24 Express news Aligarh
Date 23/12/18 8:00 Pm
Jitendra Garg
✍ *अतिक्रमण ध्वस्त कराने के बाद नगर निगम ने मैरिस रोड चौराहे को चौड़ा करने का कार्य किया शुरू*
मैरिस रोड चौराहे को चौड़ा करने और अतिक्रमण ध्वस्त करने के बाद अब प्रशासन और नगर निगम ने सेंटरप्वाइंट चौराहे पर काम शुरू किया है। शनिवार को यहां पर तहसील और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से रिवेन्यू मैप के आधार पर चिन्हांकन किया। शहर के चौराहों पर से अवैध कब्जे हटाकर चौड़ा करने के काम की शुरुआत मैरिस रोड से शुरू की जा रही है। नक्शे के मुताबिक यहां पर चिन्हांकन किया गया, जिसके बाद अवैध कब्जा ध्वस्त कर दिया गया दुकानदारों ने पुराने शटर से आगे बढ़ाकर नए शटर लगा लिए थे। नगर निगम के संपत्ति विभाग के विजय गुप्ता ने बताया कि शनिवार को नगर निगम और तहसील की ओर से राजकुमार गुप्ता लेखपाल आदि रिवेन्यू मैप के आधार पर सेंटर पॉइंट पर श्याम नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर 1.5 मीटर, समद रोड की ओर 2 मीटर, मैरिस रोड की ओर 2 मीटर और स्टेट बैंक तिराहे की ओर 1.5 मीटर अवैध कब्जे
✍ *सीएम योगी की अलीगढ़ की काननू व्यवस्था पर सीधी नजर,कप्तान को कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के दिए निर्देश*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रिसमस, नव वर्ष की पूर्व संध्या व नए साल के पहले दिन विभिन्न आयोजनों को देखते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।शनिवार रात जिलाधिकारी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाने के भी निर्देश दिए। अलीगढ़ सहित कई जिलों के कप्तानों उनके जनपदों की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के विषय में सीधे जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। ट्रैफिक की सुचारु व्यवस्था की जाए।पूजा स्थलों के नजदीक अवांछित तत्वों की निगरानी की जाए।एन्टी रोमियो कप सुचारू करने के दिये आदेश।बिजली तथा पानी की निर्बाध आपूर्ति की जाए।योगी ने जिला अधिकारियों से कहा कि वे अपने जिलों में शीतलहर के मद्देनजर रैन बसेरे स्थापित करने, अलाव जलवाने, कंबल बंटवान
✍ *हाईकोर्ट ने वोटरों को स्थानांतरित करने के मामले में तीन महीने का दिया वक्त*
शहर विधानसभा 76 के 34 बूथों में से 26 बूथों के वोटरों को इगलास विधानसभा 77 में शामिल करने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। अलीगढ़ मुस्लिम समाज सुधार समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चाहत खान ने इस मामले की याचिका हाईकोर्ट में दायर की थी। जिसमें हाईकोर्ट ने स्थानीय जिला प्रशासन को तीन महीने के अंदर स्थानीय स्तर पर इस मामले को निपटाने का निर्देश दिया है। अलीगढ़ मुस्लिम समाज सुधार समिति उत्तर प्रदेश तिकोनिया मरघट रोड शाहजमाल में संचालित है। गौर हो कि सबसे पहले सपा के पूर्व विधायक जफर आलम ने यह मुद्दा उठाया था। भाजपा के विपक्षी नेताओं ने इगलास और शहर विधानसभा के वर्तमान भाजपा विधायकों से इस्तीफा भी मांगा था कि अगर गलत परिसीमन से चुनाव हुआ है तो विधायकों की सदस्यता नहीं रह सकती है। हाईकोर्ट ने कहा है जिला प्रशासन आपसी सहमति से इस मामले को निपटा लें। संस्था की ओर से पैरवी करने वालों में अतीक, शरीफ, इम्तियाज, शाहिद हकीम, जलाल, शाकिर कुरैशी आदि शामिल हैं।
✍ *हिंदू युवा वाहिनी के जिलाअध्यक्ष ने नसीरुद्दीन शाह को 50 हजार रुपये का भेजा चेक*
हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अरविंद पंडित ने मशहूर फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को 50 हजार रुपये का चेक भेजा और कहा कि भारतीय लोकतंत्र ने उनको इतना प्यार, सम्मान दिया, पद्मश्री और पद्मभूषण से नवाजा! अब वे कह रहे हैं कि उनको यहां पर डर लग रहा है। अगर ऐसा है तो वे पाकिस्तान चले जाएं। किराए के लिए 50 हजार रुपये का चेक उनको भेज दिया है।
✍ *इगलास विधायक ने खत्म कराया 20 दिनों से चले आ रहे अधिवक्ताओं का धरना*
इगलास में पिछले 20 दिनों से चले आ रहे वकीलों के धरना- प्रदर्शन को इगलास विधायक राजेश दिलेर ने समाप्त कराया। शनिवार को धरना खत्म कराते हुए अधिवक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर एसडीएम को मौके पर बुलाया। इस मौके पर ज्ञानू शर्मा, नवीन कुमार, दाऊदयाल शर्मा, अनिल कुमार आदि वकील मौजूद थे।
✍ *दहेज हत्या में गंगीरी नगला हिमांचल की विवाहिता के पति को दस साल की कैद*
गंगीरी नगला हिमाचल में विवाहिता की दहेज हत्या के मुकदमे में आरोपी पति को अदालत ने दस साल की सजा से दंडित किया है। यह फैसला एडीजे फास्ट ट्रैक प्रथम अभिनितम उपाध्याय के न्यायालय से सुनाया गया है। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी ललित पुंढिर व राम कुमार गुप्ता के अनुसार सिढ़पुरा कासगंज के हरचंदी नगला निवासी जयवीर सिंह ने 30 मार्च 2015 को मुकदमा रामब्रेश उसके पिता राम खिलाड़ी व मां भूदेवी उर्फ मुन्नी निवासी नगला हिमांचल गंगीरी के खिलाफ दर्ज कराया था, जिसमें आरोपियों पर जयवीर सिंह की बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप था। इस मुकदमे में दौरान-ए-सत्र परीक्षण विवाहिता के ससुर और सास को बरी कर दिया गया, जबकि आरोपी पति को दस साल की सजा व 17 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।
✍ *पुलिस के पास रोजाना 500 शिकायतें आ रही, 90 शिकायतों का रोजाना होगा निस्तारण*
पुलिस विभाग में रोजाना आमजन की 500 शिकायतें आने का औसत है। जिसमें डायल-100, आईजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, थानों में पहुंचने वाली शिकायतें, ट्रैफिक पुलिस की शिकायतें, संपूर्ण समाधान दिवस, तहसील दिवस, पुलिस अधिकारियों के दफ्तर और कलक्ट्रेट में आने वाली फरियादें हैं। एसएसपी अजय साहनी ने इन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की नई व्यवस्था बनाई है। जिसमें एसएसपी, चार एडिशनल एसपी और नौ सीओ हर कार्यदिवस में कम से कम पांच शिकायत कर्ताओं से सीधे फोन पर बात करेंगे और शिकायत निस्तारण की हकीकत जानेंगे। इस तरह से जिले के 14 अधिकारी लगभग 90 शिकायतों की हकीकत जानकर उनका निस्तारण करने वाले संबंधित पुलिसकर्मी की रिपोर्ट तैयार करेंगे। निस्तारण करने की गुणवत्ता के आधार पर एक रिपोर्ट बनेगी और उसके आधार पर कार्यवाही होगी
✍ *बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के समस्त विद्यालयों को छुट्टी से पहले शौचालयों की जांच का दिया आदेश*
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित समस्त विद्यालयों में अब छुट्टी से पहले शौचालयों की जांच करना अनिवार्य है। डीएम के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के समस्त विद्यालयों के नाम यह आदेश 4किया है। बता दें कि प्राथमिक विद्यालय धनीपुर में कक्षा एक में पढ़ने वाला छात्र देव गरुवार को स्कूल में बंद हो गया था। लगभग आधे घंटे तक देव शौचालय में ही बंद रहा, लेकिन किसी ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। शिक्षक भी बच्चों की छुट्टी करने के बाद स्कूल में ताला लगाकर वहां से निकल गए थे। स्कूल की छुट्टी के आधे घंटे बाद भी जब देव घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां सीमा व पिता रिंकू ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। परिवार के लोग जब स्कूल पहुंचे तो यहां ताला लगा था। इस दौरान किसी ने स्कूल के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनी जिसके बाद उन्होंने सफाई कर्मचारी को बुलवाकर स्कूल का ताला खुलवाया और बच्चे को बाहर निकाला। प्रकरण में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी स्कूलों के नाम आदेश जारी करें कि छुट्टी से पहले शौचालयों को चेक किया जाए।
✍ *अलीगढ़ जिले में एक स्वतंत्र स्काउट दल खोलने की मिली मंजूरी*
भारत स्काउट और गाइड्स ने अलीगढ़ जिले में एक स्वतंत्र स्काउट दल को खोलने की अपनी सहमति दे दी है। स्काउट गाइड से राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित राहुल कुमार ने अलीगढ़ में एक स्वतंत्र स्काउट दल खोलने के लिए उत्तर भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक प्रधान केंद्र लखनऊ में आवेदन किया था। जिसके लिए उन्होंने अलीगढ़ में पिछले वर्ष 2017 में सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर का कोर्स भी किया था। जिससे कि वह प्रशिक्षित होकर स्काउट दल का संचालन कर सकें। जिससे नौ माह बाद उप्र भारत स्काउट और गाइड के प्रशासक व उप्र के पूर्व लोकायुक्त एवं न्यायमूर्ति एससी वर्मा ने राहुल कुमार के आवेदन को स्वीकार कर लिय
✍ *खैर क्षेत्र में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा गंभीर घायल,मेडिकल में भर्ती*
थाना खैर तहसील के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा जिससे वह गंभीर घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती।जहां उसकी हालत में सुधार ना होने पर गंभीर घायल को अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए किया गया रेफर,जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।परिजनों ने बताया घायल जयपाल पुत्र भजन लाल निवासी शोरामगढ़ी कीलपुर का रहने वाला है। किसी काम से खैर आया था वहां वापस घर के लिए लौट रहा था तभी उसके साथ यह घटना घटित हो गई। घटना से परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ थाने में दी तहरीर पुलिस जांच में जुटी।
✍ *खैर विधायक की अध्यक्षता में आयुष्मान बीमा कार्ड व अंत्योदय राशन कार्ड किए गए वितरित*
खैर विधायक अनुप प्रधान की अध्यक्षता में कस्बे में लोगों को आयुष्मान योजना के तहत आयुष्मान बीमा कार्ड व अंत्योदय राशन कार्ड का वितरण सप्लाई इंस्पेक्टर शिव कुमार त्यागी व राशन डीलरों के माध्यम से कराया गया। लोगों ने उनकी इस वितरण योजना को सराहा। इस अवसर पर भाजपा नेता, कार्यकर्ता व कस्बे के लोग मौजूद रहे।
✍ *मडराक पुलिस ने 20 हज़ार के इनामी वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के दो वाहन व तमंचा बरामद*
थाना मडराक पुलिस में चेकिंग के दौरान लज्जा फार्म हाउस के सामने से एक वाहन चोर को किया गिरफ्तार।पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम योगेश जाटव पुत्र सूरजपाल निवासी पडावली थाना मडराक हाल निवासी बिजौली थाना इगलास बताया पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की एक बुलेट मोटरसाइकिल,एक सेंट्रो कार व एक तमंचा 315 बोर दो कॉटेज किए बरामद।सीओ इगलास तेजवीर सिंह ने बताया के अभियुक्त पर ₹20000 का इनाम था घोषित।अभियुक्त कई मुकदमों में चल रहा था वांछित।
✍ *समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई*
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक यादव व महासचिव कुंवर बहादुर सिंह बघेल , सदस्य सचिन यादव , मोहसीन बालोत मेवाती , दुर्गेश यादव , आरएन यादव , एससी/एसटी की प्रदेश सचिव पूजा गौतम , सुनीता यादव आदि मौजूद रहे। एससी/एसटी की प्रदेश सचिव पूजा गौतम ने कहा की यूपी में मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री रहे किसानों,गरीबो,पिछडो एवं उपेक्षितों के मसीहा स्मृतिशेष चौधरी चरण सिंह जी एक ऐसे व्यक्ति थे जिनके रग-रग में ईमानदारी,त्याग और किसानों के प्रति त्याग भरा पड़ा था।चूँकि वे किसान घर में जाट जाति में पैदा हुए थे इसलिए स्वभाविक तौर पर किसानों के प्रति हमदर्दी होनी ही थी।वे तत्कालीन राजनैतिक वातावरण में एकमात्र ऐसे नेता थे जो किसी उद्योगपति से चंदा नही लेते थे लिहाजा पद पर जाने के बाद उन पर किसी उद्योगपति का कोई दबाव नही रहता था और वे बिंदास किसानों के हित में कलम चलाते थे। चौधरी साहब भले ही जाट थे लेकिन उन्होंने राजनीति में पिछडो को आगे लाने का कार्य किया।आज यूपी की राजनीति में जो भी पिछड़े शीर्षस्थ पदों पर दिख रहे हैं वे सभी चौधरी चरण सिंह जी की देन हैं।
✍ *कौशल विकास योजना के अन्तर्गत (आरपीएल) योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ*
स्किल इंडिया के तहत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत (आरपीएल) योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आर्ट आॅफ लिविंग की ओर से सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक 23 विजय अपार्टमेंट, विक्रम कालोनी, रामघाट रोड पर किया गया। योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ स्टेट कोर्डिनेटर अंजू अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित करके किया। सर्वप्रथम अंजू अग्रवाल ने सभी लोगों को सूर्य नमस्कार करना सिखाया और उसके फायदों के बारे में समझाया। उसके बाद पदम साधना,कोन आसन,हस्त पादासन,अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन,वृक्षासन,गरूड़ासन, चक्की चलानासन,धनुरासन, आदि आसन करने सिखाये।उन्होंने बताया कि आर्ट आॅफ लिविंग की ओर से योग प्रशिक्षण शिविर में लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में भारत सरकार और रूरल डवलपमेंट के संयुक्त तत्वाधन में हुये प्रशिक्षण में जिले के सभी तहसीलों से आये लगभग 50 लोगों ने योग का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षिक अंजू अग्रवाल ने कहा कि छात्र-छात्रायें योग प्रशिक्षक बनकर अपने ब्लाकों के गावों में योग शिविर लगायें। योग शिविर के माध्यम से, ध्यान व योग सिखाकर आयुर्वेद से होने वाले फायदे के बारे में बतायें। उन्होंने कहा कि केंन्द्र सरकार की लोगों का जीवन स्वस्थ्य रखने की कल्पना को साकार करें।
✍ *स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा का हुआ पुरस्कार वितरण, जिलाधिकारी व नगर आयुक्त ने किया पुरस्कृत वार्ड पदाधिकारियों को*
स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के अन्तर्गत प्रदेश सरकार के आदेशानुसार स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा-2018 हेतु आज जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर चयनित वार्डो का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ।पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में जिलाधिकारी,नगर आयुक्त व अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने संयुक्त रूप से स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने वाले वार्डो के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि दिनांक 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर, 2018 के माध्यम प्रदेश के सभी जनपदों में वार्ड स्वच्छता प्रतिस्पर्धा प्रदेश सरकार के आदेशानुसार करायी गयी है। इस प्रतिस्पर्धा में जनपद स्तर पर चयनित वार्डो को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में मुख्य अभियन्ता कैलाश सिंह, अधिशासी अभियन्ता रमाकान्त राम,अधिशासी अभियन्ता प्रवीर श्रीवास्तव,कर अधीक्षक अजीत कुमार राय,सभापति यादव, राजेश कुमार,बिशन सिंह पार्षद रिजवान हुसैन,नरेन्द्र कुमार पचैरी,विजय तोमर आदि मौजूद थे।
✍ *देर रात्रि खुले में सोने वालों को समझाने और जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने निकले सांसद और नगर आयुक्त*
नगर निगम ने शहर में अलाव व रैन बसेरों की करायी व्यवस्था,रैन बसेरों में व्यवस्थाओं को देखा शानिवार देर रात्रि सांसद अलीगढ़ और नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न स्थानों पर खुले में सोने वाले लोगों को देखा।कई स्थानों पर खुले में सो रहें लोगों को सांसद व नगर आयुक्त ने गाड़ी से उन्हें नगर निगम के शैल्टर होम में भिजवाया।सांसद और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से नगर निगम द्वारा संचालित आगरा रोड जोन कार्यालय शैल्टर होम,गूलर रोड शैल्टर होम,बरकत प्लांजा ऊपरकोट शैल्टर होम,नौरंगीलाल इंटर कालेज रैन बसेरा, मालगोदाम रैन बसेरों मेें विश्राम कर रहें लोगों से बात की और रैन बसेरों में व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में फीड बैक लिया।वही नगर आयुक्त और सांसद ने रैन बसेरों में विश्राम करते पाये गये व्यक्तियों को चाय भी पिलवायी।नगर आयुक्त और सांसद ने साथ मे अलीगढ़ में जाम लगने वाली जगह को चिनिहत किया जल्द होगा जाम की समस्या का समाधान।
✍ *कुश्ती लड़ते थे हनुमान जी, वह सभी खिलाड़ियों के इष्ट हैं:-कैबिनेट मंत्री*
हनुमान जी को लेकर आए दिन आ रहे बयानों के बीच कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने शनिवार को उन्हें खिलाड़ी बताया। बोले, हनुमान जी कुश्ती भी लड़ते थे। वह सभी खिलाड़ियों के इष्ट हैं। उनकी पूजा से खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और आत्मबल मिलता है। हालांकि बाद में एक बयान जारी करके चेतन चौहान ने कहा कि उनके हनुमान जी को खिलाड़ी कहने का आशय उनके शक्ति स्वरूप से जुड़ा है। हर खिलाड़ी हनुमान जी की पूजा करता है। अखाड़े में भी उनकी तस्वीर लगी होती है। इससे अलग कोई उनके बयान का क्या निहितार्थ निकालता है यह उसका स्वविवेक है।
✍ *अमुवि के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में देश विदेश से आये पू्र्व छात्र व छात्राये*
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शूरू होने जा रहे सिल्वर जुबली ( Btech batch 1993 ) के एतिहासिक पल पर सभी देश व विदेश से अमुवि की मुहब्बत में आने वाले सपरिवार पूर्व छात्र, छात्राओ का आगा युनुस ने किया तहे दिल से स्वागत।आगा युनुस ने कहा कि अमुवि से पढकर जाने वाले आज 25 साल बाद अपने ही लोगो के बीच इकठ्ठा हो रहे है। आगा युनुस ने सभी समुदाय के पू्र्व छात्र व छात्राओ का इंजी कालेज, अमुवि में सिल्वर जुबली मनाने के लिए आने पर सभी को दिल की गहराइयों से दिली मुबारकबाद के साथ हार्दिक अभिनन्दन किया। अमुवि से 1993 में इंजीनियर बने सभी समुदाय के छात्र व छात्राओं ने सपरिवार सिल्वर जुबली अमुवि में मनाने के लिए देश विदेश से पहुंचकर ये दिखा दिया कि अमुवि हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। शिक्षा के इस मरकज को भी सलाम कि इतनी मुहब्बत बांटता है कि जहां से पढकर जाने वाले छात्र व छात्राओं के दिल के कोने में अमुवि को सदैव बसाकर रहता है। और दुनियाभर में अमुवि व देश का परचम लहराता है। इस एतिहासिक पल के बतौर विशेष मेहमान बनने के सौभाग्य का आंनद ही कुछ अलग है।सिर्फ महसूस कर सकते हैं। आज ये प्रोग्राम इंजीनियरिंग कालेज मे सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक हुआ।जिसमें 70 से अधिक पूर्व अध्यापकों का भी आगमन है। अलीगढ की सरजमीन इन तमाम दानिशवरो के आगमन पर खुशियों से लबरेज है।
✍ *युवा जाट महासभा ने किसान दिवस पर चरण सिंह की प्रतिमा पर मालाअर्पण किया*
युवा जाट महासभा के ने किसान दिवस पर चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री का 116वां जन्मदिवस वरुणालय में उनकी प्रतिमा पर माला अर्पण करके मनाया। पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों एवं भारत के जवानों के लिए समर्पित किया था। किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए वे सदैव अग्रणी रहे।उपस्थित सभी जाट महासभा के साथियों ने चरण सिंह को "भारत रत्न" देने की सरकार से मांगे की।इस अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा वरुणालय में न कोई कार्यक्रम रखा न ही वहां की साफ सफाई का कोई ख्याल रखा। प्रशासन के इस रवैये की सभी ने निंदा की।मौके पर चौ. बिजेंद्र सिंह,दिगंबर सिंह,बृजेश चौधरी,सत्येंद्र सिंह,शैलेंद्र चौधरी, वीरपाल सिंह चौधरी,देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
✍ *पुलिस ने चेकिंग में 44 वाहनों के काटे चालान,तीन वाहनों को किया सीज*
अलीगढ़ पुलिस ने रविवार को जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 44 वाहनों के चालान किए गए।व तीन वाहनों को किया गया सीज।इसके साथ ही मौके पर 7200 रुपए समन शुल्क बसूल किया।जनपद में पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 22 लोगों
24Express news Aligarh
*अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप ) कराने के लिए सम्पर्क करें 9359080748

Post A Comment: