दनकौर आशीष सिंघल।
दनकौर स्थित एसडीआरवी कान्वेंट स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। स्कूल की प्रिंसिपल गीता सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों ने महिला सुरक्षा और देश भक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी तालिबान द्वारा अत्याचार की शिकार मलाला की प्रस्तुति भी बहुत ही मनमोहक रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी सपा नेता नरेंद्र भाटी रहे इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उन्नति का मूल मंत्र है अगर बेटियां शिक्षित है तो देश तरक्की करेगा उन्होंने कहा कि एक बेटी के शिक्षित होने से कई परिवार शिक्षित हो जाते हैं इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं आज के युग में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं देश-विदेश में नाम रोशन कर रही है उनके उत्साह वर्धन की जरूरत है इस दौरान विशिष्ट अतिथि सुधीर चंद्रा आईएएस, अभय सिन्हा आईएएस, बच्चू सिंह रजिस्ट्रार गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी गौतम बुद्ध नगर, राजपाल तोमर कोतवाल दनकौर, अजय भाटी चेयरमैन दनकौर, राकेश गर्ग अध्यक्ष द्रोण गौशाला समिति, रजनीकांत अग्रवाल प्रबंधक गौशाला समिति दनकौर, मनीष मांगलिक कोषाध्यक्ष द्रोण गौशाला समिति दनकौर, संदीप गर्ग उपाध्यक्ष श्री द्रोण गौशाला समिति दनकौर, पंकज नंबरदार, मोहित चौहान, सुनील गोयल, संजीव मांगलिक, ओमप्रकाश मास्टर प्रधानाचार्य गीता सिंह, संदीप जैन डायरेक्टर एस डी आरवी कान्वेंट स्कूल, पवन खटाना, अनित कसाना, प्रदीप गर्ग कॉलेज बुक डिपो दनकौर, पंकज गुप्ता, राकेश तायल, सोनू सिंहल, लोकेश सैनी, संजय गोयल, विकास गोयल, महेश मास्टर, प्रकाश प्रधान, घनश्याम आढ़ती, प्रवेश मित्तल, मनोज गोयल, आदि सभी गणमान्य लोग भी मौजूद रहे!
















Post A Comment: