निवाड़ी क्षेत्र में सरेशाम पिता-पुत्र की नृशंस हत्या
दोनों के शव पैंगा गांव के पास रजवाहे के पास मिले, हत्यारे कौन थे क्यों हत्या की, इसका खुलासा नहीं हुआ

मोदीनगर आशीष सिंघल :- रविवार शाम निवाड़ी के गांव पैंगा में रहने वाले पिता-पुत्र की नृशंस हत्या कर दी गई। दोनों के  शव रजवाहे के पास पड़े मिले। उनके शरीर पर धारदार हथियारों से हमला किए जाने के कई घाव थे। हत्या क्यों की गई, किसने की, इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। निवाड़ी क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी था। इलाके में पुलिस के सैकड़ों जवान तैनात थे। लोगों की आवाजाही थी। ऐसे में पिता पुत्र की हत्या किया जाना भी सुरक्षा व्यवस्था भी सवाल पैदा करता है।


मृतकों में 65 वर्षीय पीतम सिंह व उसका 35 वर्षीय पुत्र सुभाष शामिल है। पीतम सिंह निवाड़ी के स्टेट बैंक में सिक्योरिटी था मगर रिटायर होने के बाद खेती करता था। सुभाष भी खेती करता था। आज दोनों खेत पर काम करने गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे राहगीरों ने रजवाहे के पास दोनों के खून से लथपथ शव देखे। उनके शरीर पर धारदार हथियारों के घाव थे। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजयाव। पुलिस के मुताबिक दोनों की किसी से रंजिश नहीं थी। दोनों खेत पर काम करने गए थे। लिहाजा लूट का मामला भी नहीं बन रहा है। इतना जरूर है कि पीतम सिंह का अपने छोटे से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद था। पुलिस इस बिंदु पर गौर कर रही है मगर प्रमुखता से नहीं ले रही है।

घटना मुख्यमंत्री के कार्यक्रम खत्म होने के बाद की मानी जा रही है। अलबत्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते भारी पुलिस फोर्स तैनात रहने और भारी भीड़ के वापस लौटने, इसी दौरान पिता-पुत्र की हत्या किए जाने से सुरक्षा को लेकर पुलिस पर सवालिया निशान लग रहें।
Share To:

Post A Comment: