आशीष सिंघल

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी आत्मघाती हमले मैं हुई जवानों की शहादत को! श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा के फूलपुर गांव में कैंडल मार्च निकाला , कैंडल मार्च के कार्यक्रम करप्शन फ्री इंडिया संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक टाइगर के  नेतृत्व में निकाला गया ।

ग्राम फूलपुर के व्यक्तियों  ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी आत्मघाती हमले में शहीद हुए 42 जवानों की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने हमेशा अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी पंक्ति में रहकर देश के लोगों के लिए लड़ाई लड़ी है वीर शहीदों की शहादत को देश के लोग हमेशा याद रखेंगे अभिषेक टाइगर  ने  बताया कि आतंकी हमले से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ चुकी है यह आतंकी हमला निंदनीय हैं 42 जवानों की शहादत को संपूर्ण देश नमन करता है उन्होंने कहा कि आज देश के कोने कोने में पाकिस्तान एवं आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जवानों की शहादत को याद किया गया..

 इस दौरान अभिषेक टाइगर नितिन टाइगर प्रवीण टाइगर सुनील टाइगर मनीष टाईगर अनुज टाइगर योगी बोबी मोहित गौरव रितिक   दीपक नवीन नीलू  मोहित मुखिया प्रिंस बंटी शर्मा रोहित टाइगर आदि लोग  उपस्थित रहे
Share To:

Post A Comment: