Good morning
24Express news Aligarh
Date 24/12/18
Jitendra Garg
सीबीएससी ने 10वीं और 12वीं की कक्षाओं की परीक्षा तिथियां की घोषित
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत में एक महिला की मौके पर मौत, तीन घायल
प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित
ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा में 5841 अभ्यार्थी रहे अनुपस्थित 16 केंद्रों पर हुई परीक्षा
25 दिसम्बर को जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों मे मनाया जाएगा सुशासन दिवस
जादौन राइडर्स ने 74रन से जीतकर करा फाइनल में प्रवेश
उत्तर प्रदेश की दयनीय क़ानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसीजनो ने किया विरोध प्रदर्शन
श्री राम कथा की अमृत वर्षा का प्रारंभ कलश यात्रा निकाल कर किया
बन्नादेवी पुलिस ने चेकिंग के दौरान जुआ खेलते हुए सात अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
किसान मसीहा के नाम पर पीएम मोदी ने अन्नदाता को छला : जियाउर्रहमान
स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा का चयनित वार्डों में हुआ पुरस्कार वितरण
रंजीत चौधरी बने राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष
किसान के सिद्धांत है चौधरी चरण सिंह:- मुन्तज़िम किदवई
24Express news Aligarh
Date 24/12/18
Jitendra Garg
सीबीएससी ने 10वीं और 12वीं की कक्षाओं की परीक्षा तिथियां की घोषित
सीबीएससी ने आज दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी कक्षा 12 की परीक्षा 15 फरवरी से आरंभ होकर 3 अप्रैल तक चलेंगे वही दसवीं क्लास की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेगी परीक्षाओं की तिथियों को देखते हुए लग रहा है कि लोकसभा चुनाव 2019 अप्रैल में ही अब होना संभव हो सकता है
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत में एक महिला की मौके पर मौत, तीन घायल
थाना गभाना क्षेत्र के बरौली चौराहा हाईवे पर तेज गति से आती खुर्जा की तरफ से रोंग साइड कार ने गभाना की तरफ से जाती कार में टक्कर मार दी जिसमें एक महिला की मौके पर मौत तीन लोग गंभीर घायल हो गए घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अलीगढ़ जिला अस्पताल में कराया भर्ती गभाना से जाती कार में यशपाल चोपड़ा उनकी पत्नी संतोष चोपड़ा बेटी दिव्यांशी दामाद गौरव के साथ अपनी बहन के यहां आए हुए थे। बहन के यहां से वापस दिल्ली जाते समय यह हादसा हुआ। जिसमें संतोष चोपड़ा (45वर्षीय) की मौके पर मौत हो गई।मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस घटना की जांच में जुटी।
लोकदल ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को मनाया किसान बचाओ देश बचाओ संकल्प दिवस के रूप में, लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने हनुमान जी को बताया किसान
लोकदल ने जीटी रोड स्थित निजी गेस्ट हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह की जयंती को किसान बचाओ देश बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाया,लोकदल के अध्यक्ष चौ. सुनील सिंह ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनो एक जैसी पार्टीयाँ और एक थैली के चट्टे बट्टे है,दोनो ही पार्टियां पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली है दोनों को वोट देना अपना वोट को खराब करने है,आज नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त है,किसान बर्बाद है गरीब,मजदूर का जीना दूभर हो गया है,भाजपा कांग्रेस दोनो ही किसान विरोधी है,अब समय आ गया है कि इस पूंजीवादी सरकार और पूंजीपतियों के विरुद्ध मुखर होकर लड़ाई लड़ी जाये,उन्होंने कहा कि आज गांवों में किसान आवारा पशुओं से परेशान है,आवारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है,आज आवारा पशुओं के खेतों में आने पर लोग उन्हें योगी मोदी की संज्ञा देकर पुकारते है,समय रहते योगी मोदी को सजग हो जाना चाहिए नही तो परिणाम बुरे होंगे,आज हनुमान जी को लोग विभिन्न जाति का बता रहे है,लेकिन हनुमान किसान के बेटे थे और उन्होंने लंकापति रावण जैसे पूंजीपति से लड़ाई लड़कर उसकीr सोने की लंका को ध्वस्त किया था,जयंती के मौके पर डॉ.एस पी सिंह कुशवाह,चौधरी गजराज सिंह यादव,सरदार मस्ताना सिंह, संदीप सिंह,देवआनंद,बच्चू सिंह, रईस पाल सिंह सहित सैकड़ों किसान रहे मौजूद।
प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सब मिशन ओन एग्रीकल्चर एक्सटेशन आत्मा /कृषि सूचना तंत्र योजना के अन्तर्गत किसान गोष्ठी व किसान सम्मान आयोजित किया गया जिसका शुभारम्भ सांसद सतीश गौतम व जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने किया और पूर्व प्रधानमन्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद मंडलायुक्त अजयदीप सिंह, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, सांसद सतीश गौतम,बरौली विधायक ठा.दलबीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ठा.गोपाल सिंह ने जनपद के प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत करते हुऐ सम्मानित किया।जिसे पाकर उनके चेहरे पर ख़ुशी नजर आयी तो वही स्वयं सहायता समूह को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम मे डा.राजेश कुमार उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा प्रभारी सयुंक्त कृषि निदेशक, दीदार सिंह कृषि उप निदेशक भूमि संरक्षण, अनिल कुमार कृषि उपनिदेशक, विनोद कुमार ज़िला कृषि अधिकारी, निधि राठौर भूमि संरक्षण अधिकारी, मनोज कुमार मृदा सर्वेक्षण अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ठा गोपाल सिंह,भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सिंहपाल सिंह, नगर अध्य़क्ष प्रबल प्रताप सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत सहित अनेक किसान मौज़ूद रहे।
अधीनस्थ सेवा आयोग की सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा 16 केंद्रों पर दो पारियों में पहली पारी सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक दूसरी पारी शाम 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच में संपन्न हुई परीक्षा में 19296 रजिस्टर्ड परीक्षार्थियों में से 13457 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी 5841 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे यह परीक्षा 16 केंद्रों पर संपन्न हुई परीक्षा की जानकारी परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने दी
डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता मे कलक्ट्रेट के सभागार में एक बैठक की जिसमे 25 दिसम्बर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री स्व.अटलबिहारी वाजपयी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले सुशासन कार्यक्रम की तैयारियो का जायजा लिया। सभी विभागो को महत्वपूर्ण निर्देश दिये कि प्रत्येक तहसील, ब्लॉक, नगर निकाय मे वृद्धावस्था, विधवावस्था, शादी अनुदान, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत के अन्तर्गत लाभार्थियों द्वारा आवेदन प्राप्त कर ऑनलाइन फीड कराकर उनको योजना का लाभ दिये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाऐ।इसके साथ ही डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्पष्ट शब्दों मे क़हा कि दिये गए निर्देशो में लापरवाही मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ दिनेशचंद्र, एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव सहित जिलास्तरीय अधिकारी मौज़ूद रहे।
जादौन राइडर्स ने 74रन से जीतकर करा फाइनल में प्रवेश
लोकदल टी20 चैम्पियनशिप 2018 के सेमी फाइनल में आज मैच ओम क्रिकेट अकेड़मी और जादौन राइडर्स के बीच हुआ। जिसमें जादौन राइडर्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जादौन राइडर्स की टीम ने बहतरीन बल्लेबाजी करते हुये 261रन बनाये। जिसमें जादौन राइडर्स के बल्लेबाज मौ0 जीसान ने 96रन,गौरव कुमार ने 81रन की पारी खेली। ओम क्रिकेट अकेड़मी के गेेंदबाज में इमरान आलम ने 3विकेट लिये। जबाव में उतरी ओम किके्रट अकेड़मी के बल्लेबाज 20ओवर में मात्र 187रन ही बनाये। ओम क्रिकेट अकेड़मी के बल्लेबाजों में केतन सिंह ने 61रन,मौ0 बिलाल ने 44रन की पारी खेली। जादौन राइडर्स के गेंदबाजों में अनमोल वार्ष्णेय तथा नयन भारद्वाज ने 2-2 विकेट लिये जिससे जादौन राइडर्स नेे 74 रन से जीत हासिल कर फाइनल मे करा प्रवेश। मैन आॅफ द मैच मौ.जीसान को घोषित किया। मैच के दौरान मुख्य रूप से लोकदल जिलाअध्यक्ष देवानन्द,पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संदीप तौमर,जिला महासचिव लोकेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष अख्तर खां,आशीष राणा,बालकिशन राजौरिया,राहुल कुमार, वरूण जौहरी,राहुल चैधरी, आदि उपस्थित रहे।
अलीगढ़ शहर में एक बार फिर से फैशन शो 2018 लुक और डांस अलीगढ़ डांस(सीजन5) का ग्रैंड फिनाले हुआ आयोजित
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फैशन शो 2018 और डांस अलीगढ़ डांस (सीजन 5) के ग्रैंड फिनाले डी एस कॉलेज के भगत जी सभागार में आयोजित हुआ।ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन मदर लेप्स स्कूल की निर्देशिका नम्रता सिंह ने सरस्वती माता के समक्ष दीप जलाकर एव माला पहनाकर किया।कार्यक्रम में मुख्य आतिथि के रूप मे माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी,नमन कामख्या, भाजपा के महानगर महामंत्री मानव महाजन,तरुण सक्सेना, पूनम सारस्वत, मौजूद थे।सीनियर ग्रुप में प्रतिभागियो ने 90 के दशक के गानों पर रैंप पर कैटवाक की।इस वर्ष फैशन शो 2018 लुक में 90के दशक कई थीम रखी गयी थी इसकेअलावा श्रीदेवी स्पेशल में घरेलू महिलायों को श्रीदेवी के विभिन्न किरदारों में रैंप पर कैट वाक की।कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुनेन्द्र वार्ष्णेय, बच्चू प्रधान ,विक्रांत गर्ग,अर्जुन सक्सेना ,ललित वशिष्ठ, साहिल सक्सेना,विशाल वार्ष्णेय,अम्बिका पाल, वैभव,राम अग्रवाल,संजय सिंह,ज्योति यादव ,तिलक शर्मा,आदित्य अग्रवाल, अर्जुन सिंह एडवोकेट अनिल सेंगर,मौजूद रहे।
बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर उनके चित्र पर माला पहनाकर मनाया जन्मदिन
पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह की 116 वी जयन्ती पर बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह ने अपने कैम्प कार्यालय पर चौधरी साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा चैधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बोलते हुये बरौली विधायक ने कहा कि चौ चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री भी चौ चरण सिंह की तरह किसानों के हित के लिये कार्य कर रहे हैं तथा किसानों की आय दुगनी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर अजय सिंह छात्र नेता, युवा नेता विजय कुमार सिंह, अर्जुन सिंह उर्फ भोलू,चौ संतोष सिंह,ठा. अमर सिंह एडवोकेट,सुशील सिंह आदि उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान प्रभारी विवेक बंसल पूर्व विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज विरोध प्रदर्शन किया I विरोध प्रदर्शन जुलुस अयोध्या कुटी मैरिस रोड से प्रारंभ हुआ और सैंटर पॉइंट पर जाकर समाप्त हुआ विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजन सरकार विरोधी नारेबाज़ी करते हुये और हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां लिये हुये सैंटर पॉइंट पहुंचे। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में विजय लक्ष्मी सिंह, सबिया हसन, ठा० आनदपाल सिंह, डा० शेरपाल सविता, अशोक शर्मा, हरिओम माहौर, राजेश चौहान, हनी दयाल, अंकुर मित्तल, गिरवर शर्मा, विजय कोटेलवाल, डा० राकेश सारस्वत, डा० महेश गोयल, बिरजू जाटव, रईस चौधरी, लाखन सिंह आर्य, प्रदीप रावत, आदि थे I
गभाना पुलिस ने प्राणघातक हमले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना गभाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को होली चौक चौराहे से किया गिरफ्तार पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम अरमान पुत्र बबलू खां व शकील पुत्र सत्तार खां निवासीगण लाखा बाज़ार मस्जिद वाली गली थाना गभाना बताए पुलिस नेr दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल।
अमुवि के छात्रों ने आगरा में पेट्रोल डालकर आग लगा कर मारी गयी छात्रा ओर दिल्ली में मुस्लिम छात्रा को हिजाब पहने पर नेट की परीक्षा देने से रोकने के विरुद्ध में नारेबाजी कर निकाला मार्च
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने आगरा में 15 वर्षीय छात्रा संजली को पेट्रोल डालकर जला कर मार दिया गया,जो एक अति निंदनीय कृत्य है,वही दिल्ली की जेएनयू की छात्रा को नेट की परीक्षा में इस लिए सम्मलित नही होने दिया गया क्योंकि वह हिजाब पहने हुए थी ओर मुस्लिम थी,अपने मजहब का पालन करने पर इस प्रकार वर्ताव किया जाए यह किस संविधान में लिखा है,आज सरकार द्वारा दिये गए बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ के नारे से काम नही चलेगा इस पर अमल भी किया जाए साथ ही कानून का सख्ती से पालन किया जाए तब ही जघन्य अपराधों पर रोक लग सकती है,जब बेटियों के आगे बढ़ने पर ही देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आयेगा, बेटियां आगे बढ़कर सरकारी नोकरियों सहित अन्य क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी तो देश तरक्की करेगा,इस दौरान आफिया छात्रा अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज,मैमूना खान उपाध्यक्ष अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज,मशकूर उस्मानी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष,मुबशिर हुसैन छात्र नेता सहित दर्जनों छात्र रहे मौजूद।
अखिल भारत हिन्दू महासभा जनपद के कॉन्वेंट स्कूलों में हिन्दू छात्रों पर क्रिसमस मनाने की जोर जोरजबरदस्ती करने का करेगा विरोध
अखिल भारत हिन्दू महासभा क्रिसमस का विरोध नही करती है,जिस धर्म का त्यौहार है वही धर्म वाले लोग मनाये,आगामी 25 दिसंबर को क्रिसमस वाले दिन कॉन्वेंट स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों में हिन्दू छात्रों पर क्रिसमस मनाने के लिए आमंत्रण या दबाब डाला गया तो इसका साम दाम दंड भेद नीति अपना कर विरोध करेगा,चाहे स्कूलों में जाकर इसका विरोध क्यों ना करना पड़े किया जायेगा,हिन्दू से भी अनुरोध है कि वह ईसाईयों ओर मुसलमानों के त्योहारों को न मनाये सिर्फ हिंदुओं के थी त्यौहार मनाये,आज पैर छूने,वंदे मातरम कहने से उनका धर्म खतरे में आ जाता है,हिंदुओं पर ही दूसरे धर्म के त्यौहार मनाने का दबाब क्यों डाला जाएगा,आगामी 25 दिसंबर को अखिल भारत हिन्दू महासभा तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाये गया और कार्यकर्ताओं द्वारा एक हजार घरों में तुलसी के पौधों का वितरण करेंगे।
श्री राम कथा की अमृत वर्षा का प्रारंभ कलश यात्रा निकाल कर किया
श्री राम कथा की अमृत वर्षा का प्रारंभ रविवार को आगरा रोड स्थित बीमा अस्पताल से आगे कलश यात्रा निकाल कर किया गया। यह अमृतमयी कथा का आयोजन श्री राम कथा आयोजन समिति हरिगढ़ महानगर द्वारा किया जा रहा है जो कि कथा वाचक परम पूज्य सुनील कौशल जी महाराज के मुखारविंद से यह कथा सुनाई जायेगी। श्री राम कथा का आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनू वशिष्ठ ने बताया कि यह कथा का आयोजन प्रतिदिन 23 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक होगा। कथा के मीडिया प्रभारी विशाल देशभक्त ने बताया कि कथा के प्रथम दिन श्रीराम कलश यात्रा आगरा रोड बीमा अस्पताल से होते हुए एडीए कॉलोनी, आजाद नगर , पला में अन्दर गलियों में आर के पुरम होते हुये बीमा अस्पताल से आगे पुनः कथा स्थल पर समाप्त हुई।श्री राम कथा में मुख्य रुप से मौजूद श्री राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनू वशिष्ठ, महामंत्री गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष रितेश रिंकू,उपाध्यक्ष मयंक कुमार,विशाल शर्मा, हर्षद हिन्दू, अजय आजाद ,मयंक बाबू ,गौरव माहेश्वरी, प्रेरित, शिशुपाल, उमेश, गोलू, केशव आदि मौजूद रहे।
बन्नादेवी पुलिस ने चेकिंग के दौरान जुआ खेलते हुए सात अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना बन्नादेवी पुलिस ने चेकिंग के दौरान विश्व बैंक कॉलोनी के पार्क से सात अभियुक्तों को किया गिरफ्तार पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम तवीश खां पुत्र स्व.जरीन खां निवासी क्रिश्चियन कालोनी थाना बन्नादेवी, जॉनी पुत्र जैरी,राहुल पुत्र यहुन्ना हैरी,अजीत हफीज पुत्र जोसफ हफीज,रोहित पुत्र जैरसिन, अमित सिंह पुत्र निर्मल सिंह व अभिषेक सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासीगण चर्च कम्पाउंड थाना बन्नादेवी बताए।अभियुक्तों के कब्जे से ताश की गड्डी व 2970/- रूपये की बरामद। पुलिस ने धारा 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को भेजा जेल।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा स्व. चौ चरण सिंह के जन्मदिवस किसान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता एडवोकेट जियाउर्रहमान ने श्रद्धांजलि अर्पित की है ।रालोद नेता जियाउर्रहमान ने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 और 2017 में किसान मसीहा के नाम पर किसान आयोग और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू कराने का वायदा कर वोट मांगे थे लेकिन आज तक कोई वायदा पूरा नही किया । उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने किसान मसीहा के नाम पर किसानों को छला था जो अब सामने आ चुका है।किसान दिवस पर स्व. चौ चरण सिंह को रालोद नेता एडवोकेट जियाउर्रहमान, मंडल महासचिव अनीस चौहान एडवोकेट, फूल सिंह धनगर एडवोकेट, रिजवान चौहान, केपी सिंह, दानिश कुरैशी, अजय कुमार ने भी श्रद्धांजली दी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह के कैम्प कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह का मनाया गया जन्मदिन
पूर्व सांसद कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह के कैम्प कार्यालय 6 किशोर नगर पर किसान मसीहा पूर्व प्रधानमन्त्री चौधरी चरण सिंह के 116 वां जन्मदिन पर इनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया। कार्यकर्ताओं को सम्भोदित करते हुए श्रीसिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान की कोख में गाँव के रहने वाले परिवार में पैदा होने के बाबजूद शिक्षित, सुयोग्य, चरित्रवान, ईमानदार, विचारशील, अर्थशास्त्री के नायक ही नहीं अपने गुणों के आधार पर लोहा मनवाते हुए प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमन्त्री बने।इस मौके पर संतोष सिंह एडवोकेट,कुँवर गौरांगदेव चौहान, ब्रजेश कुमार,नितिन बाल्मीक, कुंवरपाल सिंह,शमशाद कुरैशी, अजय चौधरी,विनोद चौधरी, साहब सिंह मौसा,मुकुल गर्ग, लोकेश चौधरी,ठाकुर अमित सिंह,बाबा रामचन्द्र उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश शासन के आदेश अनुसार स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 2018 अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में चयनित वार्डो को पुरस्कृत किया गया। जिसमें नगर निगम के तीन वार्ड संख्या 18 चूहरपुर वार्ड 39 मलखान नगर, वार्ड 42 रामबाग कॉलोनी, नगर पालिका अतरौली के वार्ड 2 सराय भोजराज नगर पंचायत छर्रा के वार्ड 5 संजय नगर को प्रमाण पत्र देकर जिलाधिकारी श्री चंद्र भूषण सिंह और नगर आयुक्त श्री सत्य प्रकाश पटेल ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। और इन वार्डों के प्रतिनिधियों व वार्ड प्रोत्साहन समिति को प्रदेश स्थल पर सफलता अर्जित करने की शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने संगठन के स्थापना दिवस के मौके पर गोगामेड़ी राजस्थान में अलीगढ़ के युवा जाट नेता रंजीत चौधरी को संगठन में युवा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया।राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन के स्थापना दिवस के मौके पर राजा सूरजमल को याद करते हुए बाबा जाहरवीर के मंदिर पर भंडारा किया।इस मौके पर राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी,राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजकुमार राठी,राजस्थान प्रभारी संदीप चौधरी,उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी,उपाध्यक्ष बलवीर चौधरी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश काका,राष्ट्रीय सचिव चौधरी चंद्रपाल सिंह,पवन चौधरी बक्ष गाँव, दीपक चौधरी लव कुश चौधरी गुड्डू चौधरी राजू चौधरी सहित राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसान के सिद्धांत है चौधरी चरण सिंह:- मुन्तज़िम किदवई
समाजवादी पार्टी छात्र सभा मुन्तज़िम किदवई के नेतृत्व में "किसान दिवस" के रूप में चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर वरुणालय स्थित दोधपुर में चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई।इस अवसर पर महानगर कोषाध्यक्ष खान मोहम्मद आसिफ भाई,सपा वरिष्ठ नेता आमिर अली खान भाई,जिला उपाध्यक्ष बादशाह खान भाई,आमिर चौधरी भाई, शादाब जैदी भाई,महानगर सचिव सद्दाम अशरफी भाई,शहजाद अली पार्षद मुराद बच्चन भाई,पार्षद अब्दुल हमीद भाई, वसीम राजा भाई,सितारा बेगम जी, सबा खान जी,समीर चौधरी भाई,जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शहजाद अली भाई,अदनान हुसैन भाई, आदि लोग मौजूद रहे
24Express news Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप ) कराने के लिए सम्पर्क करें 9359080748
Jitendra Garg


Post A Comment: