आशीष सिंघल
साभार दैनिक पीड़ित मानव
बुलंदशहर महिला थाना एसओ के साथ बदसलूकी, अंसारी रोड चौराहे पर चैकिंग के दौरान बाईक सवार 3 युवकों ने की अभ्रदता । बाद में पुलिस ने मौके पर दो युवकों को पकड़कर खिलाई हवालात की हवा, बाईक को किया सीज ।
न्यायालय के कुर्की की उदघोषणा के आदेश की अवहेलना पर सदर ब्लांक प्रमुख हाजी युनुस समेत तीन लोगों पर मुकदमा, शहर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने सोमवार रात 174 ए के तहत दर्ज की रिपोर्ट ।
1. तीनों को ASP प्रमोद कुमार ने एक मामले में 120 बी का बनाया था आरोपी, कोर्ट से गिरफ्तारी हेतु NBW जारी कराए थे वारंट, 82 CRPC के तहत कुर्की की उदघोषणा कराई थी जारी ।
पूर्व विधायक हाजी अलीम की मौत के मामले में नये सिरे से दुबारा होगी जांच, एसएसपी ने एफआर पर लगाई रोक, शहर कोतवाल को दुबारा जांच करने के दिए आदेश ।
1. पुलिस ने पूर्व विधायक की मौत को आत्महत्या करार देते हुए फ़ाईल कर दी थी बंद, मर्डर की दर्ज रिपोर्ट में लगा दी थी फाईनल रिपोर्ट ।
2. सोमवार को पूर्व विधायक के पुत्र अनस ने एसएसपी से की मुलाकात, कहा उसके पिता का हुआ है मर्डर, पुलिस निष्पक्ष नही कर रही जांच ।
सिटी के शिवपुरी इलाके में रिटायर्ड एपीओ लक्ष्मीचंद के घर चोरी, चोरों ने अलमारी में रखी 12 हजार रुपए की नगदी और 5 लाख रुपए कीमत के आभूषणों पर किया हाथ साफ  ।
1. घटना के समय सो रहे थे परिजन, चोरों के घर में घुसने की उन्हे नही लगी भनक ।
नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 10 जनवरी के बाद आवारा पशु घूमते पाए जाने पर सम्बन्धित नगर पालिका ईओ और बीडीओ होगे जिम्मेदार, डीएम ने आदेश किया जारी ।

1. आवारा पशु या गौवंश छोड़े जाने वालों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई, उनके खिलाफ एफआईआर के दिए निर्देश ।
DM ने सिटी के राधानगर में बांध के पास नगर पालिका द्वारा निर्माण कराई जा रही "कान्हा गौशाला" का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश ।
खुर्जा देहात थाने में दर्ज हुआ न्यायालय के कुर्की की उदघोषणा के आदेश की अवहेलना पर गौकश आरिफ समेत 5 के खिलाफ मुकदमा, SSI प्रमोद कुमार ने 174 ए के तहत दर्ज कराई रिपोर्ट ।
1. गांव इस्लामाबाद का प्रधान है आरिफ, गौकशी की घटना के बाद से चल रहा है फरार ।
खानपुर क्षेत्र के गांव कनौना में राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित एक दर्जन पक्षियों की खेत में विषैले कीटनाशक के छिड़काव से मौत, सुबह खेत में मृत अवस्था में पड़े मिले ।
स्याना हिंसा मामले में आंदोलनरत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने सीएम को खून से लिखा पत्र, बुलंदशहर पुलिस पर हत्या और झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने का लगाया आरोप ।
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव गंगाबास पहाड़ा में गौकशी, सुबह ईख के खेत में पड़े मिले गौवंश के अवशेष ।
औरंगाबाद में व्यापारी नेता चेतन कंसल उर्फ चीटू की दुकान में अचानक लगी भीषण आग, लाखों की कीमत का सामान जलकर राख ।
नरसेना थाने में गांव युनिसपुर के प्रधान ने दी तहरीर, कहा उसके नंबर पर विदेशी नंबर से आ रही है धमकी भरी काॅले ।
सिकंद्राबाद क्षेत्र के गांव मुकंदगढ़ी में गौशाला का निर्माण शुरु, SDM वेद प्रकाश मिश्रा ने किया भूमि पूजन । सीओ विक्रम सिंह और तरसेराम गुर्जर रहे मौजूद ।
सिकंद्राबाद क्षेत्र के गुलावठी रोड पर चोरों का आतंक, चौक में खड़ी तीन गाड़ियों के टायर खोले ।
सिकंद्राबाद की सब्जी मंडी में छात्रा के साथ छेड़छाड़ पर पीटा शोहदा, परिजनों ने पकड़कर पीटा, किया पुलिस के हवाले ।
लखनऊ में फिर गूंजा दीवार प्रकरण और स्याना हिंसा में बेकसूरों को फंसाने का मामला, बुलंदशहर के सभी जनप्रतिनिधियों ने आज मुख्यमंत्री से उनके आवास पर की मुलाकात ।
1. मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, कोई निर्दोष नही जायेगा जेल, दीवार प्रकरण की कराई जायेगी जांच ।
अगौता ब्लांक के गांव मानपुर में सफाईकर्मी कुंवरपाल शासन के उद्देश्यों की उड़ा रहा धज्जियां, अपने स्थान पर अन्य मजदूर से करा रहा सफाई का कार्य । प्रधान उपेन्द्र मलिक ने डीएम से की शिकायत, की कार्रवाई की मांग ।

Share To:

Post A Comment: