ग्रेटर नोएडा अशीष सिंघल:
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एन• यू• एल• एम•) के उपघटक कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के माध्यम से रोजगार योजना की उपयोजना स्टैप अप (प्रशिक्षण) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा विभाग) द्वारा जनपद गौतमबुद्ध नगर की निकाय दादरी में नगरीय क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले व्यक्तियों/परिवारों के शिक्षित बेरोजगार युवकों युवतियों को कौशल सुधार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण डूडा गौतमबुद्ध नगर के सौजन्य से आइरिस लर्निंग प्रा• ली• के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। दादरी में अधीकृत केंद्र संचालक मुस्तकीम मलिक ने बताया कि सभी वर्गों के इच्छुक उम्मीदवारों जिनकी आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो एवं परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक हो। वो सभी आइरिस लर्निंग प्रा• ली• दौलतराम मार्किट रेलवे रोड, निकट ब्रिटिश इंस्टीट्यूट, दादरी पर सम्पर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने की इस योजना के लिए काफी संख्या में युवा सम्पर्क कर रहे हैं।

Post A Comment: