[8:49 AM, 1/12/2019] Gudda Mama: Good morning
24Express NeWS Aligarh date 12/1/19
Jitendra Garg
अलीगढ़ कोर्ट ने लोधा में हत्या के मामले में 12 लोगों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
रेलवे विभाग की ई टिकट का फर्जीवाड़ा करने वाले युवक को लाखों की फर्जी ई टिकटों के साथ किया गिरफ्तार
पीएम मोदी की रैली में गईं महिलाओं के साथ हुई अभद्रता पर टप्पल थाने में हुआ प्रदर्शन
अलीगढ़ सहित 22 जिलों में गंगा को अविरल बनाए रखने के लिए हाई अलर्ट जारी
केंद्रीय कैबिनेट ने तीन तलाक पर अध्यादेश को नए सिरे से दी मंजूरी
अलीगढ़-हाथरस के खिलाड़ियों का खेलो इंडिया में अंडर-17 में हुआ चयन
आयकर विभाग की टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की
प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण,सुधीर गर्ग का भ्रमण कार्यक्रम में हुआ आंशिक संशोधन
अमुवि के केमिस्ट्री विभाग की छात्रा का शोध प्रतिष्ठित जनरल फूड केमिस्ट्री ने प्रकाशित किया
कोतवाली क्षेत्र में सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन लेने आए युवक से राशन डीलर ने की मारपीट पुलिस जांच में जुटी
परमार्थ सेवा संस्थान के द्वारा ठंड में ठिठुरते गरीबों को किए गर्म वस्त्र व भोजन का वितरण
एसडीएम गभाना ने किया ब्लॉक चंडौस के गांव ओगीपुर में बन रही गौशाला का निरीक्षण
गोवंश संरक्षण हेतु छर्रा नगर पंचायत की गौशाला में गौवंश का रखना हुआ शुरू
पिलखना,इगलास,जलाली नगर पंचायत पर हुई वृहद स्तर पर सफाई
24 Express News Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस,वाट्सएप) कराने के लिए सम्पर्क करें
Jitendra Garg
9359080748
24Express NeWS Aligarh date 12/1/19
Jitendra Garg
अलीगढ़ कोर्ट ने लोधा में हत्या के मामले में 12 लोगों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
अलीगढ़ कोर्ट ने लोधा के जतनपुर चिकावटी में 4 जुलाई 2013 में सौरन पुत्र मुनेशपाल सिंह की हत्या के मामले में आज 12 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई आरोपियों में मुनीपाल, भीकेन्द्र, बंटी, अतेंद्र, सत्येंद्र, राजकुमार,गौरव,चंद्र प्रकाश,रवि रिकेश,सज्जन पाल और दीपा है।
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अलीगढ़ के भाजपाई हुए शामिल
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अलीगढ महानगर के अध्यक्ष डॉ विवेक सारस्वत के नेतृत्व में सांसद,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठा मानवेन्द्र सिंह,लोकसभा संयोजक चौधरी नत्थी सिंह , शहर विधायक संजीव राजा , कोल विधायक अनिल पाराशर , महानगर महामंत्री मनीष राय , मानव महाजन,रीता राजपूत,भू प्रकाश माहौर,मीडिया प्रमुख वैभव गौतम,लीगल सेल प्रमुख आलोक सिंघल अधिवक्ता , सोशल मीडिया सेल प्रमुख निशित शर्मा आदि सम्मिलित हुए ।
पूर्ति, वाट माप व आईओसी की टीम ने मसूदाबाद क्षेत्र में स्थिति एमएस कृष्णा ऑटोमोबाइल पम्प से पेट्रोल व डीजल के सेम्पल भरकर की कार्यवाही
डीएम चंद्र भूषण सिंह को शिकायत मिली कि पीएसी की गाड़ी में एमएस कृष्णा ऑटोमोबाइल पम्प मसूदाबाद से तेल डाला गया जिसमें पानी की मात्रा है जिसके संदर्भ में डीएम श्री सिंह ने डीएसओ नीरज सिंह को पेट्रोल से सेम्पल भरने के निर्देश दिए जिसके संदर्भ में डीएसओ ने तत्काल टीम भेजकर पेट्रोल के 6 व डीजल के 3 सेम्पल भरते हुए कार्यबाही की।इसके साथ ही डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यवाही की गई है और सैम्पलों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।
अतरौली में निर्माधीन नाले को मानक के अनरूप न बनाने पर उपजिलाधिकारी ने ठेकेदार को काम रोकने के दिये आदेश
अतरौली में नगर पालिका परिषद के रामघाट रोड पर बनाये जा रहे नाले मारुति फिलिंग स्टेशन के सामने जनता की शिकायत आने पर अध्यक्ष एवं उपजिलाधिकारी द्वारा कड़ा संज्ञान लिया गया तथा मौके पर निरीक्षण करने पर पाया के नाले का बेस मानक के अनुरूप नहीं है एवं उसमें गुणवत्ता ही कार्य कराया जा रहा है इसके साथ ही नाले की बोल के लिए बनाए गए लोहे के जाल में सरियाओं का अनुपात स्टीमेट के अनुसार नहीं था तत्काल मौके पर निर्माण प्रभारी नवीन जैन को भेजकर कार्य रुकवाया गया कुछ देर का बंद रहने के बाद ठेकेदार अनिल कुमार एवं उनकी टीम ने कार्य में सुधार करते हुए बार-बार मना करने पर भी कार्य शुरू करा दिया।
परिषदीय विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजनांतर्गत कार्यरत रसोइयों के मानदेय में वृद्धि संबंधित दिया ज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत रसोईया लगभग 15 वर्षों से 1000 रुपये प्रतिमाह मानदेय पर कार्य कर रहे हैं।रसोईया मानदेय गत वर्षो में पूरे वर्ष में 11 माह का दिया जाता है। परंतु शैक्षिक सत्र 2018-19 में वर्ष में 10 माह का ही दिया जा रहा है जो कि रसोइयों के प्रति माननीय मूल्यों का उल्लंघन है। 11 विद्यालयों में भोजन बनाने का कार्य करना और इसके बदले में 10 माह का मानदेय मिलना और वह भी 1000 रु…
राज्य बोर्ड के द्वारा बंदी आदेश जारी होने पर जॉइंट मजिस्ट्रेट ने मैं. हिन्द एग्रो इंडस्ट्रीज लि. को किया सील
मैं. हिन्द एग्रो इंडस्ट्रीज लि., सीडीएफ कॉम्प्लेक्स,अनूपशहर रोड के खिलाफ जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1974 की धारा 33 ए के अंतर्गत राज्य बोर्ड के द्वारा बंदी आदेश जारी होने पर डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर आज जॉइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह ने मैं. हिन्द एग्रो इंडस्ट्रीज लि. को सील करते हुए बन्द करने की कार्यवाही की है।इसके साथ ही जॉइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह ने बताया कि मैं. हिन्द एग्रो इंडस्ट्रीज लि. का जल निस्तारण सही तरीके से न होने पर कार्यवाही की गई है।इस मौके पर नायब तहसीलदार राजकुमार गुप्ता,एसओ जवां,विद्युत व प्रदूषण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
रेलवे विभाग की ई टिकट का फर्जीवाड़ा करने वाले युवक को लाखों की फर्जी ई टिकटों के साथ किया गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल खुर्जा द्वारा अलीगढ़ रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से चंडौस इलाके में फर्जी ई टिकटो का अवैध कारोबार करने वाले एक युवक विकाश अग्रवाल पुत्र लोकेश अग्रवाल उम्र 19 वर्ष निवासी नई बस्ती चंडौस को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 7 अग्रिम यात्रा की ई टिकट की कुल कीमत 3660 रुपये व 5 पर्सनल आई डी जिन पर ई टिकट बनाता था बरामद हुई। उक्त आईडी पर अभी तक अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से 557 ई टिकट बनाई गई है जिनकी कीमत (5 लाख 98 हजार 145 रु) है।अभियुक्त से ई टिकट बनाने मे उपयोग में लाये गए उपकरणों को व टिकट के लेन देन से सम्बंधित रजिस्टर को जप्त किया गया।अभियुक्त से दो ई टिकिट की एजेंट आईडी भी बरामद हुई।अभियुक्त के विरूद्ध रेलवे पुलिस बल खुर्जा जंक्शन पर धारा 143 पंजीकृत किया गया।दुकान स्वामी रामेस्वर दयाल शर्मा पुत्र हुकम चंद शर्मा मौके से फरार हो गया ।
पीएम मोदी की रैली में गईं महिलाओं के साथ हुई अभद्रता पर टप्पल थाने में हुआ प्रदर्शन
बुधवार को आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका विकास मिशन के तहत बने समूहों कि करीब 20 महिलाओं को बरगला कर ले जाया गया।महिलाओं का आरोप है कि मिशन के अफसर उन्हें वहीं छोड़ आए थे।जैसे तैसे देर रात घर लौटी महिलाओं ने गुरुवार को हंगामा खड़ा कर दिया।मिशन कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर करीब 2 घंटे तक पहले मिशन के ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया,फिर थाने पर प्रदर्शन किया।रैली के नाम पर गुमराह व अभद्रता करने का आरोप लगाया।ब्लॉक मैनेजर समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ टप्पल थाने में तहरीर दी गई है।टप्पल के बीडीओ रिजवान हुसैन ने महिलाओं से अभद्रता के आरोप को गंभीर बताते हुए जांच कराने की बात कही है।वहीं, आजीविका मिशन के ब्लॉक मैनेजर अब्दुल वाहिद ने आरोपों को गलत बताया है।कहा, अधिकारियों के निर्देश पर महिलाओं को रैली के लिए आगरा ले गए थे।वहीं,टप्पल थाने के एसएसआई अनुज कुमार सैनी ने बताया कि महिलाओं की तहरीर मिल गई है। अभी जांच की जा रही है।
महाकुंभ के आयोजन के दौरान गंगा की अविरलता को बनाए रखने के लिए सूबे के अलीगढ़ सहित 22 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।गंगा के पानी की शुद्धता पर निगरानी करने के लिए अनुश्रवण समिति हर जिले में गठित की गईं हैं जो 24 घंटे निगरानी रखेंगी।खुद डीएम इसकी रिपोर्ट देखते हैं।औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले पानी पर नजर रखी जाती है।पानी इतना साफ होना चाहिए कि उसके रंग की तीव्रता 25 हैजन से अधिक नहीं होनी चाहिए।हैजन की तीव्रता यदि 25 से अधिक हो जाती है तो इसका मतलब होता है कि पानी रंगीन यानी प्रदूषित है।अगर किसी भी औद्योगिक इकाई से निकले जल की तीव्रता 25 हैजन से अधिक होती है तो उस औद्योगिक इकाई को तुरंत बंद करने के आदेश दिए गए हैं। शहरों के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, नालों आदि के पानी की स्थिति भी देखा जाएगा।इस संबंध में प्रमुख सचिव कल्पना अवस्थी ने सभी जिलों को शासनादेश जारी कर दिया है।
केंद्रीय कैबिनेट ने तीन तलाक पर अध्यादेश को नए सिरे से दी मंजूरी
कैबिनेट ने एक साथ तीन तलाक के मामले में अध्यादेश को नए सिरे से मंजूरी दे दी है।मुस्लिम महिलाओं के तीन तलाक मामले में पहला अध्यादेश पिछले साल सितंबर में लाया गया था और यह इसी महीने 22 तारीख को स्वतः निरस्त होने वाला था।यह विधेयक राज्यसभा में लंबित हैं। राज्यसभा में विपक्ष मजबूत स्थिति में है,इसलिए सरकार इसे शीत सत्र में पारित करा पाने में नाकाम रही है।उल्लेखनीय है कि एक अध्यादेश की अवधि छह माह ही होती है।लेकिन जैसे ही संसदीय सत्र शुरू होता है उसे 42 दिनों(छह हफ्ते)के अंदर संसद में पारित करके एक विधेयक का रूप देना होता है।अन्यथा वह स्वतः ही रद्द हो जाता है।फिलहाल एक साथ तीन तलाक पर पुराना अध्यादेश 22 जनवरी को खत्म हो रहा था।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 31 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में सरकार फिर इस बिल को सदन में लाने की कोशिश कर सकती है।इसके अलावा कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर में दो और गुजरात में एक एम्स बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।साथ ही भारत के पहले रेल और परिवहन विश्वविद्यालय,नेशनल रेल एंड ट्रांसपोर्ट इंस्टीट्यूट (एनआरटीआई)के कुलपति के पद के सृजन को मंजूरी दे दी है।
अलीगढ़-हाथरस के खिलाड़ियों का खेलो इंडिया में अंडर-17 में हुआ चयन
अलीगढ़ व हाथरस के दो खिलाड़ियों का खेलो इंडिया में अंडर-17 में चयन हुआ है।दोनों अपनी प्रतिभा का जोहर पुणे (महाराष्ट्र) में दिखाएंगे।इनमें अलीगढ़ के खैर क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी कपिल बालियान का 15 सौ मीटर दौड़ में और हाथरस के मुरसान क्षेत्र के गांव भूड़री के रामप्रकाश का लंबी कूद में चयन हुआ है।खेल प्रशिक्षक शमशाद निशार के अनुसार पुणे में आयोजित प्रतियोगिता में कपिल शुक्रवार सुबह 7:30 बजे भाग लेगा, जबकि रामप्रकाश 13 जनवरी को शामिल होगा।
उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला
उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर अलीगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल आज नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरी से मिला और अलीगढ़ जनपद का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए जाने पर उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया गया।महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा की पुलिस प्रशासन का हर प्रकार के रचनात्मक कार्यों में व्यापार मंडल सहयोग करता आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुझे अपार खुशी हुई कि व्यापार मंडल अपने जनपद में आए हुए अधिकारियों का स्वागत सम्मान करके मनोबल बढ़ाता है।इस मौके पर प्रदेश मंत्री दिनेश सरकार जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता महानगर चेयरमैन ओपी राठी युवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र कोल महानगर महामंत्री शिवकुमार पाठक नवेन्द्र जैन पप्पू माहोर आमिर आबिद दुर्वेश वार्ष्णेय प्रदीप कूलर आदि थै।
आयकर विभाग की टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की
केंद्रीय राजस्व स्पोर्ट्स मीट का मेरठ में 7 जनवरी से दो दिनी आयोजन हुआ।आयकर विभाग आयुक्त अलीगढ़ विभाग की टीमों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कर सहायक संजय पांडेय ने पुरुषों की 10 हजार मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।रंजीत शर्मा,अजय कुमार,हर्षवर्धन व तरुण सिंह की चौकड़ी ने फोर स्टार 100 रिले दौड़ में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।बैडमिंटन पुरुष डबल्स स्पर्धा में अनिल सिंह और ज्ञानेंद्र कुमार ने रजत पदक जीता।110 मीटर बांधा दौड़ में अजय कुमार ने रजत और अनिल सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।संजय कुमार ने डिस्कस थ्रो में रजत,अजय कुमार 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, संजय कुमार पांडेय ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक का तमगा हासिल किया है। बास्केटबॉल की टीम उपविजेता रही।क्रिकेट टीम सेमीफाइनल तक पहुंची।विभिन्न खेलों की टीम के खिलाड़ियों ने प्रधान आयकर आयुक्त आनंद शरण सिंह को अपनी ट्रॉफी व मेडल भेंट कर आशीर्वाद लिया।सिंह ने टीम के बेहतर प्रदर्शन को सराहा।इस मौके पर अपर आयुक्त मुंशीराम, डिप्टी कमिश्नर राधेश्याम,आयकर अधिकारी अंकित तिवारी,मुकेश कुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विद्युत संविदा मजदूर संगठन अलीगढ़ के पदाधिकारी वेतन भुगतान की समस्या को लेकर बरौली विधायक से मिले
विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी आज अपनी गंभीर समस्याओं को लेकर ठाकुर दलवीर सिंह विधायक बरौली से उनके कार्यालय पर मिले और 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा कर्मचारियों की मुख्य मांगे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की घोषणा के अनुसार संविदा कर्मियों को विभाग द्वारा सीधे वेतन का भुगतान किया जाए, संविदा कर्मियों को न्यूनतम वेतन 25,000 दिया जाये,और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का ग्रेड पे Rs 2600 किया जाए सहित अन्य मांगे है। बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने कर्मचारियों को शीघ्र समस्या का निदान कराने का दिया आश्वासन।ज्ञापन देने वाले कर्मचारियों में आर एस राय, शमीम अहमद,प्रताप सिंह, रमेश पांडे,राकेश श्रीवास्तव,प्रताप सिंह सहित अन्य कर्मचारी रहे मौजूद।प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण,सुधीर गर्ग का भ्रमण कार्यक्रम में हुआ आंशिक संशोधन
सुधीर गर्ग,प्रमुख सचिव,उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण,उत्तर प्रदेश शासन व नोडल अधिकारी जनपद अलीगढ़,14 जनवरी 2019 को जनपद अलीगढ़ में आएंगे।वह दो दिवसीय दौरे पर जनपद में आ रहे हैं जिसके अनुसार मुख्य विकास अधिकारी दिनेशचंद्र ने उनका भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।14 जनवरी 2019 को सांय जनपद में आगमन करेंगे।15 जनवरी 2019 को पूर्वाह्न 10 बजे से बड़ी लागत की 2 परियोजनाओं के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं 02 कार्यालयों /ग्राम /सांसद/आदर्श ग्राम समीक्षा एवं निरीक्षण एवं विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन तथा 1आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण इसके साथ ही तहसील अतरौली में संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे।उसी दिन अपराह्न 2:30 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस अतरौली में निर्धारित 70 बिंदुओं/उद्यान विभाग एवं जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक करेंगे।
अपर सिविल जज अब अलीगढ़ की न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्शी नूर
अपर जिला जजों के कार्यक्षेत्र में बदलाव का सिलसिला कायम रखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस बार 143 जजों के स्थानांतरण उनकी तैनाती वाले जिले में ही किए हैं।गुरुवार को हाईकोर्ट प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी और स्थानांतरित जजों से अपनी नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।महानिबंधक मयंक कुमार जैन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अलीगढ़ की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अर्शी नूर को अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन),अनीता को अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) से सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पद पर तैनात किया गया है।
अमुवि के केमिस्ट्री विभाग की छात्रा का शोध प्रतिष्ठित जनरल फूड केमिस्ट्री ने प्रकाशित किया
अलीगढ़ मुस्लिम विशवविद्यालय के कैमिस्ट्री विभाग की शोध छात्रा मरियम खान के एक शोध पत्र को अंतर्राष्ट्री ख्याति के प्रतिष्ठित जर्नल फूड कैमिस्ट्री ने प्रकाशित किया है। इस शोध जर्नल का प्रकाशन अंतर्राष्ट्रीय एल्सवीयर प्रेस द्वारा किया गया है। मरियम खान बायोकैमिस्ट्री विभाग में शोध कार्य कर रही है। इस शोध में उन्होंने दूध में पाये जाने वाली धातु आयन की कार्य क्षमता का प्रभावकारी रूप से बढ़ने का पहली बार उल्लेख किया है। मरियम खान को बायोकैमिस्ट्री विभाग में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में वैज्ञानिक प्रस्तुति पर तीसरा पुरूस्कार तथा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में दूसरा पुरूस्कार भी मिल चुका है।
कोतवाली क्षेत्र में सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन लेने आए युवक से राशन डीलर ने की मारपीट पुलिस जांच में जुटी
थाना कोतवाली क्षेत्र के सराय कुतुब हजीरा मैं सरकारी गल्ले की दुकान है जिसको राशन डीलर हरप्रसाद चलाता है आज सुबह सरकारी राशन लेने गए युवक बल्लू ने राशन डीलर से दुकान टाइम से खोलने के लिए बोल दिया।बस इतना ही बोला था कि हर प्रसाद का पारा चढ़ गया और उसने बल्लू के ऊपर अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया मारपीट और चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और राशन डीलर से पिट रहे युवक को बचाया, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस झगड़ा कर रहे दोनों व्यक्तियों को थाने ले आई। पुलिस मामले की पूछताछ में जुटी है।
परमार्थ सेवा संस्थान के द्वारा ठंड में ठिठुरते गरीबों को किए गर्म वस्त्र व भोजन का वितरण
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दानदाताओं द्वारा संस्था को दिए गए पुराने गरम वस्त्र व नंगे पैर यात्रा करने वालों यात्रियों को ठंड की बचाव के लिए चप्पलों का वितरण किया गया। श्री अग्रवाल युवा संगठन अलीगढ़ के उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल ने स्टेशन पर पहुंचकर संस्था के सदस्यों का उत्साह वर्धन किया व वितरण हेतु टोपे भी प्रदान किए।परमार्थ सेवा संस्थान के सदस्य विकास अग्रवाल ने बताया कि जो भी दानदाता स्वयं सेवा करना चाहते हैं वह हमारे साथ चल कर भी अपना दान स्वयं जरूरतमंद लोगों को दे सकते हैं।
एसडीएम गभाना ने किया ब्लॉक चंडौस के गांव ओगीपुर में बन रही गौशाला का निरीक्षण
आज एसडीम गभाना अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने ब्लॉक चंडौस के गांव ओगीपुर में बन रही गौशाला का निरीक्षण किया।जिसमें इन्होंने संबंधित को गौशाला का निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए।जिससे गौशाला का निर्माणकार्य पूर्ण किया जा सके।
गोवंश संरक्षण हेतु जट्टारी नगर पंचायत में गौशाला का निर्माण कार्य हुआ शुरू
जट्टारी नगर पंचायत में गोवंश सरंक्षण हेतु गौशाला का निर्माण कार्य शुरू हुआ।इस मौके पर अधिशासी अधिकारी जट्टारी नरेश सिंह ने बताया कि जट्टारी नगर पंचायत में गौशाला का निर्माण कार्य शुरू हुआ है इसे शीघ्रता से पूर्ण कर लिया जाएगा।
गोवंश संरक्षण हेतु छर्रा नगर पंचायत की गौशाला में गौवंश का रखना हुआ शुरू
छर्रा नगर पंचायत की गौशाला में गौवंश को रखने एवं उनके पालन पोषण का कार्य शुरू हो गया है।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी छर्रा नरेश सिंह ने बताया कि छर्रा नगर पंचायत की गौशाला में 16 गौवंश है और इनके लिए चारा, पानी, भूसे की व्यवस्था कर ली गई है।
डीएम ने सभी नगर पालिका और नगर पंचायत को निर्देश दिये हैं कि सभी धार्मिक स्थल, सार्वजनिक स्थलों के साथ साथ नगर पालिका व नगर पंचायत में साफ सफाई की जाए।डीएम के आदेशों के अनुपालन में पिलखना,जलाली,इगलास नगर पंचायत के ईओ के नेतृत्व वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई की गयी ।
24 Express News Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस,वाट्सएप) कराने के लिए सम्पर्क करें
Jitendra Garg
9359080748


Post A Comment: