आशीष सिंघल
साभार दैनिक पीड़ित मानव न्यूज

बुलंदशहर जिले में आज भी लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, जगह-जगह लोगों ने पुतले फूंक आक्रोश का किया इजहार ।

1. आजाद पब्लिक स्कूल में छात्र व छात्राओं ने केन्डल जलाकर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन । स्कूल चेयरमैन नासिक आजाद सहित प्रेसीडेंट शारिक आजाद, प्रधानाचार्य शुभा नारायण आदि रहे मौजूद । 
2. औरंगाबाद क्षेत्र के गांव चरौरा मुस्तफाबाद में हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर आतंकवाद का फूंका पुतला, शहीद जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि ।
3. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष कविंदर ठाकुर ने की जवानों पर कायराना हमले की घोर निन्दा, ट्विटर अकाउंट पर जश्न मनाने पर वसीम हिलाल के खिलाफ एफआईआर के चोला थाने में दी तहरीर ।
4. गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 7 दिवसीय शिविर में आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, प्राचार्य डॉ अंशु बंसल ने सरकार से की जल्द से जल्द इस घटना के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग ।
डीएम अनुज कुमार झा का इसी पद पर जनपद अयोध्या स्थानांतरण, शासन ने उनके स्थान पर की आईएएस कैडर के अभय सिंह की तैनाती ।
1. श्री झा का करीब 10 माह का रहा कार्यकाल, दीवार प्रकरण में रहे चर्चित, दीवारें ढहाने पर सत्तारुढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष और सांसद के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट, सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए उठाए थे कदम ।
सपा नेता शुजात आलम ठगी के हुए शिकार, उनकी फर्जी आईडी पर सीएनजी पंप लगाने के नाम पर मुंबई के राजेश अस्थाना ने की ठगी । सपा नेता ने सिटी कोतवाली में तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट ।
जहांगीराबाद क्षेत्र के मुहल्ला पाठक में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, तीन माह पूर्व इसी मुहल्ले के सौरभ के साथ हुई थी शादी ।
1. मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, एफआईआर के लिए थाने में नामजद दी तहरीर ।
नरौरा क्षेत्र के रामघाट रोड पर राहजनी की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस, मौके पर जाने पर निकला मारपीट का मामला । 
सिकंदराबाद पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो लुटेरों को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने के लिए करते थे लूटपाट । चार दिन पहले गांव सराय दूल्हा के ग्रामीणों के साथ की थी लूटपाट, लूटी कार, नगदी और मोबाईल किए बरामद ।
सिकंदराबाद ब्लांक में लगा विधुत कैम्प, SDO यशवेन्द्र कुमार ने लोगों को मुफ्त बिजली के बाटे कनेक्शन, त्रुटिपूर्ण बिलों का मौके पर किया निस्तारण ।
खुर्जा देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन गौ-तस्कर किए गिरफ्तार, अवैध असलहा किया बरामद । गांव हाजीपुर भटौला के रहने वाले है पकड़े गए तीनों नौशाद, शेर मौ. और शराफत ।
सिटी के लीलावती कान्वेंट स्कूल में मना बसन्त उत्सव, छात्र/छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति ।
1. जेल अधीक्षक ओपी कटियार मुख्य तथा डिप्टी जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी बतौर विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद, विधालय की डायरेक्टर पूर्णिमा मित्तल ने अतिथियों का बुके देकर किया स्वागत ।
2. कार्यक्रम के शुरु होने से पहले पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों की दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन ।
विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वारा संचालित केशव माधव संस्कार केंद्र पहुंची इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी आंफ इंडिया की टीम, निर्धन बच्चों को पुस्तिका एवं अल्पाहार का किया वितरण ।
1. केशव माधव केंद्र द्वारा मलिन बस्तियों के बच्चों को शिक्षित कराने का किया जा रहा है कार्य, सोसायटी के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल सहित वैभव जैन, देवेश गोयल और कॉलेज के प्रधानाचार्य रहे मौजूद ।

Share To:

Post A Comment: