आशीष सिंघल व सुंदरलाल रिपोर्टर 

दनकौर - दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मंडी श्याम नगर निवासी अनिल कुमार का आरोप है कि उधारी के पैसे मांगने पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी योगेंद्र उर्फ डॉन ने उन पर गोली चला कर जान से मारने का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़ित गोली के बाद से बाल बाल बच गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत दनकौर कोतवाली पुलिस से की है। दनकौर कोतवाल प्रभारी समरेश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपी योगेंद्र उर्फ डॉन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है । जल्द ही मामले की जांच कर ली जाएगी।
Share To:

Post A Comment: