महराजगंज/श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बैरियाँ में अपनी बहन के घर शादी का निमंत्रण देने आए युवक को उसी गांव के निवासी ने बेरहमी से पीट पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया बीच बचाव करने आये युवक के साथ एक अन्य को भी आई चोटें।
 स्थानीय लोगो के अनुसार ग्राम सेहुलिया थाना अहिरौली निवासी धीरेंद्र पुत्र गोरखनाथ लगभग 35 वर्ष आज दिनांक 29/04/2019  की दोपहर को शादी का निमंत्रण कार्ड देने श्यामदेउरवां थाना के अंतर्गत ग्रामसभा बैरियाँ स्थित अपनी बहन के घर पहूँचा।
  जिसकी जानकारी पाकर उसी  गाँव के निवासी भोला पुत्र ब्रह्मदेव अपने 2 अन्य भाइयों के साथ धीरेंद्र की बहन के घर पहूँच कर गाली गुप्ता देने लगा जिस पर गाली देने का कारण पूछने पहूँचे धीरेंद्र को मारपीट की मंशा लेकर आये तीनो भाइयों के धीरेंद्र को बांधकर पीटना शुरू कर दिया।
तीनो भाइयों के सिर पर खून सवार था जिसके कारण झगड़े में बीच बचाव के लिए आये युवक के जीजा राकेश को भी उपद्रवियों ने पीटना शुरू कर दिया जिसमें राकेश के सिर पर चोटें आई। मारपीट के दौरान जवाबी हमले में मारपीट कर रहे तीनो भाइयों में से बड़े भाई भोला को भी गंभीर चोट आईं है।
स्थानीय लोगो द्वारा 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लाया गया जहां घायलो का इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार घायलो कि स्थिति सामान्य है।     
नागेन्द्र दूबे संवाददाता महराजगंज
Share To:

Post A Comment: