24 Express news Aligarh date 24/12/18 8:00 pm
Jitendra Garg


✍  *कोहरे के कारण कार और ट्रक की हुई भिड़ंत, इसी दौरान अलीगढ़ पीएसी के तीन ट्रक इन वाहनों में भिड़े*
जलालाबाद क्षेत्र में शाहजहांपुर रोड पर पुरैना गांव के सामने घने कोहरे की वजह से एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई।रोड पर भिड़े वाहन अलग भी नहीं हो पाए थे, कि इसी दौरान शाहजहांपुर से अलीगढ़ को जा रहे पीएसी के तीन ट्रक एक-एक कर इन्हीं वाहनों में भीड़ गए। इसी बीच जलालाबाद की ओर से जा रहा बाइक सवार जब तक कुछ समझ पाता वह भी बाइक समेत ट्रक में घुस गया। लगातार छह वाहनों के बीच हुई भिड़ंत से वहां चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस के अनुसार पीएसी का कोई भी जवान चोटिल नहीं हुआ। बाइक सवार व कार पर बैठे तीन लोगों को मामूली चोटें आई थी,जो प्राइवेट दवा लेकर रवाना
✍  *हेलमेट के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने आईटीआई रोड पर चलाया नया अभियान*
हेलमेट के लिए लोगों को जागरूक कर रही पुलिस ने आईटीआई रोड पर नया प्रयोग किया।बगैर हेलमेट के नजर आए दोपहिया वाहन चालकों को रोक लिया गया और वाहन चौकी में खड़े करा दिए। कोई कार्यवाई किए बगैर चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन ले जाने को कहा। इसका असर भी दिखाई दिया। विरोध किए बगैर कई लोग हेलमेट पहनकर आईटीआई चौकी आए और अपने वाहन ले गए। चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने बताया कि लोगों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए ये प्रयोग किया गया था। आगे भी ये अभियान चलाया जाएगा।
✍ *सेबी ने सहारा सिटी की 200 एकड़ जमीन को किया मुक्त*
यहां जीटी रोड (दिल्ली हाईवे) पर गांव भांकरी के पास स्थित सहारा सिटी की 200 एकड़ जमीन से भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) का पहरा हट गया है।2015 में निवेशकों के रुपये वापस न करने पर सुप्रीम कोर्ट ने सहारा ग्रुप की प्रॉपर्टी बेचने पर रोक लगाई थी।अब रोक हटने से जिले के दो दर्जन से अधिक निवेशकों को राहत मिली है।उनको जमीन या पैसा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।सहारा ग्रुप ने दो दशक पहले सहारा सिटी के लिए यहां किसानों से जमीन खरीदी थी।यह जमीन महरावल, खेड़ा खुशखबर, सिकंदरपुर व भांकरी (भुखरावली) क्षेत्र में है।सहारा ग्रुप के घटते विश्वास के चलते निवेशकों ने पैसा मांगा।अन्य प्रदेशों में भी ऐसा ही हुआ।पैसा वापस करने पर जस्टिस टीएस ठाकुर वाली बेंच ने सहारा ग्रुप की 67 संपत्तियों को बेचने का निर्णय लिया था। इसके बाद संपत्तियों की सूची बनाई गई,जिसमें अलीगढ़ की जमीन भी शामिल थी।यह संपत्तियां सेबी के सुपुर्द की गईं।29 मार्च 2016 को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड को बिक्री के लिए कहा गया था। नीलामी के लिए एचडीएफसी रियल्टी को अधिकृत किया गया था।अब सेबी ने कोर्ट के निर्देश पर 29 सितंबर को सहारा की अलीगढ़ स्थित संपत्ति को पाबंदी से मुक्त कर दिया है।

✍ *लोगों ने बच्ची का अपहरण कर रहे अलीगढ़ के युवक को  पकड़ा*
अट्टा गांव में एक युवक ने बच्ची का अपहरण कर लिया। बच्ची की मां ने उसे देखकर शोर मचा दिया।आसपास के लोगों ने पीछा करके बदमाश को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव के मुताबिक, अट्टा निवासी कवर सिंह अवाना सुबह टहलने के लिए निकले तो घर का दरवाजा बंद करना भूल गए। इसका लाभ उठाकर एक युवक उनके घर में घुस गया और कमरे में सो रही तीन साल की बच्ची को गोद में उठाकर ले जाने लगा। इस बीच मां सुमंत्रा भी टहलते हुए गेट की तरफ आई और शोर मचाते हुए पीछे-पीछे भागने लगीं। लोगों ने युवक को दबोच लिया।

✍ *पुलिस अत्याचार के सबसे ज्यादा मामले यूपी में हुए दर्ज*
देश में वर्ष 2014 से 16 के दौरान पुलिस अत्याचार के सबसे ज्यादा 236 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार उस दौरान देश में ऐसे कुल 411 मामले दर्ज किए गए। यूपी के बाद पुलिस ज्यादतियों के मामले में दिल्ली दूसरे नंबर पर रही, जहां उसी अवधि में 63 मामले दर्ज किए गए। हालांकि सजा की दर न के बराबर रही। सितंबर में लखनऊ में 38 वर्षीय एपल एक्सक्यूटिव विवेक तिवारी को कथित रूप से रुकने से इनकार करने पर पुलिस ने उसे एसयूवी में गोली मार दी थी। उस मामले में प्रदेश के विशेष पुलिस जांच दल ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में बताया कि कांस्टेबल प्रशांत चौधरी ने बिना उकसावे के उस पर गोली चलाई थी। तिवारी की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक दो सालों के दौरान देश में ऐसे कुल 411 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 57.4 फीसदी मामले अकेले उत्तर प्रदेश के थे।उस दौरान सजा की दर बेहद निराशाजनक रही और केवल तीन लोगों को ही सजा मिली।

✍ *अब एक और दूरबीन लगेगी गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए*
गुरदासपुर के सांसद सुनील जाखड़ ने एलान किया कि वह जल्द ही डेरा बाबा नानक में बने दर्शन स्थल में अपने एमपी कोटे से एक दूरबीन और लगवाएंगे। जब तक कॉरिडोर नहीं खुलता, तब तक संगत इस दूरबीन के जरिए गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकेगी।

✍ *मां वैष्णो देवी भैरव घाटी रोपवे की सुविधा आज से श्रद्धालुओं के लिए होगी शुरू*
बहुप्रतीक्षित माता वैष्णो देवी भैरव घाटी रोपवे की सुविधा आज से श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो जाएगी।राज्यपाल सत्यपाल मलिक राजभवन से ई-उद्घाटन के जरिए इसका शुभारंभ करेंगे। रविवार को दोपहर बाद रोपवे के ट्रायल लिए गए जिसमें करीब तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने सेवा का निशुल्क लाभ उठाया।

✍ *रविवार की रात पशु चोर गाड़ी से स्कूटी समेत दो ग्रामीणों को रोंदकर भागे*
पिलखना निवासी अब्दुल लतीफ पुत्र लाल मोहम्मद के अनुसार पिलखना चौराहे से अकराबाद जाने वाले मार्ग पर सरकारी पशु उपकेंद्र के पास उनका घेर है। उनके दो पुत्र मुबीन व जीशान वहीं रहते हैं।रविवार की रात दोनों भाई घेर में बंधे पशुओं के पास सो रहे थे।रात करीब दस बजे कुछ लोग एक लोडर में उनके घेर में बंधे पशुओं के पास गाड़ी खड़ी कर रेकी करने लगे। इसी बीच कस्बे का निवासी शारिब पुत्र इरशाद स्कूटी लेकर उधर से निकला। घेर में खड़ी गाड़ी व घेर में रेकी कर रहे लोगों पर उसकी नजर पड़ी।इस पर उसने घेर स्वामी अब्दुल लतीफ के घर पहुंचकर जानकारी दी।इस पर लोग गाड़ी की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देखकर पशु चोर भागे तो शारिब ने अपनी स्कूटी पर अब्दुल लतीफ और एक अन्य व्यक्ति को बिठाकर पशु चोरों का पीछा करने की कोशिश की। पशु चोरों ने अपनी गाड़ी से स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे अब्दुल लतीफ व शारिब स्कूटी के साथ ही दूर तक के घसिटते चले गए और घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर चोरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही।

✍ *भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अलीगढ़ के अमित चौधरी नियुक्त हुए*
अलीगढ़ के अमित चौधरी भाजपा युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।वहीं अलीगढ़ के ही सचिन वार्ष्णेय को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम द्वारा घोषित कार्यकारिणी में अलीगढ़ के अमित चौधरी एवं सचिन वार्ष्णेय को शामिल किया गया है।अमित चौधरी भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद के भी दावेदार रहे थे।दोनों की नियुक्ति पर भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी आदि ने बधाई दी। जिलेभर में  विभिन्न स्थानों पर युवाओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेता हितेंद्र उपाध्याय बंटी, कृष्णा ठाकुर, सचिन ठाकुर, राज प्रताप सिंह,चेतन दीक्षित,यश चौधरी, जय चावला,विक्रांत चौधरी आदि ने हर्ष व्यक्त किया
✍ *अब अवध सम्मान से नवाजी गईं डॉ. अंजना सिंह सेंगर*
लखनऊ समग्र सेवा संस्था और एक पहल वेलफेयर फॉउन्डेशन की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बाल कल्याण संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. प्रीति वर्मा, केंद्रीय सचिव पशुपालन बोर्ड डॉ. नीलम सिंह और अवध के नवाब वाजिद अली शाह के वंशज नवाब मीर जफर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ साहित्यकार  डॉ. अंजना सिंह सेंगर को अवध सम्मान से नवाजा। डॉ. सेंगर अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की पत्नी, प्रख्यात कवयित्री और शिक्षाविद हैं।
✍ *हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस के अवसर पर सांता की वेशभूषा में नजर आए बच्चे*
हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की प्रीमियर नगर शाखा में क्रिसमस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।प्लेग्रुप से यूकेजी तक के नैनिहालों ने सांता की मनमोहक वेशभूषा में सभी का मन मोह लिया।चारों तरफ लाल रंग की वेशभूषा में बच्चे नजर आ रहे थे।बच्चों ने छोटे छोटे भाषण व क्रिसमस के गाने गाए।इस अवसर पर क्रिसमस कार्ड,  क्रिसमस ट्री डेकोरेशन, क्रिसमस मॉडल व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रभु ईसा मसीह को याद किया गया व प्रार्थना सभा में बच्चों को क्रिसमस डे से अवगत कराया गया।सांता क्लॉस ने बच्चों को टॉफी व उपहार प्रदान किए जिसे पाकर बच्चे के खिलखिला उठे। स्कूल की प्रिंसिपल ने बच्चों व स्टाफ को क्रिसमस की बधाई दी।

✍ *25 दिसंबर को सभी विद्यालयों में मनाई जाएगी स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती*
 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 दिसंबर को आहूत बैठक में निर्देश दिए हैं कि 25 दिसंबर को सभी विद्यालयों में भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती को समारोहपूर्वक मनाया जाना है,उक्त दिवस को शिक्षण कार्य नहीं किया जाएगा।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि किसी विद्यालय में निशुल्क स्वेटर वितरण इत्यादि आंशिक रूप से शेष रह गया है तो 25 दिसंबर को आयोजित करते हुए शत-प्रतिशत निशुल्क स्वेटर वितरण समारोह पूर्ण करा लें।

✍ *वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जनपद के माध्यमिक स्कूलों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हुए आयोजित*
भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जनपद के माध्यमिक स्कूलों मे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित नमन किया गया।तलेसरा इंटर कॉलेज,एचबी इंटर कॉलेज में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस से पूर्व एक गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री के द्वारा किये गए कार्यों को याद किया गया तथा छात्रों व शिक्षकों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।डीआईओएस धमेंद्र शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी माध्यमिक स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

✍ *एसवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व कर्मचारियों की मारपीट के मुकदमे में दायर याचिका हुई खारिज*
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-3 ने सुशील कुमार बनाम अरुण कुमार दीक्षित आदि के मामले में 17 अगस्त 2016 को अरुण कुमार दीक्षित, रजत गुप्ता, शिवचरणलाल को धारा 323, 427 के अपराध में विचार करने के लिए तलब करने का आदेश पारित किया था। इसके विरुद्ध तीनों की ओर से सत्र न्यायधीश नवीन कुमार श्रीवास्तव के यहां याचिका दायर की गई थी, जिसे खारिज कर दिया गया। सुशील के मुताबिक, 22 जुलाई 2014 को सुबह 11बजे की घटना है। वह एसवी कॉलेज में संस्कृत विभाग में कार्यरत डॉ. अजीत कुमार जैन के निर्देशन में संस्कृत विषय से शोध कार्य कर रहे थे।अपने मित्र के प्रवेश के संबंध में प्रवेश फॉर्म लेने महाविद्यालय गया था, तो वहां से पहले खड़े प्राचार्य डॉ. एके दीक्षित ने बुला लिया और चेक देने का बहाना कर परिवादी को अंदर कक्ष में ले गए और कमरे में बंद कर दिया।वहां से पहले बैठे रजत गुप्ता,शिवचरण लाल ने उनसे मारपीट की थी। इसी मामले में उन्होंने अदालत में मुकदमे के लिए याचिका दायर की थी।

✍ *देना व विजया बैंक का विलय  बैंक ऑफ बड़ौदा में*
बैंक ऑफ बड़ौदा में देना बैंक और विजया बैंक के विलय के मद्देनजर बैंक प्रबंधक व कर्मचारी यूनियनों में खींचतान चरम पर है। बॉब के कंपनी सेक्रेटरी पीके अग्रवाल ने बांबे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के वाइस प्रेसिडेंट को पत्र लिखकर भविष्य में विलय होने की जानकारी दी है।इसे सरकार की सैद्धांतिक सहमति भी मिल गई है।उधर,पत्र जारी होते ही यूनियनों ने 26 दिसंबर की हड़ताल को लेकर गतिविधियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में देशभर में कर्मचारियों को पत्र भेजे जा रहे हैं।तीनों बैंकों में विलय की चर्चाएं काफी दिनों से थीं। लेकिन,कौन सा बैंक किसमें मिलेगा,इसको लेकर भ्रम की स्थिति थी।गत 21 दिसंबर को बॉब के कंपनी सेक्रेटरी के पत्र से भ्रम से पर्दा उठ गया।इसमें साफ कहा गया है कि उक्त दोनों बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में होगा।उन्होंने दोनों बैंकों से अपनी वेबसाइट पर इसे अपलोड करने का आग्रह भी किया है।

✍ *अटल की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को उनकी स्मृति में सौ रुपये का स्मारक सिक्का होगा जारी*
 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को उनकी स्मृति में सौ रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा।इस सिक्के का वजन 35 ग्राम और त्रिज्या 2.2 सेंटीमीटर होगी।इस सिक्के के अग्रभाग पर बीच में अशोक स्तंभ होगा।इसके नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा होगा।सिक्के के पीछे की तरफ वाजपेयी का चित्र होगा।

✍ *पदाधिकारियों ने नशे के कारोबार पर पाबंदी लगाने के लिए की रणनीति तैयार*
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों की रेलवे रोड स्थित एक होटल में रविवार रात बैठक हुई।महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने बैठक की अध्यक्षता की।व्यापार मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि दवा कारोबारियों की मिलीभगत से किराना दुकानों पर कुट्टू (जिंजर) जैसे खतरनाक नशे को बेचा जा रहा है।यह ऐसा नशा है जो युवाओं को बर्बाद कर रहा है।बाजार में आसानी से उपलब्ध होने के कारण युवा इसका तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं।महानगर महामंत्री शिव कुमार पाठक ने कहा कि कुट्टू के नशे से घर बर्बाद हो रहा है, लेकिन इस ओर ड्रग विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।कहा कि ड्रग विभाग इसकी बिक्री पर रोक लगाए नहीं तो व्यापारी अधिकारियों का घेराव कर आंदोलन करेंगे। बारहद्वारी,आगरा रोड,सासनी गेट,महावीर गंज,रेलवे रोड,रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड समेत अन्य स्थानों पर इसकी बिक्री हो रही है।पदाधिकारियों ने नशे के कारोबार पर पाबंदी लगाने को लेकर रणनीति तैयार की है। इस मौके पर ओपी राठी,कमल गुप्ता,राजेंद्र कोल,राजीव महेश्वरी, मोहन मुरारी,संतोष वार्ष्णेय,रवि जैन,धनराज डालचंद आदि मौजूद रहे।

✍ *हवाई यात्रा के दौरान मोबाइल सेवा होगी महंगी*
ब्रॉडबैंड प्रौद्योगिकी कंपनी जेज इंडिया के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के कृष्णा ने कहा कि दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में भारत में सैटेलाइट बैंडविड्थ शुल्क सात से आठ गुना अधिक है।इस वजह से शर्त है कि बैंडविड्थ की खरीद सिर्फ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) से की जा सकती है।भारत में यात्री दो घंटे की उड़ान के लिए इंटरनेट का 50 गुना ऊंचा दाम नहीं चुकाएंगे।यह काफी सस्ता होना चाहिए और ऐसा होने के लिए एक मुक्त आकाश तंत्र की जरूरत है।आप यह अंकुश नहीं लगा सकते कि सिर्फ भारतीय सैटेलाइट ही क्षमता उपलब्ध करा सकती है।यदि इन मुद्दों को हल नहीं किया गया तो नीति बेकार हो जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रति विमान 500 से एक हजार डॉलर का निवेश करना होगा।जब तक यात्री सेवा के लिए आगे नहीं आएंगे और रिटर्न की संभावना नहीं बनेगी।कोई भी भारतीय विमानन कंपनी या जहाजरानी कंपनी यह निवेश नहीं करेगी।बैंडविड्थ का कुल हिस्सा सेवा की लागत का 70 से 80 प्रतिशत बैठेगा।फिलहाल मौजूदा शुल्क 700 से 1000 रुपये हो,जो ज़्यादातर लोग चुकाना नहीं चाहेंगे।

✍ *शिविर में छात्र-छात्राओं को कन्याभ्रूण हत्या के संबंध में किया जागरूक*
डीएम अलीगढ़ चन्द्रभूषण सिह के निर्देश पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता एवं सहायता शिविर आयोजित किया गया जिसमें छात्रों को कन्या भ्रूण हत्या के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया।विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ़ के सचिव त्रिभुवन नाथ पासवान व बीएसए डॉ.लक्ष्मीकांत पांडे सहित पीएलबी सदस्य निधि शर्मा,शाहिदा खातून,उपेंद्र मिश्र,द्वारा छात्र-छात्राओं को कन्याभ्रूण हत्या के संबंध में जागरुक एवं बाल अधिकारों के प्रति सजग किया तथा इस संबंध में छात्र छात्राओं के विचार आमंत्रित किए गए जिसमें छात्रों द्वारा कन्याभ्रूण हत्या एवं गुड टच और बेड टच के बारे में बताया गया।इस अवसर पर भुवन नाथ पासवान एवं डॉक्टर लक्ष्मी कांत पांडे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ द्वारा छात्र छात्राओं को  उनके अधिकारों की जानकारी दी गई तथा उनके अधिकारों के प्रति सजग किया गया।इस अवसर पर ऋषि कुमार सिंह जिला समंवयक समेकित शिक्षा,शाहिद अली प्रशिक्षण प्रभारी,वीरेंद्र सिंह प्रधान अध्यापक,शिल्पी प्रधानाध्यापिका,सतीश सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टॉप उपस्थित रहा।

✍ *मुख्य विकास अधिकारी ने वाजपेयी की 95वीं जयंती के अवसर पर आयोजनों के संबंध में किया पत्र जारी*
संस्कृत अनुभाग के पत्र के द्वारा मुख्य सचिव द्वारा 24 एवं 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 95वीं जयंती समारोह के अवसर पर जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी संबंध में सीडीओ दिनेश चंद्र ने पत्र जारी किया है।

✍ *राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत खैर के जट्टारी में किये गये अंत्योदय राशन कार्ड वितरित*
खैर क्षेत्र के जट्टारी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को 35 अंत्योदय राशन कार्ड खैर विधायक अनूप प्रधान ने वितरित किए।इसके साथ ही खैर पूर्ति निरीक्षक शिव कुमार त्यागी ने बताया कि जिलाधिकारी व डीएसओ के निर्देश पर विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को अंतोदय राशन कार्ड वितरण किये गए हैं।जिससे पात्रों को उनका हक मिलेगा।

✍ *आम आदमी पार्टी ने श्रमिकों के उत्पीड़न व श्रम कानून के उल्लंघन के संदर्भ में श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा*
महानगर सचिव जितेंद्र शर्मा और ज़िला अध्यक्ष परवेज़ अली खान ने बताया कि विभिन्न फैक्ट्रियों एवं कारखानों होटलों में कम उम्र के बच्चों से काम कराकर उनका बचपन बर्बाद किया जा रहा है श्रमिको को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं प्रदान की जाती और न ही अशिक्षित श्रमिकों को श्रम कानून की जानकारी ही है श्रमिकों के हित में आम आदमी पार्टी ज़िला अलीगढ़ द्वारा छह सूत्री ज्ञापन सौंपकर श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिकों को श्रम कानून के विषय मे जागरूक करने की मांग की गई है इस अवसर पर जिला सचिव हेमेंद्र कुमार,ज़िला महिला अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर प्रत्याशी मोनिका थापर,महानगर अध्यक्ष नदीम अंजुम,महानगर सचिव जितेंद्र शर्मा,युवा ज़िला अध्यक्ष ज़ाकिर खान,छर्रा विस अध्यक्ष ठा0 नरेंद्र सिंह,कोल अध्यक्ष संजीव आदि उपस्थित रहे।

✍ *अलीगढ़ में क्रिसमस की तैयारी जोरों पर रात्रि 12:00 बजे होगी प्रार्थना सभा बांटी जाएंगी मिठाईया*
अलीगढ में क्रिसमस की धूम जोरों पर,चर्च में स्कूली बच्चे पहुंच रहे है सेंटा क्लॉज़ बन कर, रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी चर्च में प्रार्थना,सजावट का काम जोरो से जारी।अलीगढ में क्रिसमस को लेकर जबरदस्त उत्साह है चर्च में सजावट काम जोरशोर से चल रहा है सफाई के साथ आकर्षक बिजली की सजावट की जा रही है,चर्च में प्रार्थना करने व सजावट देखने के लिए स्कूली बच्चे सेंटा क्लॉज़ बन कर पहुच रहे है वहाँ पहुच कर बच्चे बेंच पर बैठ कर प्रार्थना की ओर खुशी जाहिर की।

✍ *पोषण अभियान के अंतर्गत कन्वर्जेंस विभागों एवं विभागीय योजनाओं का होगा 24 दिसंबर से 11 जनवरी 2019 तक एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण।*
जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पोषण अभियान के अंतर्गत कन्वर्जेंस विभागों एवं विभागीय योजनाओं का जनपद के प्रत्येक ब्लॉक पर 24 दिसंबर से 11 जनवरी 2019 तक एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में प्रधान एएनएम आशा आंगनवाड़ी कार्यकत्री भाग लेंगी। जिसमें सभी की भूमिका एवं विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

24Express news Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप ) कराने के लिए सम्पर्क करें 9359080748
Jitendra Garg
Share To:

Post A Comment: