आशीष सिंघल दनकौर
आज ब्लाक संसाधन केंद्र दनकौर पर प्राचार्य डायट संजय उपाध्याय की अध्यक्षता में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक का आयोजन किया गया सर्वप्रथम पुलवामा में जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों की याद में शोक सभा की गई।
आज ब्लाक संसाधन केंद्र दनकौर पर प्राचार्य डायट संजय उपाध्याय की अध्यक्षता में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक का आयोजन किया गया सर्वप्रथम पुलवामा में जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों की याद में शोक सभा की गई।
इसके बाद एबीआरसी अशोक कुमार ने शैक्षिक सत्र 2019-20 में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन, पंजीकरण एवं नामांकन हेतु कार्यक्रम शारदा (स्कूल हर दिन आए) के विषय में विस्तार से बताया गया। प्राचार्य जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डा संजय उपाध्याय ने नवोन्मेष 2018 -19 पुस्तक हेतु शिक्षकों के नए शैक्षिक नवाचार एवं शिक्षकों द्वारा प्रश्न बैंक विकसित करने हेतु शिक्षकों द्वारा प्रश्न पत्र प्रेषण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट कमल सिंह ने शिक्षकों को पाठ योजना एवं शैक्षिक गुणवत्ता के विषय में बताया। वही खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह पवार ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने नेशनल डी वार्मिंग डे के के बारे में कृमि नाशक दवा बच्चों को खिलाने एवम् संचारी रोगों से रोकथाम के विषय में समझाया।
एबीआरसी उमेश राठी ने कंपोजिट ग्रांट व पढ़े भारत बढ़े भारत के अंतर्गत पुस्तकालय अनुदान से प्राप्त धनराशि के उपभोग एवं विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति पर चर्चा की। एबीआरसी राम कुमार शर्मा ने छात्रों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के विषय में चर्चा की।
इस दौरान जूनियर हाई स्कूल शिक्षा संघ जिला अध्यक्ष निरंजन नागर प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण शर्मा विनोद शर्मा सत्यवीर नागर कृष्नकुमर शर्मा राजपाल सिंह ज्ञानचंद कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।






Post A Comment: