आशीष सिंघल दनकौर



आज दनकौर में सर्व समाज ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानो को नमन करते हुए एक कैंडल मार्च का आयोजन किया नम आँखों में भी साफ झलका आक्रोश 
दनकौर कस्वे की सभी सामाजिक संस्था और  कस्वे के नागरिको ने कश्मीर में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों  की याद में कैंडल मार्च निकाला।
हम सब अपने शहीद जवानो को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते है  तो जिस माँ अपना बेटा खोया है , जिस बहन ने अपना भाई खोया है, जिस बहन ने अपना पति खोया है, जिन बच्चों ने अपना पिता खोया है उनकी वेदना समझ भी नहीं सकते।
पूरा दनकौर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा था। जिसमें युवा बुजुर्ग व्यापारी किसान क्षेत्र के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी लोगों में आज आक्रोश देखने को मिला पाकिस्तान मुर्दाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा दनकौर के मुख्य मार्गो से होता हुआ हजारों की संख्या में यह काफिला द्रोणाचार्य मंदिर पर आकर जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए पूरे देश में कैंडल मार्च का आयोजन किया जा रहा है सभी लोगों में आक्रोश है सभी लोग मोदी जी की तरफ आस लगाए टकटकी लगाकर देख रहे हैं हमारे जवानों का बलिदान खून का बदला खून से होना चाहिए हमें कुछ नहीं चाहिए और कैंडल मार्च का समापन किया
Share To:

Post A Comment: