आशीष सिंघल गौतम बुध नगर

सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ( भारत ) के सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण को लेकर उपजिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर अभय कुमार को ज्ञापन दिया । सदस्यों ने  जिलाधिकारी के नाम दिये ज्ञापन में शासन - प्रशासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर चलायी जा रही विभिन योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने की अपील की गयी । इस अवसर पर संस्थापक डा राहुल वर्मा ने बताया कि ऐसी बहुत योजनाएँ है जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगर साबित हो सकती है मगर योजनाओं का सही तरीके से प्रचार - प्रसार ना होने के कारण ज़रूरतमंद महिलायें इन योजनाओं का लाभ नही ले पाती । इसलिये प्रशासन से अपील की गयी है कि श्रमिक बस्तियों , मलिन बस्तियों तथा झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाली जरूरतमंद महिलाओ तक इन योजनाओं को पहुंचाया जाये ताकि महिलायें शिक्षा , स्वास्थ्य , रोजगार और कानूनी सेवाओं का जयादा से ज्यादा लाभ उठा सके। ज्ञापन के दौरान महासचिव अनिल भाटी , पिंकी त्रिपाठी , ओमदत्त शर्मा , देवेंद्र चन्दीला , नंदकिशोर ठाकुर , अर्चना गौतम और शालिनी देशपाण्डे आदि सदस्य उपस्थित रहे ।
Share To:

Post A Comment: