आशीष सिंघल
साभार दैनिक पीड़ित मानव:
बुलंदशहर स्याना हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की गांव चिंगरावटी के प्रशान्त नट ने की थी गोली मारकर हत्या, सीओ स्याना राघवेन्द्र मिश्र ने आज उसे रिमांड पर लेकर घटना के समय पहने कपड़ों की कराई शिनाख्त ।
साभार दैनिक पीड़ित मानव:
बुलंदशहर स्याना हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की गांव चिंगरावटी के प्रशान्त नट ने की थी गोली मारकर हत्या, सीओ स्याना राघवेन्द्र मिश्र ने आज उसे रिमांड पर लेकर घटना के समय पहने कपड़ों की कराई शिनाख्त ।
1. गिरफ्तारी के बाद उसके परिजन घटना के समय पहने उसके कपड़े दे आए थे थाने, प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक का मिला था रिमांड, पूछताछ में इंस्पेक्टर की लूटी पिस्टल और मोबाईलों का नही उगला राज ।
डीएम रोड पर मसीह स्कूल के पास बनी अस्थायी गौशाला, सिटी मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता ने नगर पालिका की टीम को साथ लेकर कराई सफाई ।
कोतवाली देहात क्षेत्र में मायावती फार्म हाउस के पास मंगलवार रात विद्युत फाल्ट ठीक कर रहे संविदाकर्मी की करंट से मौत, आक्रोशित परिजनों ने आज सुबह हाईड्रिल कॉलोनी के
सामने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम ।
1. ASP प्रमोद कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया जाम, मृतक के भाई की तहरीर पर लापरवाही पर विधुत विभाग के जेई के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट ।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर नेनसुख उर्फ छोटी सराय से एक विवाहित महिला पड़ौसी के साथ फुर्र, महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर पड़ौसी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट ।
अनूपशहर क्षेत्र के कर्णवास रोड पर सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मंगलवार रात बाईक सवार दो लोगों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत । गांव हरद्वारपुर के रहने वाले हैं दोनों मृतक जयवीर और हरप्रकाश ।
खुर्जा में सर्राफ की दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लाखों की कीमत के आभूषण ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात ।
सिकंद्राबाद में नगर पालिका ईओ संजीव राम ने सड़कों पर घूमते मिले दर्जनभर गौवंशों को पकड़कर भेजा गौशाला, उन्हे छुड़ाने आए मालिकों पर ठोका जुर्माना ।
भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के संस्थापक राजा चंद्रवंशी की धूमधाम से मनी जयंती, एसोसिएशन के लोगों ने गरीबों को बांटे कम्बल ।
1. कंबल वितरण में भारत भूषण समेत जिलाध्यक्ष मूलचंद पाल, कांति शर्मा, दीनदयाल शर्मा, राजकुमार गोयल, पूनम शर्मा, रेखा रानी, अमित आहूजा, हितेनदर, तनूज शर्मा आदि लोग शामिल रहे ।


Post A Comment: