आशीष सिंघल 

गौतमबुद्ध नगर। दिनांक 4.5.2019 की रात्रि में 11 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्धनगर को जानकारी प्राप्त हुई कि थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सैक्टर 135 में रेव पार्टी फार्म हाउस में चल रही है। इस सूचना पर पुलिस की अन्य टीमंे, जिनमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/अपर पुलिस अधीक्षक नगर/स0पु0अ0-क्षेत्राधिकारी प्रथम/सहायक पुलिस अधीक्षक(प्रशि0)/स्टार टू टीम/स्वाट टीम 1 एवं 2 तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सैक्टर 39 आदि को लेकर उक्त फार्म हाउस में रेड की गई, तो वहाॅ पाया गया कि बिना किसी विधिक अनुमति के बड़ी संख्या में लड़के/लडकियों को नशा परोसा जा रहा है, जिसके अन्तर्गत शराब/हुक्के आदि का मौके से जब्त किये गये तथा कुल 161 लडकें एवं 31 लडकियाॅ गिरफ्तार की गई। गिरफ्तार किये गये लडके/लड़कियाॅ अधिकांशतः दिल्ली तथा अन्य जनपदो के रहने वाले हंै। 
प्रारम्भिक पूछताछ में यह भी तथ्य प्रकाश में आये है कि इस रेव पार्टी के आयोजकों द्वारा लडके/लडकियों को सोशल मीडिया आदि के माध्यम से बताया जाता था तथा कई लड़कियाॅ बाहर से ग्राहकों के मनोरंजन के लिए बुलाई जाती थी एवं उन्हंे एक हजार रुपये प्रति इवेन्ट के हिसाब से दिया जाता था तथा जो लडकियाॅ ग्राहकों से ज्यादा पैसा पार्टी में खर्च कराती थीं, उनको 10 प्रतिशत प्रति इवेन्ट के हिसाब से अतिरिक्त पैसा दिया जाता था। 
आयोजकों पर शराब एवं मादक पदार्थ परोसे जाने के संबंध में कोई विधिक अनुमति नहीं थी। मौके से यूपी के बाहर दिल्ली एवं हरियाणा की शराब भी बरामद हुई है। पार्टी के  स्थान से 39 गाडिया और 09 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
गिरफ्तार हुए मुख्य आयोजको का विवरण निम्नवत हैः-

1.अमित त्यागी पुत्र राजेन्द्र सिंह त्यागी
निवासी गाॅव मन्डौली म0नं0 22 दिल्ली-93

2.कपिल सिंह भाटी पुत्र बिजेन्द्र सिंह भाटी
निवासी राहुल विहार गली नं0 1 एनएच-24 विजयनगर, गाजियाबाद।

3.पंकज शर्मा पुत्र राकेश शर्मा 
निवासी के 21/19 गली नं0-15 वेस्ट गोण्डा भजनपुरा दिल्ली-53

4.अदनान पुत्र सरताज अहमद
निवासी आजाद मार्केट बडा हिन्दुराव पक्की गली 6202 मकान, दिल्ली-6

5. बालेश कोहली पुत्र रमन सिंह कोहली
निवासी प्लाट नं0 250 विपिन गार्डन नियर द्विवारिका मोड दिल्ली-59
बरामदगी का विवरण निम्नवत हैः-
1.  05 बडे हुक्के
2.  26 छोटे हुक्के
3.  लगभग 112 बोतल बियर भरी हुयी।
4.  लगभग 30 शराब की बोतल भरी हुयी (फाॅर सेल इन दिल्ली)
5.  डीजे सिस्टम मय स्पिीकर
6.  डेल ब्रांड का लेपटाप
7. 05 पेकेट स्मोकर कोल
8. 11 पैकेट हुक्के के तम्बाकू
9. मोबाइल फोन व गाडिया

उपरोक्त घटना के सम्बन्ध मे स्थानीय पुलिस की संलिप्तता के संबन्ध मे पुलिस अधीक्षक नगर को जांच दी गयी है। शीघ्र ही उस पर कार्यवाही की जायेगी।
Share To:

Post A Comment: