोद कुमार,संगीता,जितेंद्र,सुरेश इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

👉अलीगढ़ जिला कारागार में  बंदियों की जांच कर बांटे निशुल्क चश्मे और दवाए
जिला कारागार में जेल अधीक्षक आलोक सिंह एवं जेलर डॉ राजेश कुमार सिंह के द्वारा बंदियों के उत्थान एवं विकास हेतु दिन प्रतिदिन स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से अच्छे  कार्यों को कराया जा रहा है रोटरी क्लब द्वारा एक निशुल्क आंखों का शिविर डॉ अमित गुप्ता के नेतृत्व में आधुनिकतम मशीनों से जिला कारागार के अंदर लगाया गया जिसमें 428 पुरुषों एवं 53 महिलाओं का निशुल्क नेत्र चिकित्सा परीक्षण किया गया एवं निशुल्क दवाइयां भी दी गई।
वही 256 बंदियों को चश्मा भी रोटरी क्लब के द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराये गए।

👉गुम हुए मोबाइल Panosonic P100 को त्वरित कार्यवाही कर पुलिस ने किया बरामद,मोबाइल पाकर शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिया धन्यवाद
डीएम चंद्र भूषण सिंह व एसएसपी अलीगढ़ अजय साहनी के निर्देश पर मनु चौहान पत्नी जितेन्द्र चौहान निवासी प्रगति स्टेट नियर पीएसी रामघाट रोड, अलीगढ़ का विगत दिनों गुम हुए मोबाईल Panosonic P100 की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त मोबाईल को एसओजी टीम अलीगढ़ द्वारा आसाम से बरामद कर लिया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ अजय कुमार साहनी द्वारा मनु चौहान को मोबाइल प्रदान किया गया जिसके पश्चात उपरोक्त महिला ने अपना मोबाइल प्राप्त कर जनपद अलीगढ़ पुलिस को धन्यवाद दिया और पुलिस की प्रशंसा की।

👉खैर क्षेत्र की पुलिस ने मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना खैर की पुलिस ने मुकदमों में वांछित चल रहे अभियकतों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रखा है उसी के चलते मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम राहुल पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला माट राजा थाना मांट मथुरा, सचिन पुत्र स्वर्गीय प्रदीप मिश्रा निवासी धोरेरा थाना वृंदावन मथुरा, प्रिया पत्नी उमेश पुत्री राजवीर सिंह निवासी धराऊ थाना खुर्जा देहात बुलंदशहर बताया। पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

👉 इगलास ब्लॉक के गांव मढोरा में किया गया किसान पाठशाला का आयोजन,पाठशाला में किसानों को सुझाये आय दोगुनी करने के उपाय
जनपद अलीगढ़ के विकास खण्ड इगलास के गांव मढोरा में द्वितीय चरण के प्रथम दिन पर किसान पाठशाला का आयोजन किया गया।किसान पाठशाला में बीज शोधन, कीट, बीमारी तथा किसान की आय दुगनी कैसे बढ़ाई जाय, इसके बारे में विस्तार से चर्चा राजेश कुमार जिला कृषि रक्षा अधिकारी अलीगढ़ द्वारा की गयी। मृदा नमूने कैसे लिये जाय, उनका परीक्षण, उर्वरकों का प्रयोग कैसे किया जाए के बारे में मनोज कुमार मृदा सर्वेक्षण अधिकारी अलीगढ़ द्वारा जानकारी दी गयी।पाठशाला में गेहूं की फसल के सम्बन्ध में बनबारी लाल शर्मा प्रभारी कृषि रक्षा इकाई इगलास अलीगढ़ द्वारा बताया गया। किसान पाठशाला में किसानों द्वारा उठाती गयी समस्यायों के बारे में जानकारी देकर निदान भी बताया गया।

👉नवागत प्रधान प्रबंधक,साथा चीनी मिल ने संभाला चार्ज, किसानों की सेवा होगी उनकी प्राथमिकता
शासन के निर्देश पर लखनऊ से अलीगढ आए नवागत प्रधान प्रबंधक साथा चीनी मिल अमरेन्द्र सिंह पोरस ने आज़ अपना पदभार ग्रहण किया।इस मौके पर नवागत प्रधान प्रबंधक पोरस ने डीएम अलीगढ़ चन्द्र भूषण सिंह से मुलाकात की।मुलाकात के दौरान डीएम श्री सिंह ने नवागत प्रधान प्रबन्धक को किसान हित मे कार्य करने के निर्देश दिये।

👉खैर क्षेत्र में एक्सीडेंट में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत
थाना क्षेत्र के गांव बाकानेर निवासी आज सिर्फ 18 पुत्र वाहिद खां 13 दिसंबर को बाइक से टप्पल की तरफ से घर आ रहा था तभी खैर और गौमत चौराहे के बीच स्कूली बस ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। घायल की आज मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर स्कूली बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

👉मडराक पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को नशीले पाउडर सहित किया गिरफ्तार
थाना मडराक पुलिस ने चेकिंग के दौरान हाईवे पुल के नीचे गांव पडियावली के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 320 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सुनील पुत्र बेनामी जाटव निवासी कछपुरा थाना हाथरस गेट बताया।पुलिस ने एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

👉अमुवि की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रेहबर फाउंडेशन और सोच संस्था के सहयोग से कंबल दान कार्यक्रम आयोजित किया
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और संस्थाओं ने कंबल वितरण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें डाॅ फजलुर रहमान एनाटाॅमी विभाग,माज़िन हुसैन जैदी पूर्व उपाध्यक्ष छात्रसंघ ने भी आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। हमज़ा सूफियान उपाध्यक्ष  छात्रसंघ और हुजेफा आमिर महा सचिव ने कहा कि हमारे छात्रों के पास और एएमयू बंधुता हमेशा जरूरतमंदो की सहायता के लिए आगे आई है।फाखरा खान कैबिनेट सदस्य,सना हबीब कैबिनेट,निदा अकरम पूर्व उपाध्यक्ष ,युसुरा अज़ीज़ खान और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।मोहसिन जफर, जे़बा रिज़वी डाॅ सलीम मोहम्मद खान,अहमद गुलजार,फुरकान अहमद पूर्व सचिव,सरताज आलम,विक्रम परमार,आदिल जवाहर, सलमान खान,हिरा, आदिल,नसीर हुमा और सत्र के लिए सभी नए चुने हुए पोस्ट धारक 2018-19 और सभी स्वंयसेवकों ने सफल कंबल वितरण ड्राइव का आयोजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

👉जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कालिज की रेजीडेंट डाॅक्टर एसोसिएशन ने निशुल्क जांच शिविर का किया आयोजन, बांटी निशुल्क दवाए
आर.डी.ए.अध्यक्ष डाक्टर अब्दुल्ला आज़मी ने बताया कि इस शिविर में सुल्तान जहाॅ के आस-पास की स्लम बस्तियों में रहने वाले 190 रोगियों जिनमें 50 बच्चे भी शामिल थे जिनके परीक्षण किया गया और उन्हें परामर्श के साथ निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। सुल्तान जहाॅ हाॅल की छात्राओं की संस्था साया इन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रही है। जे.एन. मेडीकल कालिज के एमबीबीएस के छात्रों की संस्था ड्रग सोसायटी जो गरीब मरीजों को निःशुल्क दवायें उपलब्ध कराती है,ने रोगियों को निःशुल्क दवायें उपलब्ध कराई।यह शिविर आरडीए उपाध्यक्ष डा.हम्जा मलिक, सचिव डा0 शादमां शाहीन और कोषाध्यक्ष डा. मोहम्मद रेहान के नेतृत्व में लगाया गया।जिसमें पीजी तथा यूजी स्तर के 35 चिकित्सकों ने भाग लिया। आरडीए द्वारा लगाया गया यह पाॅचवां जाॅच शिविर था।


👉डीएम वार रूप पर आई टप्पल ब्लॉक के वाजिदपुर में रास्ते पर जलभराव की शिकायत
डीएम चंद्र भूषण सिंह ने उक्त शिकायत का संज्ञान लिया तथा बीडीओ टप्पल को जलभराव की समस्या के निवारण के लिए निर्देश दिए।

👉 पुलिस ने चेकिंग में 37 वाहनों के काटे चालान,एक वाहन को किया सीज
अलीगढ़ पुलिस ने  सोमवार  को जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 37 वाहनों के चालान किए गए।वही पुलिस ने एक वाहन को सीज किया गया । इसके साथ ही मौके पर 18000  रुपए समन शुल्क बसूल किया। जनपद में पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 26 लोगों को किया गिरफ्तार।
24Express news Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप ) कराने के लिए सम्पर्क करें 9359080748
Jitendra Garg
Share To:

Post A Comment: