आशीष सिंघल सहयोगी सुंदर लाल की रिपोर्ट:
दनकौर कस्बे में स्थित श्री गुरु द्रोणाचार्य मंदिर प्रांगण में ग्रेटर नोएडा और दनकौर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा शनिवार को एक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य कैंप में करीब 1000 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाई वितरण भी कराया गया।
दनकौर कस्बे में स्थित दनकौर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया है कि शनिवार की सुबह ग्रेटर नोएडा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की सहायता से कस्बे में स्थित श्री गुरु द्रोणाचार्य मंदिर प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 700 व्यक्तियों की शुगर और बीपी की जांच की गई साथ शुगर और बीपी से पीड़ित मरीजों को निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। ग्रेटर नोएडा से आए नवजात शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुज जैन करीब 100 बच्चो का उपचार किया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आनंद वर्मा चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमृत गोयल, दांत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर धर्म राज गौतम, द्वारा 400 मरीजो का उपचार कर निःशुल्क दवा भी वितरण की गई। इस मौके पर ग्रेटर नोएडा केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन और दनकौर केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष संजय गर्ग, दनकौर केमिस्ट एसोसिएशन प्रमोद सिंघल, एवं दनकौर व ग्रेटर नोएडा के सभी केमिस्ट दुकानदार ने अपना अपना बखूबी सहयोग दिया!
दनकौर में आए हुए डॉक्टरों का केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया क्षेत्र से आए हुए पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया!
ग्रेटर नोएडा वह दनकौर केमिस्ट एसोसिएशन ने आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया










Post A Comment: